आज की बात आपके साथ - विजय कुमार निगम

           ।। ॐ गणपतये नमः।।

।।ॐनम:भगवते वासुदेवाय आदित्याय सुर्याय नम।।:।यादेवी सर्वभुतेशूशक्तिरूपेणसांस्थिता

नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमो नम:।।।।ॐयमायधर्मराजायश्री चित्रगुप्ताय नमो नमः।   

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻

प्रिय साथियो। 

🌹राम-राम🌹 ,

🌻 नमस्ते।🌻

आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 31जनवरी.2021 रविवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻

आज की बात आपके साथ  अंक मे है 

 A कुछ रोचक समाचार

B आज के दिन जन्मे परमवीर चक्र सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय सेना के प्रथम अधिकारी मेजर सोमनाथ शर्मा 

C आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    

    व्यक्तित्व

E आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।

F आज का दिवस का नाम ।

🌻💐🌲🌸🌲🌹💐💐🌻

  (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)

🏵️(A/1)राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का कहर: पारा माइनस 1.2 डिग्री🏵️

🏵️(A/2)प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक।🏵️

🏵️(A/2/1)पीएम हमारे किसान-मजदूर पर वार करकेभारतको कमजोर कर रहे हैं:राहुल गांधी🏵️

🏵️(A/3)आज किसान नेता अपनी मुहिम को बल देते हुए,भूख हड़ताल कर सदभावना दिवसमनाएंगे।इंटरनेट सेवाओंको 30 जनवरी

2021शाम 5 बजे तक के लिए किया गया बंद।🏵️

🏵️(A/4)मैं माफ करने से ज्यादा बदले लेने में विश्वास रखती हूं। यकीन मानों ये जरूर होगा:डांसिंग क्वीन नोरा फतेही🏵️

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐।  

     (A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)

🏵️(A/1)राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का कहर: पारा माइनस 1.2 डिग्री🏵️

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में शनिवार को फिर तापमान माइनस 1.2 डिग्री दर्ज हुआ। जिससे जनजीवन एक बार फिर थमा व सबकुछ जमा नजर आया। सर्दी से बचने के लिए लोग रजाई, हीटर व आग के जतन में लगे दिखे। फसलों व खुले में रखे बर्तनों में आज भी पानी की बर्फ की चादर में तब्दील नजर आया। इससे पहले शेखावाटी के सीकर व चूरू जिले शुक्रवार को देश के सबसेठंडे शहरों में शामिल रहे। मौसमविभाग

 के अनुसार दो दिन बाद सक्रिय होने वाले पश्चिम विक्षोभ से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा।

  💦देश में सबसे ठंडे रहे सीकर- चूरू💦

अंचल में सर्दी का सितम जनवरी के अंतिम सप्ताह में ज्यादा तेज होता जा रहा है। ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अंचल के सीकर व चूरू शहर शुक्रवार को देश के दस सबसे ठंडे मैदानी भागों में दूसरे व तीसरे नम्बर पर रहे। इससे पहले भी ये जिले कई बार इस सूची में दर्ज हो चुके हैं।

       💦दो दिन बाद बदलेगा मौसम💦

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में दो दिन बाद मौसम बदलने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार एक फरवरी से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण सर्द हवाओं से अंचल को कुछ राहत मिल सकती है। 1 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर दस्तक दे सकता है। जिसके चलते उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली सर्द हवाओं की रफ्तार मंद पड़ जाएगी। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी 1 से 3 फरवरी के बीच होगी। आगामी बारिश के स्पेल में मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में राजस्थान सहित मैदानी राज्यों में लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकेगी।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻🏵️(A/2)प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक।🏵️ 

नई दिल्ली:साल2021-22का बजटलोकसभा 

मेंपेशहोने से दोदिनपहले प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी 

नेआजसर्वदलीय बैठक बुलाई है। पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। बैठक में बजट को लेकर चर्चा होगी। पीएम मोदी बजट व्यवस्था पर विपक्ष की राय भी जानने की कोशिश करेंगे।

