मास्क नही पहनने वाले 61 लोगो पर 12200 रु. का जुर्माना लगाया
उज्जैन। आज मास्क नहीं पहनने वाले 61 उल्लंघन कर्ताओ पर 12 हजार 200 रु. जुर्माना किया गया तथा 35 व्यक्तियों को अस्थाई जेल भेजा गया। 81 व्यक्तियों पर धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा उक्त जानकारी दी गई।