सैर-सपाटा सीज़न-4 का उत्साह पूर्ण शुभारम्भ


          उज्जैन। अंकपात द्वार गायत्री शक्ति पीठ से लेकर खाकचैक एवं खाकचैक से विष्णु सागर तक आयोजित सैर-सपाटा सीज़न-4 रविवार 15 दिसम्बर को सुबह 6 बजे से शुरू हुआ, जिसमें हजारों युवाओं-युवतियों के अलावा बच्चों ने माता-पिता के साथ बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। 
          हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैर-सपाटा का आयोजन माह दिसम्बर के रविवार से शुरू हुआ और इसके अंतर्गत योग, व्यायाम, नृत्य, खेल-कूद, शारीरिक क्रिड़ा, चिकित्सा शिविर आयोजित हुए।
          'स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ मन' की थीम पर आयोजित सैर-सपाटा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया  तथा सैर-सपाटा में आयोजित पारम्परिक कार्यक्रमों व खेलों का आनन्द मौज-मस्ती से लिया।
          सैर-सपाटा के अंतर्गत बने सांस्कृतिक मंचों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत और नृत्य का भी लोगों ने खुब आनन्द लिया, इसके साथ ही बच्चों और युवाओं द्वारा शारीरिक क्रिड़ा जैसे रस्सा-कस्सी, सित्तोलियां, लंगड़ी पव्वा अन्य कई पारम्परिक खेल भी खेलें गये तथा ढोल व डीजे की धून पर भी लोग जमकर झूमें एवं व्यायाम भी किया।


          बचपन से पचपन और चक्रतीर्थ उम्र पड़ाव के उत्सव धर्मियों का जमघट लगा। मस्ताने स्वामी मुस्कुराके ने अपनी अनुठी शैली में राहगीरों को जमकर टोपी पहनाई। सैर सपाटा के संस्थापक सभापति सोन गेहलोत को शेरपा टोपी पहनाकर 'टोपी श्री' का खिताब दिया, स्वामी मुस्कराके मंच पर मटकी, रजवाड़ी, कश्मीरी नृत्य कर उत्सव धर्मियों का भरपर मनोरंजन किया। गायक ज्वलंत शर्मा ने व्यायाम के साथ युवाओं को डांस करवाया। सैर सपाटा में लोगों ने जमकर ठुमके लगाए।


'उज्जैन का सैर सपाटा....' कविता पर खूब बजी तालियाँ
ना चली लू ना चला लपाटा... बहुत ही आनंद मयी है, उज्जैन का सेर सपाटा... बचपन से पचपन और चक्रतीर्थ वालों का सेर सपाटा... गीत संगीत पर झूमते रहो, कभी नहीं होगा घाटा.... सुबह की सैर करने में जूते की कम्पनी हो बाटा... ठंड बहुत गिर रही है, मजा देगा मक्का का आटा.... शक्कर बने उसे कहते है साटा.... कद छोटा हो तो प्यार से कहते है नाटा..... उत्तम स्वास्थ्य के लिए लाभ दायी है उज्जैन का सैर सपाटा.... सैर सपाटा की कविता पर खूब सर सपाटा तालियां बजी।


          कार्यक्रम स्थल पर सड़क के दोनों ओर बाउण्ड्री वाॅल पर महापुरूषों व स्वच्छ शहर के साथ देश भक्ति के चित्र उकेरें गये जो लोगों के आकर्षण केन्द्र के साथ सेल्फी पाॅईंट भी बनें।
          गत-वर्षों की तरह इस बार भी सैर-सपाटा में लोगों की काफी भीड़ दिखी। इसमें बच्चों, युवाओं एवं वृद्धजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। 


सैर-सपाटा सीज़न-4 के पहले दिन की फोटो एवं वीडीयो








Comments