प्रिय साथियो,
💐 नमस्ते/ जय जिनेन्द्र 💐
💐 महावीर जयंती पर्व पर सभी साथियो को हार्दिक बधाई💐
💐 महावीर जयन्ती💐
वह तिथि जिस दिन जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था।
महावीर जयंती (महावीर स्वामी जन्म कल्याणक) चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (13) को मनाया जाता है। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है।
जन्म नाम;-तीर्थंकर महावीर
जन्म कल्याणक चौबीसवें जैन तीर्थंकर, भगवान महावीर का जन्म कल्याणक
अन्य नाम-महावीर जयंती, वर्धमान जयंती
तिथि वीर निर्वाण
संवत चैत्र सुद 13 ग्रेगोरियन
दिनांक 06 अप्रैल 2020 (2619 वाँ जन्मोत्सव)
💐जन्म💐
भगवान महावीर स्वामी का जन्म ईसा से 599 वर्ष पूर्व कुंडग्राम (बिहार), भारत मे हुआ था। वर्तमान वैशाली में वासोकुण्ड को यह स्थान माना जाता है। 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी के निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त करने के 188 वर्ष बाद इनका जन्म हुआ था। । जैन ग्रन्थों के अनुसार जन्म के बाद देवों के मुखिया, इन्द्र ने सुमेरु पर्वंत पर ले जाकर बालक का क्षीर सागर के जल से अभिषेक कर नगर में आया। वीर और श्रीवर्घमान यह दो नाम रखे और उत्सव किया।इसे ही जन्म कल्याणक कहते है। हर तीर्थंकर के जीवनमें पंचकल्याणक मनाए जाते है। गर्भ अवतरण के समय तीर्थंकर महावीर की माता त्रिशला ने 16 शुभ स्वप्न देखे थे जिनका फल राजा सिद्धार्थ ने बताया था।[
💐 दस अतिशय💐
जैन ग्रंथों के अनुसार तीर्थंकर भगवन के जन्म से ही दस अतिशय होते है। यह हैै:-
पसीना न आना
निर्मल देह
दूध की तरह सफ़ेद रक्त
अद्भुत रूपवान शरीर
सुगंध युक्त शारीर
उत्तम संस्थान (शारीरिक संरचना)
उत्तम सहनन
सर्व 1008 सुलक्षण युक्त शरीर
अतुल बल
प्रियहित वाणी
यह अतिशय उनके द्वारा पूर्व जन्म में किये गए तपश्चर्ण के फल स्वरुप प्रकट होते है।
💐 उत्सव 💐
इस महोत्सव पर जैन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। भारत में कई जगहों पर जैन समुदाय द्वारा अहिंसा रैली निकाली जाती है। इस अवसर पर गरीब एवं जरुरतमंदों को दान दिया जाता है। कई राज्य सरकारों द्वारा मांस एवं मदिरा की दुकाने बंद रखने के निर्देश दिए जाते हैं।
आज महावीर जयंती/ वर्धमान जयन्ति पर सभी साथियो को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई।आप सभी स्वस्थ रहे और इस लॉक डाउन समय मे घर पर ही रहकर परिवार के साथ पूजा पाठ कर महावीर जयंती पर्व मनाए।
💐निवेदक:- चित्रांश: विजॉय निगम💐