आज की बात आपके साथ - विजय निगम

                 ।ॐ गं गणपतये नमः।।    
          ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
ॐयमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः।।.  
  🌻💐🌹🌲🌲🌲💐💐🌹🌲🌸🌲🌲💐💐
प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹 
🌻 नमस्ते।🌻
आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 07 नवम्बर 2020 शनिवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲🌱🌲🌹💐💐🌻
आज की बात आपके साथ  अंक मे है 
A. कुछ रोचक समाचार
B. आजकेदिनजन्मेभारतीय स्वाधीनता आंदोलनकी
रूपरेखातैयार करनेमें प्रमुख भूमिका निभानेवाले भार
-तीयक्रांतिकारी बिपिनचंद्रपाल काजीवनपरिचयलेख.
C. आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D. आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E. आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F. आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌲🌸🌲🌹💐💐🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
         (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)
🌺(A/1)पाकिस्तान, बंगलादेश और नेपाल, सब जगह भारत से सस्ता बिक रहा है आलू-प्याज🌺
🌹(A/2)बिहार विधानसभा चुनाव 2020:-चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय प्रत्याशीयों पर जानलेवा हमला🌹
❤(A/3)दिल्ली सरकार द्वारा दीपावली पर फठाकों पर प्रतिबंध।भाजपा ने कहा हिन्दूओ की धार्मिक भावनाओ पर कुठाराघात।❤
❤(A/4)KBC: झारखंड की बेटी नाजिया नसीम बनीं कौन बनेगा करोड़पति 12 की पहली करोड़पति विनर❤
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌸🌲🌹💐💐🌲🌹💐     
        🌺(A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)🌺
🌹(A/1)पाकिस्तान, बंगलादेश और नेपाल, सब जगह भारत से सस्ता बिक रहा है आलू-प्याज🌺
कहने को तो भारत कृषि प्रधान देश है। यहां आलू और प्याज की खेती करीब-करीब पूरे देश में की जाती है। लेकिन पाकिस्तान, बंगला देश और नेपाल जैसे छोटे से देश में भी आलू और प्याज भारत से सस्ता बिक रहा है। स्थिति तो यह है कि नेपाल अपनी आवश्यकता का अधिकतर आलू-प्याज (Potato Onion) भारत से आयात करता है। तब भी वहां ये चीजें सस्ती हैं।
अपने यहां यदि हर रोज उपयोग में आने वाली चीजों केदामकी जबभी बात होती है सबसे पहले पाकिस्तान से तुलना की जाती है। इससे कुछ और आगे बढ़ें तो बंगलादेश और नेपाल से भी तुलना होती है। नेपाल तो इसलिए कुछ खास हो जाता है क्योंकि वहां अधिकतर आलू (Potato) और प्याज भारत से ही जाता है। बंगला देश में भी भारत से खूब प्याज (Onion) भेजा जाता है। आइए, देखते हैं वहां इन दिनों क्या रेट चल रहा है इन चीजों के।
                    ❤पाकिस्तान ❤
पाकिस्तान  में 17 रुपये किलो बिक रहा है आलू
भारत में अभी कोल्ड स्टोर वाला आलू 40 से 50 रुपये किलो जबकि नया आलू 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज भी 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं टमाटर भी 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। लेकिन पाकिस्तान की बात की जाए तो वहां इस समय इन वस्तुओं के दाम काफी कम हैं। यदि भारतीय मुद्रा में ही इस समय पाकिस्तान में कोल्ड स्टोर वाला आलू 17.25 रुपये प्रति किलो जबकि नया आलू 34.50 रुपये प्रति किलो मिलेगा।
        ❤ पाकिस्तान का यह है रेट लिस्ट ❤
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के डाइरेक्टरेट ऑफ एग्रीकच्लर के मार्केटिंग इंर्फोमेशन सर्विस की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस समय पटोकी मंडी में एक किलो नयेआलू की कीमत पाकिस्तानी रुपये में 74 रुपये जबकि कोल्ड स्टोर वाले आलू की कीमत 37 रुपये है। एक भारतीय रुपया बराबर 2.15 पाकिस्तानी रुपया होता है। मतलब कि भारतीय रुपये में वहां एक किलो नये आलू की कीमत 34.50 रुपये जबकि पुराने आलू की कीमत 17.25 रुपये है। इसी तरह वहां भारतीय रुपये में एक किलो प्याज की कीमत 30.25 रुपये और एक किलो टमाटर की कीमत 58.25 रुपये है।
                      🌺 बंगलादेश  🌺
 बंगलादेशमें 52रुपये रुपये किलो है प्याजबंगलादेश
