आज की बात आपके साथ - विजय निगम

            ॐ गं गणपतये नमः।।

     ।। ॐ महाशिवाय सोमाय नम:।।

ॐयमायधर्मराजायश्री चित्रगुप्तायनमोनमः   

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻

प्रिय साथियो। 

🌹राम-राम🌹 

🌻 नमस्ते।🌻

 आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 21.दिसंबर 2020 सोमवार   की  प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻

आज की बात आपके साथ  अंक मे है 

 A कुछ रोचक समाचार

B आज के दिन जन्मे कवि,सामाजिक कार्यकर्ता,समाजसेवक,इतिहासकार,स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनीपंडित सुंदरलाल शर्मा..का जीवन परिचय

C आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    

    व्यक्तित्व

E आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।

F आज का दिवस का नाम ।

🌻💐🌲🌸🌲🌹💐💐🌻

  (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)

🌺(A/1)राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  समेत समूचा उत्तर भारत  इस समय भीषण ठंड की चपेट मे। 🌺

🌹(A/2)केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों केसमर्थन में किसान सड़कों पर उतर आएं हैं।जानकारीके मुताबिकमेरठसहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा किसान दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं। 🌹

🌺(A/3)काबूल मे बम धमाको से एक सांसद सहित 09 व्यक्तियो की मोतव कई व्यक्ति घायल🌺

🌺(A/4)बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल का

कोविड 19 का टेस्ट निगेटिव आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और सभी प्रशंसकों का उन्होंने शुक्रिया किया है।🌺

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐  

     (A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)

🌺(A/1)राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  समेत समूचा उत्तर भारत  इस समय भीषण ठंड की चपेट मे। 🌺

 नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  समेत समूचा उत्तर भारत  इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं।पहाड़ी राज्यों में हो रहीबर्फ

बारी की वजह से मैदानी इलाकों में शीत लहर चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को विकट सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली में तापमान में आई गिरावटके कारण पारा3.4 डिग्रीसेल्सियस 

परपहुंच गया।इसके साथ ही यहइससीजन

का सबसे कम तापमान भी रिकॉर्ड किया गया है।यही वजह है कि दिल्ली के इलाकों में लोगसर्दी से बचने के लिएअलाव जलाते नजर आए।

🍁सार्वजनिकस्थानों पर जहांअलावआदि

 की व्यवस्था🍁

सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से राजधानीके मार्गों,चौराहों और सार्वजनिक

 स्थानों पर जहां अलाव आदि की व्यवस्था की है, वहीं रैन बसेरों में भी अब लोगों की भीड़ नजर आने लगी है।बेसहाराऔर बेघर लोग सर्दी से बचने के लिए रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली में सुबह के समय में भीसर्दी का असर साफ देखा जा सकता है। यहां सुबह मॉरनिंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।वहीं,आसमान में छाए बादलों के कारण जम्मू-कश्मीरऔर लद्दाख मेंरात केतापमान 

मेंआंशिकरूप से सुधार हुआहै,लेकिनदोंनो

 केंद्र शासित प्रदेशों में शीत लहर जारी है।

🌺श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस (-)6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज🌻

न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार के बाव

जूद रविवार को घाटी और लद्दाख में तीव्र शीतलहरशुरू हो गई है।श्रीनगर कीप्रसिद्ध

डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं जिससे झील के ऐसे हिस्सों में नावें खड़ी करना मुश्किल हो गया है।मौसम विभाग ने सोम

वार और मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल के माइनस 6.6 सेकुछ

बेहतर था।मौसम विभाग के अनुसार पहल

गाम और गुलमर्ग में क्रमश: माइनस 7.7 और माइनस 7.5 तापमान रहा, जो कल के माइनस 9.5 और माइनस 9.2 से बेह

तर था।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻🌹(A/2)केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों केसमर्थन में किसान सड़कों पर उतर आएं हैं।जानकारीके मुताबिकमेरठसहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा किसान दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं। 🌹

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध मेंजारी किसानआंदोलन में अब नया मोड़ आ गया है।अभीतक दिल्लीबॉर्डर पर किसानइसके विरोधमें प्रदर्शन कर रहे थे,लेकिनअब केंद्र द्वारापारितकृषिकानूनों केसमर्थनमेंकिसान

सड़कों पर उतर आएं हैं।जानकारी के मुता

बिकमेरठ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के 20 हजारसे ज्यादा किसान दिल्लीकीओर कूच कर चुके हैं।किसान ट्रैक्टर ट्रॉली व अपने निजी वाहनों में हैं। किसानोंकासमर्थन में दिल्लीकूच से दिल्ली बॉर्डर पर दोनों गुटों के बीच होने वाली टकराव के आशंका बढ़ गइहैंकिसानआंदोलन केबीच पीएममोदी

अचानक पहुंचे गुरुद्वारा रकाबगंज, गुरुतेग 

बहादुर को किया नमन ,किसानो ने कहा  मोदी सरकार पर भरोसाहै।

कृषिकानून के समर्थन में दिल्लीकूच करने वालेकिसानोंका कहना हैकि मोदी सरकार अगरकृषि कानूनमें संशोधन के लिए तैयार हो गई है तो फिर किस बात का विवाद है। मोदीसरकार हमेशा गांवगरीबऔरकिसानों

