अब तक 3 लाख 84 हजार श्रमिकों की वापसी

      उज्जैन। अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संकट के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब 3 लाख 84 हजार श्रमिक अब तक वापस आ चुके हैं।


      अभी तक  आईं 85 ट्रेन - श्री केशरी ने बताया है कि मध्यप्रदेश में श्रमिकों को लेकर अब तक 85 ट्रेन विभिन्न स्थानों पर आ चुकी हैं। दिनांक 15 मई को तीन 3 ट्रेन महाराष्ट्र और एक-एक ट्रेन पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश गोवा से आईं। दिनांक 14 मई को एक ट्रेन हबीबगंज से कटनी, सतना होते हुए रीवा गई है। इसमें अनूपपुर और सिंगरौली के भी विद्यार्थी हैं।


      100 ट्रेनों का रिक्विजिशन - मध्य प्रदेश से अभी तक 100 ट्रेनों का रिक्विजिशन भेजा जा चुका है। दो-दो ट्रेन बिहार और जम्मू कश्मीर के लिए भी मांगी गई हैं।


      उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंचाने 500 बसें और प्रदेश के सीमा पर आ रहे अन्य प्रदेशों के श्रमिकों को उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंचाने के लिए 500 बसें और लगा दी गई हैं। इस तरह से अब तक श्रमिकों के परिवहन के लिए 10500 बसें लगाई जा चुकी हैं।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image