          🏵️आर्थिक सर्वेक्षण पेश🏵️

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का तीसरा आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया  है। यह रिपोर्ट देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति तथा सरकार द्वारा उठाए गएकदमों से मिलने वाले परिणामों को दर्शाती है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जीडीपी में भारी गिरावट का अनुमान लगाया गया है। केंद्रीय वित्तमंत्रीनिर्मलासीतारमण एकफरवरी 2021 को संसद में बजट पेश करेंगी। प्रति वर्ष बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाता है। इस सर्वे की रिपोर्ट को सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा तैयार किया जाता है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻🏵️(A/2/1)पीएम हमारे किसान-मजदूर पर वार करकेभारतको कमजोर कर रहे हैं:राहुल गांधी🏵️

नई दिल्ली।केंद्रसरकार द्वारा पारित तीनोंकृषि

कानूनों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीकीओर से प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी पर हमले कासिलसिला जारी है।शुक्रवारकोउन्होंनेट्विट

कर एक बार फिर पीएम मोदी पर हमलाबोला

है। ताजा हमले में उन्होंने कहा है कि पीएम हमारे किसान-मजदूर पर वार करके भारत को कमजोर कर रहे हैं। उनके इस प्रयास का लाभ केवल देश विरोधी ताकतों का होगा।

एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अब एक साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं, लोकतंत्र के साथ हूं। मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसक घटना के बाद कमजोर लग रहा किसान आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है । कल किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों से गिरे आंसुओं के बाद आंदोलन में यू टर्न आता दिख रहा है। भिवानी, हिसार, कैथल, जींद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर से रात में ही किसानों का जत्था गाजीपुर की तरफ निकल पड़ा।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻🏵️(A/3)आज किसान नेता अपनी मुहिम को बल देते हुए,भूख हड़ताल कर सदभावना दिवसमनाएंगे।इंटरनेट सेवाओंको 30 जनवरी

2021शाम 5 बजे तक के लिए किया गया बंद।🏵️

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हिंसक घटना के बाद किसान आंदोलन को झटका लगा था। लेकिन चार दिनों के अंदर किसान आंदोलन फिर से अपनी रंगत में आ गया है। आज किसान नेता अपनी मुहिम को बल देते हुए सदभावना दिवस मनाएंगे। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक किसान नेता भूख हड़ताल रखेंगे।

हालांकि, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कृषिकानूनों के विरोध में शुरू होने वाला भूख 

हड़तालरद्दकरनेका फैसलाकियाहै समाजसेवी

अन्नाहजारेनेशुक्रवार देरशाम महाराष्ट्र मेंविपक्ष 

के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। हजारे ने फड़णवीसके साथ एकबैठक के बाद कहा कि मैंलंबे समय सेकई मुद्दों परआंदोलन कर चुका हूं।शांतिपूर्वकप्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है।मैं तीनसाल से किसानों के मुद्दे उठा रहा हूं।

वहींहरियाणा सरकारने तुरंत प्रभाव सेअंबाला

यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल,कैथल, पानीपत

,हिसार,जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद,रेवाड़ी और सिरसा जिलों में वॉयस कॉलकोछोड़कर इंटरनेट सेवाओंको 30 जन

वरी,2021शाम 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐 🌻🏵️(A/4)मैं माफ करने से ज्यादा बदले लेने में विश्वास रखती हूं। यकीन मानों ये जरूर होगा:डांसिंग क्वीन नोरा फतेही🏵️

नई दिल्ली | बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर की बात आती है तो सबसे पहले इन दिनों नोरा का नाम याद आता है। नोरा ने ना सिर्फ अपने डांसिंग स्टाइल से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है बल्कि अपनी अदाओं से भी घायल किया है। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके पोस्ट आए दिन वायरल (Nora Fatehi viral post) होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में नोरा ने एक ऐसा पोस्ट किया कि सभी हैरानी में पड़ गए हैं। नोरा ने अपने पोस्ट में किसी से बदला लेने की बात कही है। उनका इस तरह का पोस्ट देखकर फैंस परेशान हो गए हैं।

