पियाजियो ने कोविड 19 महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न पहलों के जरिए अपने कर्मचारियों की मदद की

  • पियाजियो ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय के कर्मचारियों और उनके परिवार के 18 वर्ष से ऊपर के सदस्यों का टीकाकरण पूरा कर लिया है। बारामती संयंत्र में संविदा/अस्थायी कर्मचारियों सहित 45 वर्ष से अधिक आयु के संपूर्ण कार्यबल और उनके परिवार के सदस्यों का टीकाकरण भी पूरा हो गया है।
  • पियाजियो जल्द ही 18+ आयु वर्ग के सभी कर्मचारियों को कवर करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाएगा जिसमें विनिर्माण संयंत्र में काम करने वाले संविदा / अस्थायी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
  • पियाजियो ने इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपने कर्मचारियों की मदद के लिए कई अन्य कल्याणकारी पहल भी शुरू की है।

कोविड महामारी के बीच अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल)  ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए कई तरह की पहल शुरू की है।  पियाजियो इतालवी पियाजियो समूह की शत-प्रतिशत अनुषंगी, टू व्हीलर सेक्टर के यूरोपीय अगुआ और भारत में छोटे वाणिज्यिक वाहनों का निर्माता है।

इस कठिन समय में इस संकट से निकलने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी पीवीपीएल स्थायी कर्मचारियों को कोविड  टर्म लाइफ इंश्योरेंस के तहत कर्मचारी की कोविड से मृत्यु होने पर तत्काल परिवार को 20 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी।

कोविड के कारण किसी कर्मचारी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर मेडिक्लेम बीमा, पॉलिसी के अनुसार तत्काल परिवार के सदस्यों (आश्रितों) के लिए 5 वर्ष की अवधि तक बढ़ाया जाएगा।

पीवीपीएल ने अपने कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान करने के लिए एक ऐप जारी कर उसके जरिए एक शिक्षा सहायता कार्यक्रम शुरू किया है। कोविड  के कारण किसी कर्मचारी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर उसके आश्रित बच्चों को स्नातक की डिग्री पूरी होने तक एक लाख रुपया प्रति बच्चा प्रति वर्ष (अधिकतम 2 बच्चे तक) दिया जाएगा। 

पीवीपीएल अपने कर्मचारियों को इस एकल ऐप के साथ व्यापक पेशकश भी कर रहा है। कर्मचारी ऐप के जरिए परामर्श, टेलीमेडिसिन,  ई-फार्मेसी, लैब टेस्ट, स्वास्थ्य जाँच जैसी स्वास्थ्य संबंधी सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री डिएगो ग्रैफी ने कहा कि, “इन असाधारण कठिन समय में पियाजियो अपने सभी कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी सुरक्षा के लिए समर्पित है। महामारी के दौरान हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को पूरी मदद देना चाहते हैं।

“जबकि हम मानते हैं कि किसी प्रियजन की मृत्यु के लिए कोई भी राशि या सहायता एक विकल्प नहीं हो सकती। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि एक संगठन के रूप में परिवारों को आश्वस्त किया जाए और उन्हें स्थिरता प्रदान की जाए क्योंकि वे नुकसान का सामना करते हैं।”

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड की मानव संसाधन प्रमुख सुश्री पूजा बंसल ने कहा कि, “कोविड-19 की इस दूसरी लहर में पियाजियो हर सदस्य की भावनात्मक, शारीरिक और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि वे इस कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 

टीकाकरण के अलावा विभिन्न तरह के पहल, जैसे कि कर्मचारियों को मेल या टेलीफोन के जरिए परामर्श के लिए कर्मचारी सहायता कार्यक्रम, कोविड  के कारण मृत कर्मचारी के बच्चों के लिए शिक्षा सहायता कार्यक्रम  या कर्मचारियों की शारीरिक और भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 20 लाख रुपये का कोविड  टर्म इंश्योरेंस पेश किए गए हैं।

समुदाय, कर्मचारियों और साझीदारों की मदद के लिए भारत में महामारी की शुरुआत के बाद से पियाजियो द्वारा की गई अन्य कार्रवाइयों के अलावा उपर्युक्त सभी पहलों का विस्तार किया गया है।

पियाजियो में हमारे लिए कर्मचारी और समुदाय की भलाई और मदद केवल एक नीति ही नहीं, बल्कि एक दर्शन भी है जो हमारे कार्य लोकाचार का अभिन्न अंग है।”

Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image