न्यूज 24 (बीएजी नेटवर्क) ने पॉडकास्ट 24- आवाज सबकी किया लॉन्च


नोएडा।
 श्रीमती अनुराधा प्रसाद के नेतृत्व में बीएजी नेटवर्क ने आज अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'पॉडकास्ट

24-आवाज सबकी' लॉन्च किया। पॉडकास्ट 24 में राजनीति, खेल जगत, बॉलीवुड, अपराध, महिला और स्वास्थ्य सहित विभिन्न

विषयों पर जानकारियां और कहानियां सुनाई जाएँगी। इतना ही नहीं समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श भी

पॉडकास्ट 24 पर किया जायेगा।

अपने सैटेलाइट चैनलों की सफलता और सोशल मीडिया पर प्रभावशाली उपस्थिति के बाद बीएजी नेटवर्क पॉडकास्ट 24 के

साथ एक नई शुरुआत करने जा रहा है।

न्यूज़ 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद ने कहा, "पॉडकास्ट 24-आवाज़ सबकी, समाचार और श्रोताओं के बीच की दूरी को

मिटायेगा। पॉडकास्ट 24 आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने की कोशिश करेगा"।

न्यूज24 के सभी दर्शक पॉडकास्ट 24 पर न्यूज 24 के सभी प्रमुख कार्यक्रम जैसे 'इतिहास गवाह है' अनुराधा प्रसाद के साथ,

'अनसुने किस्से' राजीव शुक्ला के साथ, 'सबसे बड़ा सवाल' संदीप चौधरी के साथ, 'माहौल क्या है?' राजीव रंजन के साथ और

'राष्ट्र की बात' मानक गुप्ता के साथ सुन सकेंगे।

पॉडकास्ट24 को स्पोटिफाई, अमेजॉन, गूगल आदि पर सुन सकेंगे। पॉडकास्ट24 न्यूज24 की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

पॉडकास्ट24 की नई शुरुआत का आप भी हिस्सा बनें और अपने प्यार और विश्वास से हमारा प्रोत्साहन करें।

Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image