की बात करती है।इसलिए हमेंमोदीसरकार 

परभरोसा हैकिवह हमारे साथ गलत नहीं करेगी।इन किसानों का कहना है कि मंडी के दलालोंसेपहली बार उन्हें आजादी मिली है।वह अपनी फसल को देश के किसी भी कोनेमें बेच सकते हैं। वहीं कॉन्ट्रैक्टफार्मिंग 

में उन्हें यहअधिकार दिया गया है कि वह चाहें तो कॉन्ट्रैक्ट करें,नचाहे तो नहीं करें

किसानों से कोई जबरन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग नहीं करा सकता।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻🌺(A/3)काबूल मे बम धमाको से एक सांसद सहित 09 व्यक्तियो की मोत व कई व्यक्ति घायल🌺

काबुल।अफगानिस्तानकी राजधानीकाबुल

में पांचअलग अलग जगहों पर बम धमाकों से दहल उठा। इन बम धमाकों में कईलोगों 

कीजान चली गई।इसधमाके में एक सांसद भीघायल हो गया है।उनकेअलावाडेढ़दर्जन

से ज्यादा लोग भीघायल हो गए।इनधमकों

की पुष्टी सरकार के मंत्री ने की है।

  🍁सांसदको बनाया गया था निशाना🍁

रविवार को काबुल में पांच अलग-अलग जगहों में बम धमाकों से 9 लोगों की मौत होनेऔर 20 लोगों के घायलहोने की खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मसूद अंदाराबी ने इन धमाकोंकी पुष्टीकीहै।मीडिया रिपोर्टकेअनुसारविस्फोट

 से काबुल के सांसद हाजी खान मोहम्मद वारदाक के वाहन को निशाना बनाया। हालांकि, वारदाक हमले में बच गए।

        🌺यहा भी हुए थे धमाके🌺

यह धमाका उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक विस्फोट के बाद हुआ जब एक क्षेत्रीयनेताको निशाना बनाया गयाऔरएक

बच्चे को घायल कर दिया गया। शनिवार कोअफगानिस्तानस्थितएकप्रमुखअमरीकी

अड्डे पर बगवान एयरफ़ील्ड में चार रॉकेट दागे गए थे, जिसे परवन प्रांत में कलैंडर

खिलक्षेत्र से निकाल दिया गया था।सितंबर में कतर की राजधानी दोहा में तालिबान औरअफगानसरकार द्वारा शांति वार्ता शुरू करनेके बाद से पूरे देश में हिंसा भड़की है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻🌺(A/4)बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल का

कोविड 19 का टेस्ट निगेटिव आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और सभी प्रशंसकों का उन्होंने शुक्रिया किया है।🌺

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल का हाल ही में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद वह अपने घर में क्वारंटीन हो गए थे। इसकी जानकारी खुद मनीष ने सोशल मीडिया पर दी थी।वहअपनी अप

कमिंगफिल्म जुग-जुग जियो कीशूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। लेकिन अब उनका कोविड 19 का टेस्ट निगेटिव आया है।उन्होंने सोशल मीडियापर एक पोस्ट के जरिएअपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और सभी प्रशंसकों का उन्होंने शुक्रिया किया है।

मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। ऑरेंज कलर की हुडीऔर ग्रीन-ब्लू कलरके जौगर में मनीष का अंदाज देखने लायक है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं वापस लौट आया हूं। टेस्ट निगेटिव आया है। हां। सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। कृपया मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।' उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडियापर काफी वायरल हो रहा है।महीने

की शुरुआत में चंडीगढ़ में फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान फिल्मके ज्यादातरमेंबर कोरोनासे संक्रमित हो गए।नीतू कपूर, वरुण धवन, निर्देशक राजमेहता और मनीष पॉल कीकोविड-19

 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया। हालांकि अब सभी ने कोरोना को मात दे दी है। वरुण, कियारा और नीतू कपूर ने शूटिंग का काम दोबारा शूरू कर दिया है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आज के दिन जन्मे कवि,सामाजिक कार्यकर्ता,समाजसेवक,इतिहासकार,स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनीपंडित सुंदरलाल शर्मा..का जीवन परिचय 

         💝पंडित सुंदरलाल शर्मा💝

             जीवन परिचय  लेख. 

