महाकाल मंदिर से पकड़ाया यूपी का गैंगस्टर विकास दुबे; विकास पर इनामी राशि 5 लाख रुपए...


उज्जैन। गैंगस्टर विकास दुबे को महाकाल मंदिर से आज सुबह गिरफ्तार करने की खबर है। वह सुबह 250रुपए की टिकट लेकर अपने 3 साथियों के साथ दर्शन करने की फिराक में था। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को शक हुए और उसने उन्हें पूछताछ के लिए रोका और महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।



जहां से यह प्रारंभिक पुष्टि के बाद यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गौरतलब है कि गैंगस्टर विकास दुबे की पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस सर्चिंग कर रही थी उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली उसके पश्चात आज अचानक विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में समर्पण कर दिया यह एक बहुत बड़ी खबर है।


इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह स्वंय महाकाल मंदिर पहुंचे और पुलिस वाहन में लेकर चले गए। इस बाबत डीजीपी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी दी है। इस मामले पर शिवराज सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ से बात भी की है।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा विकास दुबे की फिलहाल किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। अब भी अन्य जानकारियों के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।


कानपुर- चौबेपुर के बिकरू गांव में हुए शूटआउट के छठे दिन पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया। इसी के साथ विकास पर इनाम 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है।



Comments