पीएम मोदी आज रात 8 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे


      नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से देश को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह संबोधन रात आठ बजे शुरू होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री लॉकडाउन को लेकर पिछले महीने देश को संबोधित कर चुके हैं। उस समय पीएम ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का ऐलान किया था।





      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से जुड़ी जानकारी ट्वीट करते हुए पीएमओ ने लिखा, ‘श्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे।’



      इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन को लेकर सोमवार दोपहर को पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों से बात की थी। उन्होंने लॉकडाउन को पूरी तरह नहीं हटाने, बल्कि प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट देने का संकेत देते हुए कहा था कि उनका दृढ़ मत है कि लॉकडाउन के पहले तीन चरणों में जिन उपायों की जरूरत थी, वे चौथे में जरूरी नहीं हैं।


      उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक व्यापक रणनीति के लिए सुझाव देने को कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की व्यवस्था से कैसे निपटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संतुलित रणनीति बनाने की जरूरत है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि गांव इस महमारी से मुक्त रहें।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image