ग्वालियर चंबल बाढ़ त्रासदी: सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू ऐप (Koo) पर मुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है पूरी जानकारी
विजयपुर में करीब 120 लोगों को दो दिनों में बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है


ग्वालियर
चंबल क्षेत्र में भारी बारिश आफत बन गई है। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर सभी जगह भारी बारिश के कारण चंबल, क्वारी, महुअर, सिंध, पार्वती सहित तमाम नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्टेट कंट्रोल कमांड सेंटर से लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कू (Koo) ऐप के माध्यम से लगातार सटीक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कू (Koo) ऐप के माध्यम से कहा, "गुना कलेक्टर ने बताया कि जिले में स्थिति नियंत्रित हो रही है। मैंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा से निपटने की तैयारी रखें जिससे असामान्य स्थिति होने पर उसका सामना किया जा सके। भोपाल ADRM श्री गौरव सिंह ने बताया कि गुना-ग्वालियर रेल सेक्शन बंद है। ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कोई हानि नहीं हुई।"
कू (Koo) ऐप के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सांत्वना देते हुए कहा, "विजयपुर में करीब सौ लोगों को कल और बीस लोगों को आज बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुझे विश्वास है आप लोगों के प्रयास सफल होंगे। सेना की भूमिका सदैव सराहनीय रही है। यह परीक्षा की घड़ी है। सभी अधिकारी युक्ति और बुद्धि से काम लेते हुए स्थिति को सामान्य बनाएँ।"
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में करीब 300 से ज्यादा गांव की बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश के कारण रेल तथा सड़क यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हाइवे बंद हैं, ट्रेनों को भी झांसी होकर निकाला जा रहा है। वर्तमान स्थिति की जानकारी के मुताबिक 1400 लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं, लेकिन सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ की 29 टीमें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री कण्ट्रोल रूम में बैठकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 
उपरोक्त हालातों से अवगत होने के लिए आप भी कू ऐप से जुड़ सकते हैं और सीधे मुख्यमंत्री द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image