अपराधो पर अंकुश हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अभियान स्तर पर

  • अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

  • यातायात पुलिस द्वारा वाहनो की चैकिंग सख्त

  • प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अपराधो पर अंकुश

  • नोकरी के नाम पर धोखाधडी करने पर कार्यवाही


उज्जैन। पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अवैध शराब माफियाओं, जुऑ/सट्टा चलाने वालों, गुण्डा-बदमाशो आदि पर कार्यवाही जारी है, साथ ही अवैध गतिविधिया संचालित करने वालो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी अभियान स्तर पर की जा रही है।


वाहन चैकिंग
क्षैत्र में होनें वाले अवैध गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने हेतु वाहनो की चेकिंग की जा रही है तथा ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने पर दो पहिए वाहन, तीन पहिए वाहन व चार पहिए वाहन कुल 105 लोगो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।


प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
- प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 31 प्रकरण दर्ज कर 57 आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


25 आर्म्स एक्ट
- थाना नीलगंगा के अपराध क्र. 759/2020, व अपराध क्र. 760/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपीगण को अवैध रुप से चाकू लेकर घूमते पकडा गया । 
- थाना जिवाजीगंज के अपराध क्र. 625/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत एक आरोपी को अवैध रुप से धारदार चाकू लेकर घूमते गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।


धोकाधड़ी (420)
-  थाना नागझिरी क्षैत्र मे आरोपी द्वारा फरियादी को नौकरी के नाम पर 4,20,000 रु. अवैध लाभ प्राप्त कर धोकाधड़ी की गई, जिस पर थाना महाकाल पुलिस द्वारा अपराध क्र. 347/2020 धारा 420 भादवि का दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
-  थाना कोतवाली क्षैत्र मे एक आरोपी द्वारा नगर निगम की बंधक सम्पत्ति को विक्रय कर धोकाधड़ी की गई , थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्र. 272/2020 धारा 420 भादवि का दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गई।


Comments