 के ऑनलाइन पोर्टल चनादाल डॉट कॉम  पर आज भी प्रति किलो प्याज 59 टाका में मिल रहा है। एक भारतीय रुपये में 1.14 टाका आता है। मतलब कि वहां एक किलो प्याज की कीमत 52 रुपये से भी कम है। इसी तरह वहां आलू 49 टाका प्रति किलो है। मतलब कि भारतीय रुपया में 44 रुपया प्रति किलो से भी कम। वहां एक किलो टमाटर भी 60 टाका में मिल रहा है, मतलब भारतीय रुपया में 55 रुपये के करीब।
                        🌺  नेपाल 🌺
      नेपाल ,में आलू-प्याज 40 रुपये किलो
नेपाल में अधिकतर आलू और प्याज भारत या चीन से जाता है। तब भी वहां इस समय भारत से सस्ता आलू और प्याज मिल रहा है। नेपाल में कालीमाटी थोक मंडी में कल आलू की प्रति किलो कीमत 65 नेपाली रुपया था। एक भारतीय रुपया में 1.60 नेपाली रुपया आता है। मतलब कि भारतीय मुद्रा में आपको एक किलो आलू 40.50 रुपये में मिल जाएगा। वहां चाइनीज प्याज 65 रुपये बिक रहा है। मतलब भारतीय मुद्रा में 40.50 रुपये किलो। भारतीय प्याज थोड़ा महंगा है। वहां इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 75 रुपये किलो है। टमाटर भी वहां भारतीय मुद्रा में 40.50 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रहा है।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌲🌹💐💐🌻💐🌹(A/2)बिहार विधानसभा चुनाव 2020:-चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय प्रत्याशीयों पर जानलेवा हमला🌹
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Vidhan Sabha Chunav ) अब आखिरी दौर में पहुंचा है। सात नवंबर यानी शनिवार को अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं, गुरुवार शाम को प्रचार का शोर थम गया। हालांकि, इस चुनाव में कोई बड़ी हिंसक घटनाएं तो नहीं हुई, लेकिन कुछ प्रत्याशियों पर प्रचार के दौरान जानलेवा हमला जरूर हुआ। आखिर चरण के मतादन से पहले भी दरभंगा जिले में एक निर्दलीय प्रत्याशी पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।
पढ़ें- पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार पर हमला, जानें इस चुनाव में अब तक कितने प्रत्याशी हुए 'शिकार'
    🌺निर्दलीय उम्मीदवार पर जानलेवा हमला🌺
जानकारी के मुताबिक, रविन्द्रनाथ हायाघाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर आखिरी चरण में मतदान है। गुरुवार रात को रविन्द्रनाथ प्रचार खत्म कर जब अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान कोठरी के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकले, अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, रविन्द्रनाथ को तुरंत DMCH ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। नगर एसपी अशोक प्रसाद का कहना है कि रविन्द्रनाथ हायाघाट के काफी लोकप्रिय नेता हैं। नगर एसपी के मुताबिक, हायाघाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था। इतना ही नहीं समाजसेवी के रूप में भी उनकी काफी पहचान है। पुलिस का कहना है कि जब तक रविन्द्रनाथ होश में नहीं आ जाते, तब तक इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं, इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला हुआ है। इससे पहले भी कुछ प्रत्याशियों पर हमले हो चुके हैं।
           🌹प्रत्याशियों पर हमले की लिस्ट🌹
कुछ दिन पहले ही प्लूरल्स पार्टी के सीवान से उम्मीदवार रामेश्वर सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। रामेश्वर सिंह जब दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार करके लौट रहे थे, तो उनपर केमिकल वाली स्याही से हमला किया गया था। इस हमले में उनकी एक आंख क्षतिग्रस्त हो गया था। प्लूरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की थी। उससे पहले गया में जन अधिकार पार्टी के गया से उम्मीदवार पर भी हमला हुआ था। उनपर फायरिंग की गई थी। वहीं, पूर्णिया से RLSP उम्मीदवार पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। जबकि, शिवहर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और उनके एक समर्थक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा भी कुछ जगहों कुछ प्रत्याशियों पर हमले की खबरें सामने आ चुकी हैं।
