मानवता शर्मसार - केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में अमानवीय हरकत; गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक...

  •  केरल की हथिनी जैसी घटना अब हिमाचल प्रदेश में

  • गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, उड़ा जबड़ा



विलासपुर। केरल के मलाप्पुरम में गर्भवती हथिनि को विस्फोटक खिलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब गर्भवती गाय के साथ ऐसी ही अमानीय घटना किए जाने का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के विलासपुर में कुछ शरारती तत्वों ने गाय को खाने के सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाय के मालिक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


मामला झंडूता इलाके का है। बताया जा रहा है कि एक खेत में चरने के दौरान एक गर्भवती गाय के मुंह में विस्फोट हुआ और उससे उसका जबड़ा उड़ गया। गाय को लगी चोट का वीडियो बनाकर उसके मालिक ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी है। वीडियो में गाय का विस्फोटक से उड़ा जबड़ा नजर आ रहा है।


कार्रवाई की मांग


गाय के मालिक गुरदयाल ने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। गुरदयाल का आरोप है कि यह हरकत उनके पड़ोसी नंदलाल ने की है। गाय को विस्फोटक खिलाकर वह भाग गया है।


केस दर्ज


वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना दस दिन पुरानी है। गुरदयाल की शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image