उज्जैन शहर के चार क्षेत्र कंटेंनमेंट एरिया घोषित

      उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट की धारा 71(1) एवं 72(2) के तहत उज्जैन शहर के  लक्कड़गंज -मालीपुरा, नयापुरा, प्रकाश नगर तथा मालीपुरा (देवास  गेट) क्षेत्र, इस तरह  कुल 4 क्षेत्रो को कंटेंनमेंट एरिया (कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र) घोषित कर दिया है। क्षेत्र के समस्त घरों का सर्वे निर्धारित प्रपत्र में किया जाएगा। कलेक्टर ने साथ ही सर्विलेंस टीम गठित करते हुए इन क्षेत्रों  के  लिए  इंसीडेंट कमांडर नियुक्त कर  दिए  है। इंसिडेंट कमांडर के  साथ नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार व नगर निगम के अधिकारी को लगाया गया है।


Comments