मनमहेश रूप में नगर भ्रमण पर निकले राजाधिराज

श्रावण मास की पहली सवारी निकली
उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की सावन भादो मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज पहली सवारी धूमधाम से परंपरागत मार्ग से निकली। सवारी निकलने के पूर्व सभा मंडप में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा सपत्नीक मन महेश का पूजन अर्चन किया गया। पूजन पंडित घनश्याम पुजारी द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल, महंत विनीत गिरी महाराज, विवेक जोशी, विशाल राजोरिया व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।







Comments