नोरा फतेही हमेशा ही बहुत चुलबुले अंदाज में नजर आती हैं। लेकिन उनके रिसेंट पोस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। नोरा किसी से बदला लेना चाहती हैं ऐसा वो अपने पोस्ट के जरिए कहती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा- मैं माफ करने से ज्यादा बदले लेने में विश्वास रखती हूं। यकीन मानों ये जरूर होगा। नोरा ने भले ही ये दो लाइन लिखकर अपनी बात कही है लेकिन इसी से खलबली मच गई है।

अब फैंस कयास लगाने लगे हैं कि आखिर वो कौन है जिससे नोरा बदला लेना चाहती हैं। क्या वाकई में नोरा ने ये लाइन्स किसी से बदला लेने के लिए लिखी हैं या फिर सिर्फ एक पोस्ट है। नोरा के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि वो इस तरह की बात बोल रही हैं।

नोरा की हर एक पोस्ट पर फैंस की पैनी नजर रहती हैं। उनके स्टाइलिश लुक आए दिन वायरल होते रहते हैं। साथ ही नोरा अक्सर ही अपने डांस वीडियो से फैंस को इंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। बता दें कि नोरा को सबसे पहले दिलबर गाने से शोहरत हासिल हुई थी। हालांकि उसके पहले हार्डी संधू के गाने में भी वो नजर आईं थीं। नोरा के डांसिंग स्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आज के दिन जन्मे परमवीर चक्र सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय सेना के प्रथम अधिकारी मेजर सोमनाथ शर्मा                   

        🏵️मेजर सोमनाथ शर्मा🏵️

             जीवन परिचय  लेख.                     

परमवीरचक्रसम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय सेना के प्रथम अधिकारी मेजर सोमनाथ शर्मा

मेजर सोमनाथ शर्मा (31 जनवरी, 1923 - 03 नवम्बर 1947) भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी केकंपनी-कमाण्डरथेजिन्होनेअक्टूबर-नवम्बर,

1947 के भारत-पाक संघर्ष में हिस्सा लिया था।उन्हेंभारत सरकार नेमरणोपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया। परमवीर चक्र पाने वाले वे प्रथम व्यक्ति हैं।

             ❤️मेजर सोमनाथ शर्मा❤️

                    परम वीर चक्र

जन्म:-  31 जनवरी 1923

जन्म स्थल:-दध,कांगड़ा,पंजाब प्रान्त,ब्रिटिश भारत

मृत्यु:-3 नवम्बर 1947 (उम्र 24)

मृत्यु स्थल:-बड़गाम,भारत निष्ठाब्रिटिश 

सेवा/शाखा,:-ब्रिटिश भारतीय सेना

भारतीय सेना

सेवा:- वर्ष1942-1947

उपाधि:- मेजरसेवा संख्यांक:-IC-521 दस्ता चौथी बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंटयुद्ध/झड़पें

द्वितीय विश्व युद्ध,

भारत-पाकिस्तान युद्ध 1947

सम्मान:-परमवीर चक्र

सम्बंध:-जनरल वी एन शर्मा (भाई)

1942 में सोमनाथशर्मा जी कीनियुक्ति उन्नीस

वीं हैदराबाद रेजिमेन्ट की आठवीं बटालियन में हुई। उन्होंने बर्मा में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अराकन अभियान में अपनी सेवाएँ दी जिसके कारण उन्हें मेन्शंड इन डिस्पैचैस में स्थान मिला। बाद में उन्होंने 1947 के भारत

-पाक युद्ध में भी लड़े और 03 नवम्बर 1947 कोश्रीनगरविमानक्षेत्रसे पाकिस्तानीघुसपैठियों

को बेदख़ल करते समय वीरगति को प्राप्त हो गये। उनके युद्ध क्षेत्र में इस साहस के कारण मरणोपरान्त परम वीर चक्र मिला।

             🏵️प्रारम्भिक जीवन🏵️

सोमनाथ शर्माजी का जन्म ,31जनवरी1923

को दध, कांगड़ा में हुआ था,जो ब्रिटिश भारत केपंजाब प्रान्त में था और वर्तमान में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में है। उनके पिता अमर नाथ शर्मा एक सैन्य अधिकारी थे।उनके कई भाई-बहनोंनेभारतीय सेना में अपनी सेवा दी। उनके कई भाई सेना में रह चुके थे।सोमनाथ 

