आरडी गार्डी में भर्ती मरीजो को सिवइयां वितरित की गई

उज्जैन। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में गत दिवस ईद के अवसर पर कोविड मरीजो को डॉ शरीब नागोरी, डॉ शंकर बाजपेयी और वार्ड इंचार्ज दिलीप शर्मा एवं टीम द्वारा सिवइँया वितरित कर ईद की शुभकामनाएं दी गई।


     उक्त जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी सोजान सिंह रावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुस्लिम समाज के मरीजो को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने एवं अपने त्यौहार को मनाने के मद्देनजर वार्ड में सभी मरीजों को ईद के शुभ अवसर पर सिवइँया का वितरण किया गया। विगत दिनों कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा विशेष रूप से यह निर्देश दिए गए थे कि वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जाए और उनके त्योहारों पर उनकी रुचि ध्यान रखा जाए।



Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image