आज की बात आपके साथ - विजय निगम


प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹
🌻 नमस्ते।🌻


आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 23अप्रैल 2020 गुरुवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲🌱🌸💮🌳🌺🥀🌼🌻
आज की बात आपके साथ  अंक मे है 


 A कुछ रोचक समाचार
B आज के दिन जन्मी प्रसिद्ध समाज सेविका पंडिताइन रमा बाई का जीवन            परिचय लेख. 
C आज के दिन  की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F आज का दिवस का नाम ।
🌺🥀🌾🌴🌲🌹🌻🌱🍁🔆💐


     (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षेप)


🔆(A/1)रीयल लाइफ में भी पति-पत्नी
 हैं रामायण के दशरथ-कौशल्या देखें। तस्वीरें.
💐 (A/2)डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में आप्रवासन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
🔆(A/3)लॉकडाउनमें बड़ीडील,फेसबुक ने जियो में लगाए 43 हजार करोड़🔆
🔆(A/4)अगर अकाउंट में पैसा हो गया खत्म तो भी मत लीजिए टेंशन, आपको तुरंत मिलेगा कैश ।🔆


🌺🥀🌾🌴🌲🌹🌻🌱🍁🔆💐
 .
    (A) कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)


💐(A/1)रीयल लाइफ में भी पति-पत्नी हैं रामानंद सागर की रामायण के  दशरथ
-कौशल्या।💐
रामानंद सागर ने अपने ऐतिहासिक टीवी शो रामायण के लिए हर कलाकार बहुत सोच समझ करचुना था।शो काऑनस्क्रीन स्क्रीन प्ले जितना कमाल का थाउतने ही कमाल के थे वो तमाम किस्सेजो इस शो की शूटिंग के दौरान हुए.इस शूट केदौरान तमाम संयोग भी बनें और ऐसे ही संयोगों में सेएक के बारेमें हमआजआपको बताने जारहे हैं।शोमेंकौशल्याकाकिरदारनिभाया
था दिग्गजमराठीअदाकारा जयश्रीगडकर ने और दशरथ के रोल में बालधुरी.लेकिन बहुतकम लोग ये बात जानते थेकि असल जिंदगी मेंभीयेदोनोंपतिपत्नीथे। बालधुरी भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे और जयश्री भी कमाल कीअदाकारा थीं.।
करोड़ोंलोगों ने जयश्रीकोकौशल्या केकिर
दार मेंपसंद किया।लेकिन क्याआपजानते हैं कि राजा दशरथ की पत्नी और श्रीराम कीमां कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जयश्री गाडकर, मराठी इंडस्ट्री की सबसे सफल और बेहतरीनअदाकाराओं में से एकथीं.मराठी सिनेमा में तब जय श्री केनामका सिक्काचलता था।उन्होंनेमराठी
सिनेमा में कई यादगार रोल किए हालांकि हिंदी भाषी दर्शकों ने हमेशा उन्हें रामायण की कौशल्या के तौर पर पहचाना जयश्री का जन्म कर्नाटक के जयश्री ने 1950 के मध्य में बतौर डांसर फिल्मों में डेब्यू किया था।वेमराठीसिनेमा की लीजेंड रहीं उन्होंने फिल्म सांगतेएकाअवगाचीसंसार,मानिनी
आदि से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई.
मराठीऔर हिंदी क्षेत्र मेंकाम करने सेअगर 
आप ये समझ रहे हैं कि जयश्री यहीं तक सीमित थीं तो ये गलत है।क्योंकि वह एक 
ऑलराउंटर आर्टिस्ट थींऔरउन्होंनेतमिल, तेलुगू,गुजराती फिल्मों में भी काम किया है.
🌺🥀🌾🌴🌲🌹🌻🌱🍁🔆💐🔆
💐(A/2)डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में आप्रवासन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।💐
'मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में आप्रवासन को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा': डोनाल्ड ट्रम्प
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने पहले ही रूटीन इन-पर्सन सर्विसेज को निलंबित करदिया है,लेकिन अभी भी कुछ आपातकालीन सेवाओं की पेशकश कर रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका में अस्थायी रूप से आप्रवासन को निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे क्योंकि देश कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकनेकीकोशिश करता है।ट्रम्प नेसोमवार
देर रात ट्वीट करके घोषणा की,और निर्दिष्ट नहीं किया,जैसे किसमय सीमा या कौन प्रभावितहोगाइसका दायरा। ट्रम्प ने 
एक ट्वीट में कहा,अदृश्य दुश्मन से हमले के मद्देनजर,साथ ही हमारे महानअमेरिकी
नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करने की आवश्यकता है, मैंआव्रजन को अस्थायी रूप सेनिलंबित करनेकेलिएएककार्यकारी
आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।"
यह महामारी के बीच अमेरिकी सीमा को प्रतिबंधित करने के लिए ट्रम्प और उनके प्रशासन द्वारा लिया गया नवीनतम उपाय है। ट्रम्प ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए चीन, यूरोप, कनाडा और मैक्सिको पर व्यापक यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं, और विदेश विभाग ने पिछले महीने दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में नियमित रूप से निलंबित वीज़ा सेवाओं को निलंबित कर दिया है।
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने पहले ही रूटीन इन-पर्सन सर्विसेज को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन अभी भी कुछ इमरजेंसी सेवाएं दे रही हैं।
🌺🥀🌾🌴🌲🌹🌻🌱🍁🔆💐
🔆(A/3)लॉकडाउनमें बड़ीडील,फेसबुक ने जियो में लगाए 43 हजार करोड़🔆


