कल से प्रदेश में जारी होगा नाईट कर्फ्यू; समस्त शासकीय कार्यालय सप्ताह में 5 दिन ही खुलेंगे

  • मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हाई लेवल बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 
  • प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन ही लगेंगे
  • शनिवार रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे

भोपाल। कोविड-19 के बढ़ते  संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से  शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों  में कल 8 अप्रेल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार  लॉकडाउन रहेगा।

सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।



Comments