विभिन्न प्रदेशों से श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी

  • अब तक 5 लाख 14 हजार श्रमिक वापस



उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार विभिन्न प्रदेशों में फँसे श्रमिकों का वापस लाने का कार्य लगातार जारी है। अब तक 5 लाख 14 हजार श्रमिक विभिन्न प्रदेशों से वापस लाये जा चुके हैं जिनमें से करीब 3 लाख 60 हजार श्रमिक बसों से ओर एक लाख 54 हजार ट्रेनों से लाये गये हैं।


अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक गुजरात से 2 लाख 5 हजार, राजस्‍थान से एक लाख 13 हजार, महाराष्ट्र से एक लाख 20 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं।


केशरी ने बताया कि अब तक 122 ट्रेन आ चुकी हैं। मुख्य रूप से महाराष्‍ट्र से 35, गुजरात से 27, हरियाणा से 15, तेलंगाना और पंजाब से 7-7, कर्नाटक से 4, गोवा से 3 और तमिलनाडु, केरल राजस्थान दिल्ली और जम्मू से 2-2 ट्रेनें आ चुकी हैं। कुल 130 ट्रेन आने की संभावना है।


3.70 लाख श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक पहुँचाया


अभी तक प्रदेश के बाहर के करीब 3 लाख 70 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया जा चुका है। इस कार्य में आज से 800 बसें और जोड़ दी गई हैं।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image