शर्मा ने देहरादून के प्रिन्स ऑफ़ वेल्स रॉयल मिलिट्रीकॉलेजमें दाखिलालेने सेपहले, शेरवुड कॉलेज, नैनीताल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने रॉयल मिलिट्री कॉलेज, सैंडहर्स्ट में अध्ययन किया। अपने बचपन में सोमनाथ शर्मा जी भगवदगीता में कृष्ण और

अर्जुन की शिक्षाओं से प्रभावित हुए थे, जो उनके दादा द्वारा उन्हें सिखाई गई थी।

               🏵️सैन्य करियर🏵️

22 फरवरी 1942 को रॉयल मिलिट्री कॉलेज से स्नातक होने पर, श्री सोमनाथ शर्मा की नियुक्ति ब्रिटिश भारतीय सेना की उन्नीसवीं हैदराबाद रेजिमेन्ट की आठवीं बटालियन में हुई (जो कि बाद में भारतीय सेना के चौथी बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट के नाम से जानी जाने लगी)।उन्होंने बर्मा में द्वितीयविश्वयुद्ध के 

दौरान अराकन अभियान में जापानी सेनाओं केविरुद्ध लड़े।द्वितीयविश्वयुद्ध केदौरान उन्होंने

अराकन अभियान बर्मा में जापानी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।उससमय उन्होंने कर्नल

के एस थिमैया की कमान के तहतकामकिया,

जोबाद मेंजनरल के पद तक पहुंचे और1957 

से 1961 तक सेना में रहे। श्री सोमनाथ शर्मा को अराकन अभियान की लड़ाई के दौरान भी भेजा गया था। अराकन अभियान में उनके योगदानके कारणउन्हें मेन्शंड इन डिस्पैचैस में स्थान मिला।अपने सैन्य कैरियर के दौरान, श्री सोमनाथ शर्मा, अपने कैप्टन के॰ डी॰ वासुदेव जी की वीरता से काफी प्रभावित थे। कैप्टन वासुदेव जी ने आठवीं बटालियन के साथ भी काम किया, जिसमें उन्होंने मलय अभियान में हिस्सा लिया था,जिसके दौरान उन्होंनेजापानी 

आक्रमण से सैकड़ों सैनिकों की जान बचाई एवं उनका नेतृत्व किया।

            🏵️ बड़ग़ाम की लड़ाई🏵️

मुख्य लेख: बड़ग़ाम की लड़ाई और 1947 का भारत-पाक युद्ध

27 अक्टूबर 1947 को, पाकिस्तान द्वारा 22 अक्टूबरकोकश्मीरघाटी में आक्रमण केजवाब 

मेंभारतीय सेना के सैनिकों का एक बैच तैनात किया गया, जोभारत का हिस्साथा 31 अक्टू

बर को, कुमाऊँ रेजिमेंट की 4 थीबटालियन की डी कंपनी,श्री सोमनाथ शर्मा कीकमानके तहतश्रीनगर पहुंची थी।इस समय के दौरान उनके बाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था जो हॉकी फील्ड पर चोट के कारण लगा था, लेकिन उन्होंने अपनी कंपनी के साथ युद्ध में भाग लेने पर जोर दिया और बाद में उन्हें जाने की अनुमति दी गई।3 नवंबर को,गस्त केलिए,

बड़गाम क्षेत्र में तीन कंपनियों का एक बैच तैनात किया गया था। उनका उद्देश्य उत्तर से श्रीनगरकीओर जाने वाले घुसपैठियों की जांच करनाथा।चूंकिदुश्मन की तरफसे कोई हरकत नहीं थी,दो तिहाई तैनात टुकड़ियाँ दोपहर 02 बजे श्रीनगर लौट गईं। हालांकि, श्री सोमनाथ शर्माकी डी कंपनी को 03:00 बजे तक तैनात रहने का आदेश दिया गया था।

