नई दिल्ली। पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया है कि, पूरे देश में लॉकडाउन रहेगा। आज रात 12 बजे से घरों से निकलना बैन है। पीएम मोदी ने कहा कि ये जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त है, ये कर्फ्यू ही है और फिलहाल ये 21 दिनों के लिए है। पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो 21 साल पीछे चले जाएंगे, कई परिवार तबाह हो जाएंगे।
- बाहर निकलना क्या होता है ये 21 दिन भूल जाएं. घर में रहें, घर में रहें, एक ही काम करें, घर में ही रहें।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
बता दें कि देश में कोरोनावायरस से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मामलों की संख्या का आंकड़ा 500 छू गया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल पॉजिटिव केस 519 हो गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में लॉकडाउन के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार सभी से घरों में रहले की अपील कर रही है। देश की राजधानी में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है।