ऊर्जा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को 'मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना' में पात्रकर्मी घोषित करने के निर्देश


      उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव नितेश व्यास ने समस्त कलेक्टरों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री कोविड- 19 योद्धा कल्याण योजना के अंतर्गत ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना में पात्र कर्मी घोषित किया जाए।
      उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के स्वामित्व वाली सभी विद्युत कंपनियों के विद्युत उत्पादन गृहों/ उपकेंद्रों तथा अन्यत्र मैदानी पदस्थापना पर तैनात व ड्यूटी में लगाए गये अधिकारियों/कर्मचारियों (नियमित/ संविदा/ आउटसोर्स) द्वारा आमजन को ग्रीष्मकाल में घर में उपस्थिति को सुविधाजनक बनाने के लिए सतत् विद्युत की उपलब्धता बनाए रखने के लिए ड्यूटी की जा रही है।


Comments