आज की बात आपके साथ - विजय निगम

  ॐमंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरुड़
ध्वज।मंगलम पुण्डरी काक्ष मंगला यतनो हरी।।
 ॐयमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः
🌸🌸🌲🌹💐💐🌻💐🌹🌲🌱प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹 
🌻 नमस्ते।🌻
"आज की बात-आपके साथ" मे आप सभी साथीयों का दिनांक 24 नवम्बर 2020 मंगल
वार की प्रातःकी बेला में हार्दिक वंदन है।अभि
नन्दन है।
🌲🌹💐💐🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲आज की बात आपके साथ  अंक मे है 
A.कुछ रोचक समाचार
B.आज के दिन जन्मे.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद भूतपूर्व मुख्यमंत्री.हीरा लाल शास्त्री का जीवन परिचय
C.आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D.आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E.आज के  दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण 
    व्यक्तित्व।
F.आज के दिन/दिवस का नाम ।
💐💐🌻🌲🌸🌲🌹💐💐🌻    🌺(A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)🌺
💐🌺(A/1)कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा। 
 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का बयान 🌺।
🌺(A/2)तमिलनाडु के कुड्डलोर और चिदंबरम सिटी के चक्रवाती तूफान की चपेट मेंआने की आशंका।जारी किया गया रेड अलर्ट 🌺
🌺(A/3)Covid-19वैक्सीन को लेकर अमरीका से एकअच्छीखबर ,वहां पर11या 12 दिसंबर से वैक्सीन
का टीकाकरणअभियान शुरूहो सकता है।🌺
🌺(A/4)केबीसी में 1 करोड़ जीतने वाली आईपीएस मोहिता शर्मा की एक बार फिर खुली किस्मत!🌺
🌸🌲🌹💐💐🌸🌲🌹💐💐   🌹(A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)🌹
💐🌺(A/1)कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा। 
 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का बयान 🌺।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच महाराष्ट्र में कराची हलवे को लेकर राजनीति चरम पर है। इस मसले पर बीजेपी और शिवसेना आमने.सामने आ गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर कहा है कि हम अखंड भारत में विश्वास करते हैं। हम यह भी मानते हैं कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा। यह बयान उन्होंने मीडिया एजेंसी की ओर से यह पूछे जाने पर दिया कि शिवसेना के एक नेता पर कथित तौर पर बांद्रा वेस्ट में कराची स्वीट्स के दुकान के मालिक से कराची शब्द को छोड़ने क दबाव बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि कराची पाकिस्तानी शहर का नाम है।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा। हम अखंड भारत में विश्वास करते हैं। हम मानते हैं कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा। गुरुवार को शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने बांद्रा में प्रतिष्ठित कराची स्वीट्स के मालिक को इसका नाम बदलकर कुछ और भारतीय या मराठी करने का आदेश दिया था।
🌻💐🌹🌸🌲🌹💐💐🌻💐
🌺(A/2)तमिलनाडु के कुड्डलोर और चिदंबरम सिटी के चक्रवाती तूफान की चपेट मेंआने की आशंका।जारी किया गया रेड अलर्ट 🌺
नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकारें जहां कोरोना संक्रमाण् के बढ़ते खतरों से निपटने की तैयारी में जुटी है वहीं तमिलनाडु के कुड्डलोर और चिदंबरम सिटी का चक्रवाती तूफान की चपेट में आने की आशंका है। भारत मौसम विभाग ने इस बात की संभावना जताई है। आईएमडी के इस अलर्ट को देखते हुए कुड्डलोर और चिदंबरम शहर के लिए एनडीआरएफ की 6 टीमें को संभावित आपदा से निपटने के लिए रवाना कर दिया गया है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण.पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान तेजी सेआ सकता है। इस चक्रवाती तूफान के तमिलनाडु-पुद्दुचेरी तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
एक साल पहले भी आया था चक्रवाती तूफान बता दें
कि एक साल पहले भी बंगाल की खाड़ी में बुलबुल तूफानकी वजह से तमिलनाडु का पम्बन पोर्ट प्रभावित 
हुआ था। हालांकि सतर्कता और आपदा टीमों की तैनाती की वजह से नुकसान बहुत कम हुआ था।
🌻💐🌸🌲🌹💐💐🌻💐🌺(A/3)Covid-19वैक्सीन को लेकर अमरीका से एकअच्छीखबर ,वहांपर11या 
12 दिसंबर से वैक्सीन  का टीकाकरण
अभियान शुरूहो सकता है।🌺
नई दिल्ली।दुनियाभर मेंकोरोना वायरस का कहरजारी है।इसबीच Covid-19
