भाजपा के लगभग 40 नाम तय होने की खबर चर्चाओं में अधिकारिक पुष्टि अभी बाकी?


उज्जैन।
उज्जैन नगर पालिक निगम के चुनाव हेतु नामांकन भरने की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है आज भाजपा की ओर से लगभग 40 नामों को हरी झंडी दिए जाने की खबर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बनी हुई है। दो सूचियों के माध्यम से 40 पार्षद प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल भी बना है वही कुछ वार्डों में प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसकी विरोध स्वरूप शिकायत संगठन स्तर पर की जा रही है। बताते हैं कि भाजपा के संगठन मंत्री जितेंद्र लखोटिया के संज्ञान में विरोध की बात आने के बाद वे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो चुके हैं जिन के समक्ष विरोध करने वाले दावेदार अपना पक्ष रखेंगे।

भाजपा के द्वारा आज पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने की संभावना बनी हुई थी। कल अंजूश्री होटल में भाजपा चयन समिति की बैठक आरंभ हुई थी जो देर रात तक प्रत्याशियों के चयन हेतु कार्य कर रही थी। आज दोपहर 12:00 बजे के करीब एक सूची भाजपाई खेमे से बाहर निकल कर आई जिसमें करीब 26 नाम तय होने की जानकारी दी गई वही शाम 5:00 बजे के करीब एक अन्य सूची जारी की गई जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन नाम तय बताए जा रहे हैं। दोनों सूचियों के माध्यम से लगभग 40 नाम सामने आए हैं। भाजपा सूत्र बताते हैं कि यह सभी नाम चयन समिति में तय हो चुके हैं और इनकी अधिकृत सूची पार्टी कार्यालय लोक शक्ति से शीघ्र ही जारी होगी।

वार्ड पार्षद प्रत्याशी

2 श्रीमती ज्योति हेमंत गहलोत

3 पंकज चौधरी

4 श्रीमती भारती राठौर

5 दिलीप परमार

6 अनिल पाटील

7 विजय कुशवाहा

8 गजेंद्र हिरवे

9 गजेंद्र सकलेचा

10 गब्बर भाटी

12 हिमांशु बादल गुप्ता

14 दुर्गेश परमार

15 कलावती यादव

16 राजेश बाथम

17 राखी मांगीलाल कड़ेल

18 राजेश बोराना

19 रजनी नरवरिया

20 प्रकाश शर्मा

21 संजीव खन्ना

22 श्रीमती सोनाली अजय जोशी

23 रजत मेहता

24 सुशील श्रीवास

25 योगेश्वरी राठौर

26 गीता रामी

27 आसिफ नागोरी

28 सुनील गोयल

29 रामेश्वर दुबे

30 फारुख पहलवान

33 लीला वर्मा

34 भारती विजय चौधरी

35 संग्राम भाटिया

36 दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी

37 सुरेंद्र मेहर

38 अनिल गुप्ता

44 सिमरनजीत कोर

46 कैलाश प्रजापत

48 अंशु गोपाल अग्रवाल

49 आभा कुशवाह

52 अकील खान

53 करण परमार

54 बाबूलाल वाघेला

भाजपा सूत्रों का कहना है कि शीघ्र ही शेष बचे पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी वही जिन पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर विरोध हो रहा है उनकी अपील सुनवाई भाजपा संगठन मंत्री जितेंद्र लखोटिया के द्वारा किए जाने के बाद उन वार्ड को भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image