11 जिलों में लू का येलो अलर्ट; घरों में रहने की सलाह


भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिल्कुल नहीं बदला है। नौतपा खत्म हो चुका है मगर आसमान से आग बरसने का सिलसिला नहीं थमा है। 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। एमपी के लोगों को गर्मी से अभी राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। एक बार फिर से प्रदेश के कुछ जिलों में लू की वापसी हो गई है। राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में लू असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग की माने तो फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान-पाकिस्तान के ऊपर ट्रफ बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय परिसंचरण ऐक्टिव है। इसकी वजह से पाकिस्तान और राजस्थान की गर्म हवा तेज गति से मध्य प्रदेश की ओर आ रही है। इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग में ज्यादा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में खजुराहो और दतिया में 46 के डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया। सतना, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, दतिया और मुरैना के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्री मानसून गतिविधि की वजह से एक सप्ताह तक तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। मौसम विभाग भोपाल सर्कल के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा एक ही चक्रवाती परिसंचरण से नागालैंड की ओर जा रही है लेकिन एमपी के मौसम पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि दिन में ज्यादातर शुष्क ही मौसम रहेगा।

भोपाल के लिए पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि आसमान साफ रहेगा। दिन और रात का तापमान 43 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि खंडवा में 9 जून तक उत्तरी और पश्चिमी हवा का असर रहेगा। हालांकि खंडवा और उसके आसपास के इलाकों में 10 जून के बाद प्री-मानसून हलचल शुरू हो जाएगी। 15 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। जबकि इंदौर में 10 जून के बाद मानसून कभी भी आ सकता है।

Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image