फेसबुक और जियो के बीच हुई इस डील से दोनों कंपनियों की साझेदारी में रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे और साथ ही बिजनस बढ़ेगा। फेसबुक के इस निवेश के बाद जियो प्लैटफॉर्म्स की एंटरप्राइज वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो गई है।
रिलायस इंडस्ट्रीज के जियो प्लैटफॉर्म्स और दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के बीच एक बड़ी डील हुई है। फेसबुक ने जियो प्लैटफॉर्म में 9.99 पर्सेंट स्टेक के लिए 43,574 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इस बड़ी डील के बाद फेसबुक अब जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई है। फेसबुक के इस निवेश के बाद जियो प्लैटफॉर्म्स की एंटरप्राइज वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो गई है।
माइनॉरिटी इन्वेस्टमेंट के लिहाज से यह सबसे सबसे बड़ा विदेशी प्रत्क्ष निवेश(FDI) है। दोनों कंपनियों की साझेदारी से रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे और साथ ही बिजनस बढ़ेगा। इस बड़ी डील पर रिलायंस का कहना है कि कंपनी के एक छोटे हिस्से पर किसी टेक कंपनी का यह सबसे बड़ा निवेश है। भारत में टेक्नॉलजी सेक्टर में यह FDI के तहत अबतक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है। फेसबुक का कहना है कि यह निवेश भारत के प्रति उसके विश्वास को दर्शाता है।
Facebook to invest Rs 43,574 in  jio plateform 
फेसबुक ने कहा, 'यह निवेश भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जियो भारत में जो बड़े बदलाव लाया है, उससे हम भी उत्साहित हैं। 4 साल से भी कम समय में रिलायंस जियो 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहकोंको ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर लेकर आया है। इसलिए हम जियो के जरिए भारत में पहले से ज्यादा लोगों के साथ जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'24 मार्च
 को मीडिया में रिपोर्ट्स थीं कि फेसबुक रिलायंस जियो में कई अरब डॉलर निवेश करने पर विचार कर रही है।रिपोर्ट में कहा गया था कि फेसबुक 'अरबों डॉलर' निवेश कर रिलायंस जियों में 10 प्रतिशत तक हिस्सा ले सकती है।
🌺🥀🌾🌴🌲🌹🌻🌱🍁🔆💐🔆
🔆(A/4)अगर अकाउंट में पैसा हो गया खत्म तो भी मत लें टेंशन, आपको तुरंत मिलेगा कैश ।🔆
  कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक लगभग 18 हजार मामले आ चुके हैं। वहीं पीएम मोदी के संदेश के बाद 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। हालांकि कई जगहों पर 20 अप्रैल से कुछ छूट दी गई है लेकिन रेड अलर्ट जोनअभीभीपूरी तरह से लॉक
डाउन हैं।इस लॉकडाउन में कई बार लोगों को एकदम से पैसे की जरूरत पड़ रही हैलेकिन उनके अकाउंट में पैसे नहीं हैं।
करोनाग्रस्त इकॉनमी में कई लोगों के खाते खाली हो गए हैं, सारी बचत हवा हो गई है। वहीं दूसरी ओर इन विषम परिस्तिथियों में दोस्त-रिश्तेदारों से भी मदद नहीं मिल रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप बैंक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का प्रयोग कर सकते हैं। जानिए क्या है ये फैसिलिटी…
       🔆क्या है ओवरड्राफ्ट🔆
सरकारी और निजी बैंक ओवरड्राफ्ट की फैसिलिटी देते हैं. ज्यादातर बैंक करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर यह सुविधा देते हैं। कुछ बैंक शेयर, बॉन्ड और बीमा पॉलिसी जैसे एसेट के एवज में भी ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं।इस फैसिलिटी के तहत बैंक सेआपअपनी जरूरत कापैसा ले सकते हैं और बाद में यह पैसा चुका सकते हैं।
    🔆कैसे ले सकते हैं इसका लाभ🔆
कुछ कस्टमर्स (प्रीअप्रूव्ड) को बैंक या NBFCs शुरू से ही ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देते हैं, वहीं कुछ कस्टमर्स को इसके लिए अलग से मंजूरी लेनी होती है। इसके लिए लिखित में या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अप्लाई करना होता है. कुछ बैंक इस सुविधा के लिए प्रोसेसिंग फीस भी वसूलते हैं।
       🔆दो तरह के ओवरड्राफ्ट🔆