🌻💐🌹🌲🌱🌲🌲🌸🌲🌹💐💐💐💐🌻❤(A/3)दिल्ली सरकार द्वारा दीपावली पर फठाकों पर प्रतिबंध।भाजपा ने कहा हिन्दूओ की धार्मिक भावनाओ पर कुठाराघात।❤
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi Government ) में आम आदमी पार्टी सरकार ( Aam Aadmi Party Government ) द्वारा पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध का भारतीय जतना पार्टी ( BJP ) ने विरोध किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ( Delhi BJP ) ने इसको धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला फैसला बताया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ( Adesh Kumar Gupta ) ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दिल्ली सरकार पर प्रदूषण नियंत्रण ( pollution control ) को लेकर समय रहते न चेतने का आरोप भी लगाया। भाजपा नेता आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वायू प्रदूषण ( Air pollution in Delhi ) को लेकर आप सरकार ने अगर समय रहते कदम उठाए होते तो आज यह नौबत न आती और न ही पटाखों पर बैन लगाने की जरूरत पड़ती। उन्होंने राजधानी में प्रदूषण बढ़ने की वजह केजरीवाल सरकार की विफलता बताया। प्रदूषण पर आपकी 26 घोषणाएं आज भी कागजों पर हैं। दिल्ली के लोग स्थायी समाधान चाहते हैं। पटाखे और ऑड-इवन जैसे अस्थाई समाधान नहीं।"
Diwali से पहले देश के इस राज्य का बड़ा फैसला, पटाखों पर लगाया पूरी तरह से बैन
'दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह आप सरकार'
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह आप सरकार की ओर से 26 घोषणाओं पर काम न करना है। इन 26 घोषणाओं में एक हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने, दो करोड़ पेड़ लगाने और स्मॉग टॉवर की स्थापना जैसे वादे थे। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, "आज पटाखों पर प्रतिबंध लगाया, कल ऑड-ईवन के नाम पर गाड़ियों को बैन करेंगे। इससे लोगों को परेशानी के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। दिल्ली वाले स्थाई समाधान चाहते हैं। स्थाई समाधान ही दिल्ली में प्रदूषण की समस्या का हल हो सकता है।
corona vaccine को लेकर आई खुशखबरी, जानें भारत में कब से मिलने लगेगा टीका?
बजट खर्च न करने का भी आरोप
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर प्रदूषण के खिलाफ बजट खर्च न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को बताना चाहिए केंद्र सरकार से प्रदूषण के नियंत्रण के लिए मिले बजट को उन्होंने कहां खर्च किया। पटाखों पर प्रतिबंध का विरोध करते हुए आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति पर भी प्रतिबंध लगा दी। कहा कि एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इस प्रकार केजरीवाल सरकार ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। दिल्ली सरकार का यह कदम ठीक नहीं है।
 🌻💐🌹🌸🌲🌸🌲🌹💐💐🌲🌹💐💐🌻❤(A/4)KBC: झारखंड की बेटी नाजिया नसीम बनीं कौन बनेगा करोड़पति 12 की पहली करोड़पति विनर❤
नाजिया नसीम झारखंड के रांची की रहने वाली हैं जो दिल्ली में एक बाइक कंपनी में मैनेजर हैं.
रांची. अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की पहली करोड़पति विनर झारखंड की नाजिया नसीम बनी हैं. नाजिया नसीम झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हैं और उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वगैरह रांची में ही हुई है. रांची के डोरंडा की रहने वाली केबीसी 12 विजेता नाजिया नसीम फिलहाल दिल्ली में बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड की ग्रुप मैनेजर हैं. उनके पति शकील खुद की विज्ञापन कंपनी चलाते हैं.
रांची में जन्मीं नाजिया नसीम के पिता मोहम्मद नसीमुद्दीन सेल से रिटायर्ड अधिकारी हैं और मां बुशरा नसीम एक बुटिक चलाती हैं. नाजिका और शकील का एक 10 साल का बेटा है- दनयाल. कविता और शायरी का गहरा शौक रखने वाली नाजिया नसीम की स्कूलिंग रांची के डीएमवी श्यामली से हुई है. सेंट जैवियर्स कॉलेज से ग्रैजुएशन के बाद नाजिया ने दिल्ली में आईआईएमसी से एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई की है.
