कलेक्टर ने कंटेंटमेंट क्षेत्र  का निरीक्षण किया  होम आइसोलेशन  में रहकर  उपचार  करवा रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों से उनकी तबीयत की जानकारी ली 


  उज्जैन। कलेक्टर श्री आशीष सिंह  निरंतर कंटेंटमेंट क्षेत्र  में जाकर  कोरोना   पोजिटिव मरीजों  से चर्चा कर रहे हैं  ।  वे  घर  घर  जा कर उनसे उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ले रहे हैं  ।कलेक्टर ने आज  कोयला फाटक , गांधीनगर,  कस्तूरी बाग ,  प्रेम   एवेन्यू एवं अन्य  कंटेंटमेंट क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवा  रहे  मरीजों  से  चर्चा की । कलेक्टर ने  उनको दिए जाने वाली जानकारी , दवाइयों के किट एवं चिकित्सकों द्वारा  उनके उपचार में किस तरह से  कार्य किया जा रहा है इसकी  पड़ताल की । कलेक्टर ने  एडीएम  श्री  जितेंद्र सिंह चौहान एवं एसडीएम श्री जगदीश मेहरा के साथ भ्रमण किया एवं  उपचारत मरीजों से मिले। 
     उल्लेखनीय है कि  शहर में एसिंप्टोमेटिक कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा  रहा  है  वे  घर पर ही रह कर अपना उपचार करवा   रहे हैं ।वर्तमान में एक्टिव कोरोनावायरस मरीजो में  से 40  प्रतिशत  से अधिक लोग घर पर रहकर आइसोलेशन में अपना उपचार करवा रहे हैं। इन मरीजों की सुविधा के लिए  स्मार्ट सिटी  कार्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां  तीन शिफ्ट  में  डॉक्टर  , स्टाफ एवम एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है । साथ ही मरीजों को घर पर रह कर ली जाने वाली दवाएं आवश्यक सामग्री का किट प्रदान किया जाता है।


Comments