        ओवरड्राफ्ट दो तरह के होते हैं। एक सिक्योर्ड, दूसरे अनसिक्योर्ड। सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट वह है,जिसके लिएसिक्योरिटी
के तौर पर कुछ गिरवी रखा जाता है। आप एफडी,शेयर्सघर,सैलरी, इंश्योरेंस,पॉलिसी, 
बॉन्ड्स आदि जैसे चीजों पर ओवरड्राफ्ट हासिल कर सकते हैं। इसे आसान भाषा में एफडी या शेयर्स पर लोन लेना भी कहते हैं। ऐसा करने पर ये चीजें एक तरह से बैंक या NBFCsके पास गिरवी रहती हैं।अगर
आपके पास कुछ भी सिक्योरिटी के तौर परदेनेके लिएनहीं है तोभीआपओवरड्राफ्ट 
फैसिलिटी ले सकते हैं।इसे अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट कहते हैं। उदाहरण के तौर पर क्रेडिट कार्ड से विदड्रॉल।
      🔆कितना पैसा ले सकते हैं?🔅
बैंक यह तय करते हैं कि ओवरड्राफ्ट के तहत आप कितना पैसा ले सकते हैं। यह लिमिट इस बात पर निर्भर करती है कि इस फैसिलिटी के लिए आपने बैंक में गिरवी (कोलैटरल) क्या रखा है। सैलरी और एफडी के मामले में बैंक लिमिट ज्यादा रखते हैं।
🔆किन लोगों को मिलती है सुविधा🔆
इस बारे में बैंक का कहना है कि ग्राहकों की अकाउंट हिस्ट्री व अकाउंट वैल्यू के आधार पर ओवरड्राफ्ट दिया जाता है। साथ ही क्रेडिट व्यवहार कैसा है इन सब बातों को भी देखा जाता है।
              🔆क्यों है फायदेमंद🔆
इस पर बैंक का कहना है कि क्रेडिट कार्ड या दूसरे पर्सनल लोन के मामले में यह काफी सस्ता है। इसमें आपको अपेक्षाकृत कम ब्याज देना पड़ता है। दूसरा फायदा यह है कि ओवरड्राफ्ट में आप जितने समय के लिए पैसा लेते हैं, उतने समय के लिए ही आपको ब्याज देना पड़ता  है।
🌺🥀🌾🌴🌲🌹🌻🌱🍁🔆💐🔆
  🌺(B)आज के दिन जन्मी पंडिता रमाबाई  का जीवन परिचय लेख।🌺
             🌺पंडिता रमाबाई🌺
पूरा नाम:-पंडिता रमाबाई मेधावी
जन्म:-23 अप्रैल, 1858 ई.
जन्म भूमि:-मैसूर
मृत्यु:-5 अप्रैल, 1922 ई.
मृत्यु स्थान:-महाराष्ट्र
अभिभावक:-'अनंत शास्त्री'
कर्म भूमि:-भारत
कर्म-क्षेत्र:-समाज सुधारक
भाषा:-मराठी, कन्नड़, हिन्दी और बंगला
पुरस्कार-उपाधि'सरस्वती', 'पंडिता' और "कैसर-ए-हिंदी"
नागरिकता:-भारतीय
अन्य जानकारी:-अमेरिका में उनके प्रयत्न से रमाबाई एसोसिएशन बनाजिसने भारत 
के विधवा आश्रम का 10 वर्ष तक खर्च चलाने का जिम्मा लिया।
       💐 पंडिता रमाबाई मेधावी💐
जन्म:- 23 अप्रॅल, 1858; 
मृत्यु:- 5 अप्रैल, 1922 प्रख्यात विदुषी समाजसुधारक और भारतीय नारियों को उनकी पिछड़ी हुई स्थिति से ऊपर उठाने के लिए समर्पित थीं। मेधावी क्रेटर का नाम रामाबाई मेधावी के नाम पर रखा गया।
              💐 परिचय💐
पंडिता रमाबाई मेधावी का जन्म 23 अप्रैल, 1858 ई. में मैसूर रियासत में हुआ था। उनके पिता 'अनंत शास्त्री' विद्वान् और स्त्री-शिक्षा के समर्थक थे। परन्तु उस समय की पारिवारिक रूढ़िवादिता इसमें बाधा बनी रही। पिता रमा के बचपन में ही साधु-संतों की मेहमानदारी के कारण निर्धन हो गए और उन्हें पत्नी तथा रमा की एक बहन और भाई के साथ गांव-गांव में पौराणिक कथाएँ सुनाकर पेट पालना पड़ा।
              🌹विद्वान् रमा🌹
पंडिता रमाबाई असाधारण प्रतिभावान थी। अपने पिता से संस्कृत भाषा का ज्ञान प्राप्त करके 12 वर्ष की उम्र में ही 20 हज़ार श्लोक कंठस्थ कर लिए थे। देशाटन के कारण उसने मराठी के साथ-साथ कन्नड़, हिन्दी, तथा बंगला भाषाएँ भी सीख लीं। 20 वर्ष की उम्र में ही रमाबाई को संस्कृत के ज्ञान के लिए सरस्वती और पंडिता की उपाधियाँ प्राप्त हुई। तभी से वे पंडिता रमाबाई के नाम से जानी गई। 1876-1877 के भीषण अकाल में दुर्बल पिता और माता का शीघ्र ही देहांत हो गया। अब ये बच्चे पैदल भटकते रहे और तीन वर्ष में इन्होंने 4 हज़ार मील की यात्रा की। 22 साल में शादी होने के बाद उन्होंने बाल विवाह के विरोध में और विधवाओं के हालातों पर बोलना शुरू किया। मेडिकल की उपाधि हासिल करके वो ब्रिटेन गईं। यूएस गईं और स्नातक की उपाधि ली। पति की मौत के बाद उन्‍होंने पुणे में आर्य महिला समाज की स्थापना की। एक कवयित्री और लेखिका बनाने के क्रम में उन्होंने जीवन में खूब यात्राएं कीं। रमाबाई सात भाषाएं जानती थीं, धर्मपरिवर्तन कर ईसाई बन गईं और उन्होंने बाइबल की अनुवाद मराठी में किया
🌺🌻🌱🌲🌴🎶^🔆🔅⚘🌷🌻