               🏵️परम वीर चक्र🏵️

21 जून 1947 को, श्रीनगर हवाई अड्डे के बचाव में ,03 नवम्बर 1947 को अपने कार्यों के लिए, परम वीर चक्र से श्री सोमनाथ शर्मा को सम्मानित किया गया था । यह पहली बार था जब इसकी स्थापना के बाद किसी व्यक्ति को सम्मानित किया गया था। संयोगवश, श्री शर्मा के भाई की पत्नी सावित्री बाई खानोलकर , परमवीर चक्र की डिजाइनर थी 

                🏵️  विरासत। 🏵️

1980 में जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार

 के उपक्रम भारतीय नौवहन निगम (भानौनि) ने अपने पन्द्रह तेल वाहक जहाज़ों के नाम परमवीरचक्र से सम्मानित महावीरों के सम्मान में उनके नाम पर रखे। तेल वाहक जहाज़ एमटी मेजर सोमनाथ शर्मा, पीवीसी 11 जून 1984 को भानौनि को सौंपा गया। 25 सालों की सेवा के पश्चात जहाज़ को नौसनिक बेड़े से हटा लिया गया।

          🏵️  लोकप्रिय संस्कृति🏵️

परम वीर चक्र विजेताओं के जीवन पर टीवी श्रृंखला का पहला एपिसोड, परम वीर चक्र (1988 ) ने 03 नवंबर 1947 के श्री सोमनाथ शर्मा के कार्यों को शामिल किया था। उस प्रकरण में, उनका किरदार फारूक शेख द्वारा अभिनीत किया गया था। इस चेतन आनंद ने निर्देशित किया

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(C) आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1561 - मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।

1606 - ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मौत के घाट उतार दिया। 

1865 - अमेरिका में 'दासता उन्मूलन' संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।

1884 - रूसी फ़ौजों ने अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया। 

1893 - ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

 1915 - 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।

 1946 - तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)

 1953 - आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।

1957 - अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ। 1958 - अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया। 

1962 - अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

 1963 - मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया। 

1966 - सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की। 

1968 - प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

 1971 - पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1974 - पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये।

 1979 - चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया। 

1984 - विश्व के नौ ग़रीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ़्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की। 

1985 - दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी। 

1988 - पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

 1989 - कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।

 1992 - 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता; न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।

 1995 - इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।

 1996 - श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

 1998 - मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।

 1999 - अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं, येवगेनी काफ़ेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।

 2000 - हवाला केस के सभी आरोपी बरी। 

2002 - झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया।

 2004 - पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर अब्दुल कादिर ख़ान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त।

 2005 - जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने। बंग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।

 2007 - भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी। 

2008- उत्तर प्रदेश को पाँच वर्ष के भीतर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने 6168 करोड़रुपयेकी विद्युतपरियोजनाओं 

का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

2010. केन्द्र सरकार ने 'भारतीय स्टेट बैंक' के राइट इश्यू के ज़रिये लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये जुटाने की मंज़ूरी दी।

2010. भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन। 

2010.पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

2010 - हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी। 

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व

1923 - सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।

1975 - भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा 

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(E)आज के  दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।

1961- श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री। 

1968 - पद्मनारायण राय - हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार। 

1987 - मिनजुर भक्तवत्सलम - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

1988 - अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार 

2000 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता

2004- सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।

2007 - होकिशे सेमा - भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।

2012 - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता। 

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻     

    (F) आज का दिवस का नाम

1.सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद थे आज इनका जयंती दिवस हे।

2. भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन हे। 

3- श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री थे आज आपका पुण्यतिथि दिवस हे। 

4 पद्मनारायण राय - हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार थे आज आपका पुण्यतिथि दिवस हे। 

5 - मिनजुर भक्तवत्सलम - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे आज आपका पुण्यतिथि दिवस हे। 

6 - अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार 

थे आज आपका पुण्यतिथि दिवस हे। 

7 के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता थे आज आपका पुण्यतिथि दिवस हे। 

8- भारतीय गायिका सुर सम्राज्ञी सुरैया का आज आपका पुण्यतिथि दिवस हे। 

🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐   

आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।

      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।

💐।जय चित्रांश।💐

💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐

💐।जय हिंद जय भारत💐

💐  निवेदक;-💐

💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐

Comments