नया साल आ गया है और इसके साथ ही नए खर्च भी आ गए हैं। 1 जनवरी से आपकी रसोई का खर्च बढ़ने वाला है क्योंकि आज से घरेलु गैस सिलेंडर्स के दाम 19 रुपए तक बढ़ गए हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में महिलाओं को बिना सबसिडी वाले सिलेंडर के लिए 714 रुपए देने होंगे। वहीं कमर्शिल सिलेंडर के लिए के दाम 1241 रुपए हो गए हैं। देश की तेल कंपनियों ने 1 जनवरी से एलपीजी सिलेंजर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है यह बढ़ोतरी थोड़ी नहीं बल्कि बहुत ज्यादा हुई है। पिछले महीने राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 695 रुपए में मिल रहा था। अगस्त 2019 में जो सिलेंडर 611.50 रुपए में मिल रहा था वो ही सिलेंडर आज यानी 1 जनवरी को 749 रुपये का हो गया है। इसका मतलब है कि पिछले पांच महीनों में रसोई गैस के बाजार भाव में 137 रुपए बढ़े हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की बात की जाए तो यहां आज से एलपीजी सिलेंडर 719 रुपए में मिलेगा वहीं रायपुर में यह 767 रुपए में मिलने वाला है। अगर अन्य शहरों की बात की जाए तो कोलकाता में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 747 रुपए हो गई है वहीं मुंबई में यह बढ़कर 684.50 रुपए तक पहुंच गई है। चेन्नई में अब 14.2 किलो वाला सिलेंडर 734 रुपए में मिलने वाले हैं। कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो कोलकाता में यह 1308.50 रुपए, मुंबई में 1190 रुपए और चेन्नई में 1363 रुपए मिलने वाला है। बता दें कि यह लगातार पांचवां महीना है जब तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सितंबर में दिल्ली में गैस सिलेंडर 590 रुपए में मिल रहा था वहीं अक्टूबर में यह बढ़कर 605 रुपए हो गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 681 रुपए थी वहीं दिसंबर में यह 695 रुपए मिल रहा था।
नए साल में गैस सिलेंडर हुआ महंगा