जवानों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो दर्जन के लगभग जवान घायल

      उज्जैन। कोरोना वायरस के चलते शटडाउन में ड्यूटी के लिए रतलाम से उज्जैन जा रहे रिजर्व पुलिस बल के जवानों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। जिससे वाहन में सवार दो दर्जन के लगभग जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया।



      सोमवार को रतलाम से रिजर्व पुलिस बल के 25 से अधिक जवान पुलिस वाहन क्रमांक MP-43-P-0287 में सवार होकर उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। दोपहर में उज्जैन से लगभग 17 किलोमीटर दूर बड़नगर रोड पर छानखेड़ी चौपाटी के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खाकर खेत में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार 1 दर्जन से अधिक जवानों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। 
      घटना की सूचना मिलते ही इंगोरिया थाने से डायल 100 पहुंची और शेष जवानों को उज्जैन पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि, रतलाम से सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन, इंदौर और महू के लिए निकले थे।


Comments