कलेक्टर आशीष सिंह की अपील : अफ़वाहों से रहे सावधान; अफ़वाह फैलाने वाले के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा


ऑक्सिजन की कमी से 5 मरीजों की मृत्यु की खबर पूर्णत: गलत- कलेक्टर श्री सिंह

उज्जैन। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जानकारी दी कि माधवनगर अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी से पाँच मरीजों की मृत्यु की खबर पूर्णत: गलत तथा भ्रामक है।

माधवनगर अस्पताल में अभी भी लगभग 132 मरीज उपचार करा रहें हैं। इनमें से 100 से अधिक मरीज ऑक्सिजन पर निर्भर होकर ईलाज करा रहें हैं। एक मरीज की भी मृत्यु ऑक्सिजन की कमी से नहीं हुई है। सभी को ऑक्सिजन की पूर्ति सिंगल लाईन से करी जाती है। अत: ऑक्सिजन की कमी से 5 मरीजों की मृत्यु का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता है। माधवनगर अस्पताल में पिछले 24 घण्टे में 1 सैकण्ड के लिए भी ऑक्सिजन की आपूर्ति बंद नहीं हुई है।

कलेक्टर श्री सिंह ने अपील की है कि इस प्रकार की भ्रामक तथा जनता में डर उत्पन्न करने वाली खबरों को सोशल मीडिया पर चलाने से पहले तथ्यों की जाँच अवश्य कर लें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की अफवाहें सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करेगा तो उसके विरूद्ध धारा-188 तथा महामारी अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image