उज्जैन। रविवार 3 जनवरी को सैर सपाटे में संगीतमय भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। आज का सैर सपाटा राममय थीम पर आधारित था।
अंकपात द्वार से खाकचौक मंगलनाथ मार्ग, विष्णु सागर तक आयोजित होने वाले इस सैर सपाटे में भक्ति संगीत, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, योग, व्यायाम, पारंपरिक खेलकूद, रस्साकशी, चेयर रेस, कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ सैर सपाटे में फास्ट एवं स्लो सायकल प्रतियोगिता भी हुई।
सैर सपाटे में रामजी की आरती की गई व हनुमानजी की झांकी के साथ लोग भगवा ध्वज के साथ प्रभातफेरी में चल रहे थे।