💐(C)आज के दिन की महत्त्वपूर्ण
 घटनाएँ💐


1990 - नामीबिया सं.रा. संघ का 160वां सदस्य बना।
1996 - चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन। 1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने परवांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ। 
2002 -पेइचिंग में भारत  व चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता। 
2003 कुर्द औरअरबविवादों को निपटाने 
के लिए आयोग गठित करने का निर्णय। 
2007 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन। 2008 - क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी। इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्रकी सेन्ट्रल एग्रीकल्चर कोआपरे
टिव यूनियन (कांकू)ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं केलिए एकसमझौता
किया। अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की। 
💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐


💐(D)आज के दिन जन्मे महत्वपूर्ण
                  व्यक्तित्व💐 
1858 - पंडिता रमाबाई - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1873 - विट्ठल रामजी शिंदे - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
1889 - जी.पी. श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्यकार थे। 
1927 - अन्नपूर्णा देवी - सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद हैं। 1927 - विल्फ़्रेड डिसूजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐


🌻 (E) आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
1858   भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू कुंवर सिंह का निधन
1992 भारतीय फ़िल्म के सुप्रसिद्ध निदेशक सत्यजित राय  का निधन
2013 भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध महिला गायिका शमशाद बेगम का निधन आज ही दिन हुआ ।
💐🎂💐🎂^💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂
   💐 (F) आज का दिवस का नाम।💐


 1पंडिता रमाबाई - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक की जयंती दिवस
2 विट्ठल रामजी शिंदे - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे उनका आज जयंती दिवस है।
3 जी.पी.श्रीवास्तव प्रसिद्ध हिन्दी साहित्य
कार थे उनका आज जयंति दिवस है 
4  बाबू कुंवर सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  का पुण्यतिथी दिवस
5 भारतीय फ़िल्म के सुप्रसिद्ध निदेशक सत्यजित राय  का पुण्यतिथि दिवस है ।
6 भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध महिला गायिका शमशाद बेगम का पुण्यतिथि दिवस है।


💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐


       आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐


Comments