भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली पर पथराव
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की रैली और कुछ संघ के कार्यकर्ता भारतीय जनशक्ति पार्टी कार्यालय से महाकाल मंदिर स्थित भारत माता मंदिर पर आ रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों ने रैली पर पथराव कर दिया, पथराव करने वालो में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। जिसके चलते कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई। मौके पर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह और उज्जैन पुलिस कप्तान सत्येंद्र कुमार शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला पूरे शहर में शांति का माहौल बना हुआ है।