 वैक्सीन को लेकर अमरीका से एक अच्छी खबर आई है। अमरीकी व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वहां पर 11 या 12 दिसंबर से Covid-19 टीकाकरण अभियान शुरू होसकता है।बता दें कि 3 दिनपहले दवाकंपनीफाइजर
और जर्मन साझेदार बायोएनटेक ने अपने कोविद-19 टीकेकेआपातइस्तेमाल कीअनुमतिलेनेकेलिएअमरीकी
खाद्य और औषधि प्रशासन से इजाजत मांगी है। इस विषयपरअंतिम फैसला लेने के लिए एफडीए की टीके से संबंधित परामर्श समिति की 10 दिसंबर को बैठक होनी है।दूसरीतरफअमरीका में कोरोनावायरस टीकाकरणकार्यक्रम के 
प्रमुख डॉक्टर मोनसेफस्लाउने कहा किहमारी योजना टीकाकरण योजना को मंजूरी मिलने के 24 घंटे के अंदर टीकों को टीकाकरण कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचाने की है। योजना के मुताबिक मंजूरी मिलने केदो दिन बाद 11या 12 दिसंबर से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो सकता है।
🌻💐🌹🌸🌲🌹💐💐🌻💐
🌺(A/4)केबीसी में 1 करोड़ जीतने वाली आईपीएस मोहिता शर्मा की एक बार फिर खुली किस्मत!🌺
नई दिल्ली: केबीसी 12 में 1करोड़ जीतने वाली पहली महिला आईपीएस मोहिता शर्मा के अच्छे दिन चल रहे हैं।जम्मू कश्मीर में तैनात मोहिता केबीसी में जाने और बड़ीरकमजीतने के बाद बेहद खुश हैं।करोड़पति बनने के बाद मोहिता शर्मा की किस्मत एक बार फिर खुली। दरअसल,मोहितानेहाल ही 10 रुपए वालीमैगी खरीदी
थी। मोहिता ने जब इसे बनाने के लिए पैकेट खोलकर देखातो उसमें एक नहीं बल्किदो मसाले पैकेट थे। वैसे, एक मैगीके साथ एक ही मसाला पैकेट आता है। सभी 
को उम्मीदरहती है कि हर पैकेट के साथ एकअतिरिक्त मसाला निकले, क्योंकि यही वह चीज है जिससे मैगी का स्वादबढ़ जाता है, लेकिन हर किसी के नसीब ऐसा कहां।मोहिता के मैगी के पैकेट में जबअतिरिक्त
मसाला निकला तो वह इसे देखकर खुश 
हो गईं।आई.पी.एस. अधिकारी मोहिता शर्मा ने गजब का पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पैकेट में दो पाउच मिले.उन्होंने  यह भी लिखा कि भगवान 
आज उन पर मेहरबान है और कभी नहीं सोचा था कि वह भाग्यशाली होगी। उन्होंने लिखा, 'KBC12 जीतने के बाद, 1 maggi पैकेट में 2 मसाला पाउच मिले। कभी सोचा भी नहीं था कि यह इतना भाग्यशाली होगा। भगवान आज दयालु हैं। इसके बाद 
मोहिता को बधाई देने की झड़ी लग गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इस मैगी मसाला के लिए ढेरों बधाई दीं। इस पर मोहिता शर्मा ने ट्वीटर पर लिखा, सभी को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद। KBC12 में मेरी जीत से ज्यादा मैगी मसाले के 'खजाने' के लिए बधाई देने के लिए बहुत बहुतशुक्रिया। मैं विनम्र और सम्मानित महसूस करती हूं। एक बार फिर धन्यवाद। 
मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस हैं। उन्हें जम्मू कश्मीर कैडर मिला है। वे बारी ब्राह्मण पुलिस स्टेशन सब डिविजनल पुलिस अधिकारी हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वालीं मोहिता अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। मोहिता की पढ़ाई डीपीएस दिल्ली द्वारका से हुई है और आगे की पढ़ाई भारती विद्यापीठ से। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में इंजीनियरिंग की है। उनके पिता मारुति में कार्यरत रहे हैं। मोहिता की प्रोफाइल पर पैशन के तौर पर शेफ और सिंगर लिखा हुआ है। यानी उन्हें खाना बनाना और सिंगिंग करना काफी पसंद है। 
 🌺पांचवीं बार में बनीं आईपीएस🌺 
मोहिता शर्मा के पति भी कई साल से केबीसी में जाने के लिए कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्होंने पत्नी को एप के जरिए केबीसी में जाने के लिए कहा। मोहिता कुछ सवालों का जवाब देकर केबीसी की हॉट सीट तक और फिर एक करोड़ जीतने में कामयाब हुईं। वैसे मोहिता की आईपीएस बनने की जर्नी भी दिलचस्प रही है। 30 साल की मोहिता की पांचवें प्रयास में 232 रैंक आई थी। मोहिता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन भी उन्हें ट्वीटर पर फॉलो करने लगे हैं। 
🌻💐🌹🌸🌲🌹💐💐 💐💝(B)आज के दिन जन्मेभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पद भूत
पूर्व मुख्यमंत्री.हीरा लाल शास्त्री का जीवन परिचय💝                  
❤️भूतपूर्व मुख्यमंत्री.हीरा लालशास्त्री का❤️ 
             🦠जीवन परिचय🦠
          जीवन परिचय  लेख. 