 🌺 KBC12 की पहली करोड़पति विनर नाजिया🌺 
प्रोफेशनल फ्रंट पर नाजिया नसीम इस वक्त रॉयल एनफील्ड कंपनी में ग्रुप मैनेजर हैं और कंपनी का इंटर्नल कम्युनिकेशंस देखती हैं. इससे पहले वो एयरटेल, बैंक ऑफ अमेरिका वगैरह में काम कर चुकी हैं.
नाजिया की मां को लगता था कि नाजिया जितना पढ़ती हैं और जितनी तरह की चीजें पढ़ती हैं, उन्हें अमिताभ बच्चन की केबीसी के हॉट सीट पर होना चाहिए. नाजिया ने साल 2000 से लगातार 20 साल की कोशिश के बाद 2020 में केबीसी पहुंचकर मां के ख्वाब को पूरा किया है.
अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी के सेट पर अनुभव को लेकर नाजिया कहती हैं कि इतने बड़े स्टार हैं लेकिन कंटेस्टेंट को अपने स्वभाव और हाव-भाव से काफी सहज बना देते हैं और वो दिल से चाहते हैं कि प्रतिभागी ज्यादा से ज्यादा जीतें. नाजिया कहती हैं कि उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है.
🌻💐🌹🌲🌸🌲💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आजकेदिनजन्मेभारतीय स्वाधीनताआंदोलनकी
रूपरेखातैयार करनेमें प्रमुख भूमिका निभानेवाले भार
-तीयक्रांतिकारी बिपिनचंद्रपाल काजीवनपरिचयलेख.
                    बिपिन चंद्र पाल   
07 नवंबर1858-से 20मई 1932भारतीयक्रांतिकारी
थे।भारतीय स्वाधीनता आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में प्रमुखभूमिकानिभाने वाली लाल-बाल-पाल की तिकड़ी में से एक विपिनचंद्र पाल राष्ट्रवादी नेता होने के साथ-साथ शिक्षक,पत्रकार,लेखक व वक्ता भी थे औरउन्हें भारत में क्रांतिकारी विचारों का जनकभी माना जाता है।लाला लाजपत राय,बालगंगाधर तिलक
एवं विपिनचन्द्र पाल (लाल-बाल-पाल)की इस तिकड़ी
ने1905 में बंगाल विभाजन के विरोध मेंअंग्रेजीशासन
के विरुद्धआंदोलन किया जिसे बड़े स्तर पर जनता का समर्थन मिला।'गरम'विचारों केलिए प्रसिद्ध इन नेताओं ने अपनी बात तत्कालीन विदेशी शासक तक पहुँचाने केलिए कई ऐसे तरीके अपनाए जो एकदम नए थे। इन तरीकोंमेंब्रिटेन में तैयारउत्पादों का बहिष्कार,मैनचेस्टर 
की मिलों में बने कपड़ों से परहेज, औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़ताल आदि शामिल हैं।
                  बिपिन चन्द्र पाल
जन्म
07 नवम्बर 1858
हबीबगंज जिला, (वर्तमान बांग्लादेश), सिलहट क्षेत्र, ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश)
मृत्यु:-मई 20, 1932 (उम्र 73)
शिक्षा प्राप्त की:-कलकत्ता विश्वविद्यालय
व्यवसाय:-राजनीतिज्ञ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
राजनैतिक पार्टी:-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
उनकेअनुसार विदेशी उत्पादों के कारण देशकी अर्थव्य
-वस्थाखस्ताहाल हो रही थीऔर यहाँ के लोगों काकाम
भी छिन रहा था। उन्होंने अपने आंदोलन में इस विचार कोभी सामने रखा।राष्ट्रीय आंदोलन के दौरानगरम धड़े के अभ्युदय को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इससे आंदोलन को एक नई दिशा मिली और इससे लोगों के बीचजागरुकता बढ़ी।राष्ट्रीय आंदोलन के दौरानजागरु
कतापैदाकरने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिकारही।उनका
 विश्वास था कि केवल प्रेयर पीटिशन से स्वराज नहीं मिलने वाला है।
                              जीवनी
07नवंबर 1858 को अविभाजित भारत के हबीबगंज जिले में (अब बांग्लादेश में) एक संपन्न कायस्थ जाति घरमें पैदा विपिनचंद्रपाल सार्वजनिक जीवन केअलावा 
अपनेनिजी जीवन मेंभी अपने विचारों पर अमल करने वाले और स्थापित दकियानूसी मान्यताओं के खिलाफ थे।उन्होंनेएक विधवा से विवाह किया थाजो उस समय दुर्लभ बात थी। इसके लिए उन्हें अपने परिवार से नाता तोड़ना पड़ा। लेकिन धुन के पक्के पाल ने दबावों के बावजूद कोई समझौता नहीं किया। किसी के विचारों से असहमत होने पर वह उसे व्यक्त करने में पीछे नहीं रहते।यहाँतक कि सहमत नहीं होने पर उन्होंनेमहात्मा
