उन्हेल में है एशिया की सबसे बड़ी इमली मंडी

  • उन्हेल इमली की एशिया में सबसे बड़ी मंडी है, कलेक्टर ने व्यापारियों से चर्चा की

उज्जैन। कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज उन्हेल के नवादा में किसान संगठनों एवं ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उनसे उन्हेल के इमली व्यापारी कलेक्टर से मिले। इमली व्यापारी श्री पारस जैन ने कलेक्टर को बताया कि उन्हेल मंडी इमली के लिये एशिया में सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है। उन्होंने बताया कि आसपास के 10 ग्रामों की महिलाएं इमली फोड़ने के कार्य से जुड़ी हुई हैं और यह कार्य सीजन तीन से चार माह चलता है। अपने रोजमर्रा के कार्यों के अतिरिक्त रात्रि में कार्य कर महिलाएं इससे 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त कमाई कर लेती हैं। मंडी व्यापारी ने बताया कि एक सीजन में इस क्षेत्र की महिला मजदूरों को 35 लाख रुपये की मजदूरी दी जाती है। कलेक्टर ने इमली के स्टोरेज के लिये व्यापारियों से कहा कि वे कोल्ड स्टोरेज तैयार करने का प्रोजेक्ट बनायें, शासन द्वारा इसमें उनकी मदद की जायेगी।

Comments