मैं एक गर्वित हिंदू हूं , खेल के बीच धर्म को ना लाए- वकार यूनिस को दानिश कनेरिया की दो टूक
वकार यूनिस ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद खेल का आकलन करते-करते अलग ही बात करने लग गए। मैच के दौरान ड्रिंक्‍स ब्रेक के वक्‍त रिजवान ने मैदान पर ही नमाज पढ़ी। इसे सारी दुनिया ने देखा। इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल रहे वकार भी शामिल थे। वकार ने लेकिन इस पर जो कहा उसे लेकर कई लोगों को निराशा हुई। खासकर पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरदानिश कनेरिया


वकार इस बात से खुश थे कि रिजवान ने 'हिंदुओं के बीच नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा, सबसे अच्‍छी बात जो रिजवान ने की कि उसने माशाअल्‍लाह... उसने ग्राउंड में खड़े होकर नमाज पढ़ी जो कि हिंदुओं के बीच में खड़े होके... तो वह बहुत स्‍पेशल था।

पाकिस्तानी मूल के हिंदु समुदाय से आने वाले पूर्व गेंदबाज़, दानिश कनेरिया भी वकार यूनिस के इस बयान से बहुत निराश नजर आए। उन्होंने KOO करते हुए लिखा, " यूनुस ने पाकिस्तान चैनल पर हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी की। मैं एक गर्वित हिंदू हूं और यह दिखाता है कि कितना भाऊ है मैं गंभीर रूप से नाराज हूं खेल में धर्म को मत लाओ"
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत से 12 मैच जीतने के बाद रविवार को पहली बार जीत हासिल की। उसने भारत को 10 विकेट से हराया। पाकिस्तानी मीडिया पर वकार के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है।
Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image