हीरा लाल शास्त्री 
पूरा नाम:- हीरा लाल शास्त्री
 जन्म ;-24 नवम्बर, 1899
जन्म भूमि:- जयपुर, राजस्थान
मृत्यु:- 28 दिसम्बर, 1974 
नागरिकता:- नागरिकता 
प्रसिद्धि:- राजनीतिज्ञ पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
पद:- भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान 
कार्य काल :-30 मार्च, 1949 से 5 जनवरी, 1951
 शिक्षा:- बी.ए. 
विद्यालय:- महाराज कॉलेज, जयपुर विशेष योगदान :-हीरा लाल शास्त्री ने 'वनस्थली विद्यापीठ' की स्थापना की थी। इस विद्यापीठ ने आज नारी शिक्षा की एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्था का रूप ले लिया है। अन्य जानकारी :-1948 में जयपुर रियासत में प्रतिनिधि सरकार बनने पर हीरा लाल शास्त्री ने उसके मुख्यमंत्री का कार्यभार सँभाला और 30 मार्च, 1949 को जब राजस्थान राज्य का निर्माण हुआ तो वे उसके प्रथम मुख्यमंत्री बने। हीरा लाल शास्त्री (अंग्रेज़ी: Hira Lal Shastri; जन्म- 24 नवम्बर, 1899, जयपुर, राजस्थान; मृत्यु- 28 दिसम्बर, 1974) भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्हें देश के प्रसिद्ध राजनेताओं में गिना जाता था। हीरा लाल शास्त्री को राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। वे 30 मार्च, 1949 से 5 जनवरी, 1951 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे। उनकी 
अभिलाषा;- उनकी यह अभिलाषा थी कि वे किसी गाँव में जाकर दीन-दलितों की सेवा में अपना जीवन लगा दें। हीरा लाल शास्त्री ने 'वनस्थली विद्यापीठ' की स्थापना की थी। इस विद्यापीठ ने आज नारी शिक्षा की एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्था का रूप ग्रहण कर लिया है। जन्म तथा शिक्षा:- हीरा लाल शास्त्री का जन्म 24 नवम्बर, 1899 को राजस्थान के जयपुर ज़िले में जोबनेर के एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा जोबनेर में ही हुई थी। 1920 में उन्होंने साहित्य-शास्त्री की डिग्री प्राप्त की। 1921 में जयपुर के 'महाराज कॉलेज' से बी.ए. किया। इस परीक्षा में हीरा लाल शास्त्री को सर्वप्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। अभिलाषा हीरा लाल जी की बचपन से ही यह बड़ी अभिलाषा थी कि वे किसी गाँव में जाकर दीन-दलितों की सेवा में अपना सारा जीवन लगा दें। हालाँकि 1921 में वे जयपुर राज राज्य सेवा में आ गए थे औप बड़ी तेजी से उन्नति करते हुए गृह और विदेश विभागों में सचिव बने थे, फिर भी 1927 में उन्होंने इस पद से इस्तीफादे दिया।प्रशासनिक सेवा के दौरानउन्होंने बड़ी मेहनत,कार्य
कुशलता औरनिर्भीकता से काम किया था
🌸🌲💐🌻🌸🌲🌹💐💐💝(C)आज केदिनकी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ💝
1759 - इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।
1859 - चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।
1871 - नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
1963 - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
1926 - प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।
1966 - कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।
1986 - तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
1988 - दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
1989 - चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
1992 - चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
1998 - एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1999 - एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001 - नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2006 - पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
🌻🌲🌹💐🌱🌸🌲🌹💐💐
(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
1806 - नरसिम्हा रेड्डी - भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।
1877 - कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा - डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी
1899 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1936 - सैयदा अनवरा तैमूर - असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री
1955 - इयान बॉथम - इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर।
1961 - अरुंधति रॉय - अंग्रेज़ी की सुप्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी हैं
🌸🌲🌹💐💐🌱🌸🌸🌲🌹(E)आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
1675 - गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु थे का निधन
2019 - कैलाश चंद्र जोशी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। इनका निधन।
2003 - उमा देवी खत्री - हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन का निधन ।
🌻💐🌲🌹💐💐🌲🌹💐💐
(F) आज का दिवस का नाम
1.राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)
2.राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)
3.नरसिम्हा रेड्डी - भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे इनका जयंती दिवस
4.कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा - डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी थे,इनका जयंती दिवस
5.हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे इनका जयंती दिवस
6-गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु थे
उनका पुण्यतिथी दिवस 
7-कैलाश चंद्र जोशी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे,इनका पुण्यतिथी दिवस
8-उमा देवी खत्री - हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन थी उनका पुण्यतिथी दिवस।
🌸🌲🌹💐🌲🌱🌸🌸🌲🌹   आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जयमहाकाल,बोलेसोनिहाल💐
💐।जय हिंद जयभारत💐
💐  निवेदक;-💐
💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image