सोमवार से एक दिन छोड कर किया जावेगा जलप्रदाय


उज्जैन।
चालू ग्रीष्म ऋतु के दौरान उज्जैन शहर में पेयजल के मुख्य स्त्रोतों में उपलब्ध सीमित जल क्षमता को  दृष्टिगत रखते हुए एवं ग्रीष्म काल के दौरान शहर को जल संकट से बचाने हेतु नगर निगम द्वारा जनहित में सोमवार से 1 दिन छोड़कर जल प्रदाय करेगा। अर्थात रविवार तक प्रतिदिन जल प्रदाय होगा इसके पश्चात् सोमवार को जल प्रदाय नहीं होगा अगला जल प्रदाय मंगलवार को किया जाएगा तदनुसार इसी क्रम में एक दिन छोड़कर संपूर्ण शहर में एक साथ जल प्रदाय किया जावेगा।

पेयजल कटौती से बचत किए गए जल की मात्रा से आगामी जुलाई माह तक जल प्रदाय किया जाना संभव हो सकेगा शहर के नागरिकों से अनुरोध है कि पेयजल बचत के इस अभियान में नगर पालिक निगम का सहयोग करें एवं जल का अपव्यय ना होने दें।

Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image