उज्जैन। शहर में विभिन्न सामाजिक संस्था गरीब परिवार और जरूरमन्दों को भोजन सामग्री वितरण जैसे सराहनीय कार्य मे जुटी हुई है। सभी संस्थाएं व सामाजिक कार्यकर्ता अपने स्तर पर अपनी सुविधा व मेहनत के दम पर इस मुश्किल की घड़ी में अपने आस-पास के क्षेत्रों में भोजन सामग्री जुटाने के कार्य मे तत्परता से लगे हुए है।
शहर के पिपलीनाका क्षेत्र में भी स्थानीय संस्था जागृति युवा संगठन ने वार्ड क्र. 2 व आस-पास के क्षेत्रों में भोजन व राशन सामग्री मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया है। जागृति युवा संघठन द्वारा एक परिवार को निम्नलिखित राशन पैकेट किड देने की योजना बनाई है, जो लगभग राशि 500/- रुपये की होगी। जो लोग देेना चाहतेे है, वो अपने क्षेत्र की किराना दुकान से राशन क्रयकर या अपनी सुविधानुसार अधोलिखित राशन सामग्री दे सकते है :-
5 kg आटा-140/-
1kg दाल-85/-
1kg चावल 40/-
1kg तेल -120/-
1kg शक्कर 40/-
100g लाल मिर्च 20/-
100g चायपत्ती 25/-
कुल- 460/- (ये रेट अनुमानित हैं)
जागृति युवा संगठन, पिपलीनाका चौराहा, उज्जैन
◆ शैलेन्द्र गेहलोत - 9827307012, 8770969533
◆ विकास राजपुरोहित - 9302732908
◆ बाबू गेहलोत - 9229331444
(जागृति युवा संगठन के जो सदस्य सेवा में लगे है वे पूर्ण सुरक्षा संसाधनों - मास्क, सेनेटाइजर, डेटॉल, हैंड ग्लोव्स के साथ अपनी सेवा दे रहे है।)
'महाकाल की आवाज' वेब न्यूज पोर्टल, जगृति युवा संगठन की सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त कर, सहयोग के लिए तत्पर है।
'महाकाल की आवाज' वेब न्यूज़ पोर्टल आप से अपील करता है कि, आप भी देश की इस विकट परिस्थिति में सहयोग करने के लिए, देश सेवा के लिए, देश को मजबूत बनाने के लिए, देश के हित में कोरोना जैसी महामारी के संकट से देश को उबारने के लिए अपने क्षेत्र में लॉक-डाउन का पालन करते हुए, कोरोना वायरस से सुरक्षा व सतर्कता बरतते हुए, "जागृति युवा संगठन" जैसे सराहनीय कार्य करें और 'महाकाल की आवाज' न्यूज पोर्टल की मेल आईडी mahakalkiawaz@gmail.com पर मेल या वाट्सएप्प नम्बर 9993094563 पर वाट्सएप्प सन्देश करें, ताकि हम आपके द्वारा किये गए देश हित मे लोक कल्याण व सराहनीय योगदान को भी प्रकाशित व प्रसारित कर सके।
नागरिको से अपील की जा रही है की, घर पर ही रहे घर से बाहर बिलकुल नहीं निकले, आप सब की सुरक्षा और सुविधा के लिय जिला प्रशासन मुस्तैद है।
कोरोना सम्बंधित अपने परामर्श और उपचार हेतु निम्नलिखित दिए हुए नंबर के माध्यम से संपर्क करे।
94068-01222
93012-63624
88158-35210
88158-39307