उज्जैन। शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस महाकाल मंदिर में भी धूम धाम से मनाया गया। आज की भस्मआरती में भगवान महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
राष्ट्र का यह पर्व भगवान महाकाल के आंगन में शनिवार सुबह सबसे पहले मनाया गया। भस्मारती में भगवान महाकाल के मस्तक पर तिरंगा लहराया। पूरे मंदिर काे भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। सफेद, हरी और केसरिया लाइट से पूरा मंदिर परिसर जगमग रहा। महाकाल मंदिर में हर पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।