भोपाल। शहर में 55 साल के पुलिसकर्मी कमलेश तिवारी मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। तिवारी आईएएस अधिकारी जे विजय कुमार के साथ ड्यूटी करते वक्त संक्रमण के शिकार हुए थे। उन्हें 4 अप्रैल को एम्स में भर्ती किया गया था। उम्र ज्यादा होने और 10 दिन तक कोरोना के लक्षण नजर नहीं आने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। एम्स में मिले बेहतर इलाज और हौसले से तिवारी ने बीमारी को परास्त किया। तिवारी कहते हैं- जब मैं एम्स पहुंचा तो तेज बुखार के साथ ही बदन दर्द और सांस लेने में परेशानी आ रही थी। नींद नहीं आती थी।
55 वर्षीय पुलिसकर्मी अब स्वस्थ