श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न



  • पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागु हो

  • सदस्यता महाअभियान 17 नवंबर से 25 दिसंबर तक


         रतलाम (मप्र)। श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि सदस्यता महाअभियान 17 नवंबर से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा इस वर्ष भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा पत्रकारो को श्रमजीवी पत्रकार संघ से जोड़ने का लक्ष्य है, श्रमजीवी पत्रकार संघ की कई मांगे मध्यप्रदेश सरकार ने पूरी की है।  प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून जल्दी ही लागू हो श्रद्धा निधि गेर अधिमान्य पत्रकारों को भी मिले इसके लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधमंडल ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी व जनसंपर्क मंत्री श्री पी सी शर्मा जी से भी आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री जी जनसंपर्क मंत्री जी आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून जल्दी ही लागू हो श्रद्धा निधि गेर  अधिमान्य पत्रकारों को भी मिलेगी।


         बैठक में प्रदेश सचिव डॉ चिराग छाजेड़, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेश ओझा, लखन गेहलोत जिला अध्यक्ष धीरज व्यास, सिराजुद्दीन मंसूरी, संजय चोरडिया, अभय जैन, जिला सचिव बंसीलाल मोरिया, कार्य समिति सदस्य विपिन वाघेला, रवि शर्मा, गौरव त्रिवेदी, गौरवलाल चंदानी, रघुवीर सिंह, नीलेश धाकड़, मनोज धाकड़, अमित माथुर, मौजूद रहे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राठौर (मो.9827068527, 9074943337) ने दी।


Comments