पंडित सुंदरलाल शर्मा (21 दिसम्बर 1881 - 1940),छत्तीसगढ़ में जनजागरण तथासामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।वेकवि

सामाजिककार्यकर्ता,समाजसेवक,इतिहास

कार,स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्हें 'छत्तीसगढ़ का गांधी'कहा जाता है।उनकेसम्मान में उनके नाम परपण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्व

विद्यालय,छत्तीसगढ़ की स्थापना की गई है

                💫 जीवनी 💫

21 दिसम्बर 1881 को राजिम के निकट महानदी के तट पर बसे ग्राम चंद्रसूर में आपका जन्म हुआ।आपके पिता का नाम जगलाल तिवारी थाऔर आपकी माता का नाम देवमतीथा।आपकी स्कूली शिक्षा प्राथ

मिक स्तर तक हुई और आगे घर पर ही स्वाध्याय से आपने संस्कृत,मराठी, बांगला, उड़िया भाषाएं सीख लीं। किशोरावस्था से आप कविताएं, लेख तथा नाटक लिखने लगे। कुरीतियों को मिटाने के लिए शिक्षा के प्रचार-प्रसार को आवश्यक समझते थे। आप हिन्दी भाषा के साथ छत्तीसगढ़ी को भी महत्व देते थे।आपने हिंदी तथा छत्तीस

गढ़ी मेंलगभग18ग्रंथों की रचनाकी,जिसमें

छत्तीसगढ़ी दान-लीला चर्चितकृति है। इन्हें छ.ग.काप्रथम स्वप्नदृष्टा वह संकल्पनाकार कहा जाता है।आपने छ.गमेंदुलरवापत्रिका

और हिंदीमें कृष्णजन्मस्थान पत्रिकालिखा

19 वीं सदी के अंतिम चरण में देश में राज

नैतिकऔर सांस्कृतिक चेतना की लहरें उठ रही थी।समाज सुधारकों, चिंतकों तथादेश

भक्तों ने परिवर्तन के इस दौर में समाज को नयीसोच और दिशा दी।छत्तीसगढ़मेंआपने

सामाजिक चेतना का स्वर घर-घर पहुंचाने में अविस्मरणीय कार्य किया।आप राष्ट्रीय कृषक आंदोलन, मद्यनिषेध, आदिवासी आंदोलन, स्वदेशी आंदोलनउन्हे छत्तीसगढ का गाधी कहा जाता हैजुड़े और स्वतंत्रता के यज्ञवेदी पर अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में व्याप्त रुढ़िवादिता,अंधविश्वास,अस्पृश्यता

तथाकुरीतियों को दूर करने के लिए आपने अथक प्रयास किया। आपके हरिजनोद्धार कार्य की प्रशंसा महात्मा गांधी ने मुक्त कंठ सेकरते हुए, इस कार्य में आपको गुरु माना था।1920 में धमतरी के पास कंडेल नहर सत्याग्रहआपकेनेतृत्व में सफलरहाआपके

प्रयासों से ही महात्मा गांधी 20 दिसम्बर 1920कोपहलीबार रायपुरआए।असहयोग आंदोलनके दौरान छत्तीसगढ़ से जेल जाने 

वालेव्यक्तियोंमेंआप प्रमुखथे।जीवन-पर्यन्त

सादा जीवन, उच्च विचार के आदर्श का पालन करते रहे।समाज सेवामे रत परिश्रम के कारण शरीर क्षीण हो गयाऔर 28 

दिसम्बर1940 को आपका निधन हुआ। छत्तीसगढ़ शासन ने उनकी स्मृति में साहित्य/आंचिलेक साहित्य के लिए पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान स्थापित किया है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(C) आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ💐

1784 - जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने। 

1898 - रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की

1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत। । 

1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1921 - अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।

1923 - ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना। 

1931 - अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ। 

1937 - रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया। 

1949 - पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया। 

1952 - सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने। ।

1962 - अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया। 

1971 - कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।

1974 - पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।

1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ। 

 1988 - स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

 1991 - कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन। 

1998 - नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।

2002 - ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

 2007 - चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।

 2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया। 

2009 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल

2012 - “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐(D)आजके दिन जन्मलिएमहत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व 

1550 - मान सिंह - बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।

1881 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।

1891 - ठाकुर प्यारेलाल सिंह - छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता।

1908 - एस. आर. कांथी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1918 - कुर्त वॉल्डहाइम - संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।

1932 - यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार

1974 - संजीव चतुर्वेदी - वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और

2015 में 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' प्राप्तकर्ता।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(E)आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।

1920 - गेंदालाल दीक्षित - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी

1938 - महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक

2007 - तेजी बच्चन - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।

2011 - पी के अयंगर - देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻।  

   (F) आज का दिन/दिवस का नाम

1. मान सिंह - बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।का जयंती दिवस।

2 सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे का आज जयंती दिवस।

3 ठाकुरप्यारेलालसिंह-छत्तीस

गढ़  मेंश्रमिकआन्दोलन'के सूत्रधारतथा 'सहकारिता आन्दोलन'के प्रणेता थे आज उनका जयंती दिवस

4 -एस.आर.कांथी -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केराजनीतिज्ञ थे,आज उनका जयंतीदिवस

5 गेंदालाल दीक्षित भारत के प्रसिद्ध क्रांति

कारी का पुण्यतिथी दिवस

 6- महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य केमहान् साहित्यकारपत्रकार एवं युगविधायक थे का पुण्यतिथी दिवस

7 तेजी बच्चनभारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ थी उनका पुण्यतिथी दिवस

8 - पी के अयंगर-देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट थे  का पुण्यतिथी दिवस ।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐   

आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।

      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।

💐।जय चित्रांश।💐

💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐

💐।जय हिंद जय भारत💐

💐 निवेदक;-💐

💐 चित्रांश ;-विजय निगम।  

Comments