कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का पुतला फूंका


उज्जैन। कांग्रेस विधायक पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के प्रति असहिष्णु तथा गैर जिम्मेदाराना ट्वीट कर संपूर्ण नारी जाति को अपमानित कर घिनौना कृत्य किया है इसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा नगर जिला उज्जैन द्वारा नगर अध्यक्ष श्रीमती रजनी उपाध्याय के नेतृत्व में टॉवर चौक पर जीतू पटवारी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।



महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रजनी उपाध्याय ने कहा कि जीतू पटवारी ने ट्वीट कर आधी आबादी का अपमान किया है उनका यह बयान निंदनीय है महिला मोर्चा उनके इस बयान की कड़ी भर्त्सना करता है।


पुतला दहन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीना जोनवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का यह बयान महिलाओं के लिए अपमानजनक है और उनकी मानसिक विकृति को प्रदर्शित करता है कांग्रेस पार्टी से उन्हें तुरंत बाहर करना चाहिये। कांग्रेस पार्टी की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है। महिलाओं का अपमान करना इनके नेताओं के खून में भरा हुआ है।



इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती यशोदा शर्मा, डॉ भारती वर्मा, श्रीमती उपमा चौहान, महिला मोर्चा की नगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहने तथा भाजपा नगर उपाध्यक्ष बुद्धि विलास उपाध्याय, नगर महामंत्री सुरेश गिरी व अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Comments