 गाँधी के कुछ विचारों का भी विरोध किया था।केशव
चंद्र सेन,शिवनाथ शास्त्री जैसे नेताओं से प्रभावितपाल
को अरविन्द के खिलाफ गवाही देने से इंकार करने पर छहमहीने की सजाहुईथी।इसकेबाद भी उन्होंने गवाही
देने से इंकार कर दिया था।जीवन भर राष्ट्रहित के लिए काम करने वाले पाल का 20 मई 1932 को निधन हो गया।
                        🌺  रचनाएँ 🌺
पाल की कुछ प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं [1]:


इंडियन नेस्नलिज्म
नैस्नल्टी एंड एम्पायर
स्वराज एंड द प्रेजेंट सिचुएशन
द बेसिस ऑफ़ रिफार्म
द सोल ऑफ़ इंडिया
द न्यू स्पिरिट
स्टडीज इन हिन्दुइस्म
क्वीन विक्टोरिया – बायोग्राफी
                🌹पत्रिकाओं का सम्पादन🌹
विपिनचन्द्रपाल ने लेखकऔर पत्रकार के रूप में बहुत समय तक कार्य किया। 1886 में उन्होने सिलहट से निकलने वाले 'परिदर्शक' नामक साप्ताहिक में कार्य आरम्भ किया। उनकी कुछ प्रमुख पत्रिकाएं इस प्रकार हैं
परिदर्शक (1880)
बंगाल पब्लिक ओपिनियन ( 1882)
लाहौर ट्रिब्यून (1887)
द न्यू इंडिया (1892)
द इंडिपेंडेंट, इंडिया (1901)
बन्देमातरम (1906, 1907)
स्वराज (1908 -1911)
द हिन्दू रिव्यु (1913)
द डैमोक्रैट (1919, 1920)
बंगाली (1924, 1925
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌲🌸🌲🌹💐💐     
        (C)आजकेदिनकीमहत्त्वपूर्णघटनाए💐
1711डच ईस्ट इंडिया कंपनी काजहाज300 चालक दल के सभी डूब गया।
1722 रिचर्ड स्टील के "सचेत प्रेमी" का प्रीमियर लंदन में शुरू हुआ।
1733 फ्रांस और स्पेन ने एस्किरियल की संधि पर हस्ताक्षर किए (फ्रांस और स्पेन के बोर्नबोन राजाओं के बीच पहला 'पैक्ट डे डेमलोर')
1786 संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना संगीत संगठन, स्टॉटन संगीत समाज, की स्थापना की गई थी।
1805 लुईस एंड क्लार्क अभियान प्रशांत महासागर में पहुंचे।
1814 हेग में नीदरलैंड्स के सभी राज्यों की पहली बैठक हुई।
1820 जेम्स मोनरो फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए
1831ब्राजील में दास व्यापार प्रथा को बन्द गया।
1837अमेरिकी गुलामीकरणकर्ता और अख़बार संपादक एलीया लवोजॉय को दास-समर्थक भीड़ द्वारा इलिनोइस के अलटन में अपने गोदाम में मार दिया गया।
1858 भारतीय क्रांतिकारी,शिक्षक और पत्रकार बिपिन चंद्र पॉल का जन्म हुआ।
1862 मुगल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में निधन हुआ।
1867  रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
1876 रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19 वें राष्ट्रपति चुने गए।
1888 प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी रमन का जन्म हुआ।1893कोलोराडो महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1917 प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1943 सोवियत 1 टैंक आर्मी ने कीव के पास फास्टिव शहर पर कब्जा कर लिया।
1944 स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।
1978 इंदिरा गांधी को भारतीय संसद के लिए फिर से चुना गया।
1982 तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
1998दुनिया का सबसे बुजुर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्षयात्री सफलता पूर्वक अपना मिशन पूरा कर धरती पर वापस लौटा।।
2002 ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2002 ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्पादों के विज्ञापन पर रोक लगाई।
2003 अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2012 ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत हुई।
2015 भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन हुआ।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐🌲🌸🌲🌹💐💐(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
1858 भारतिय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी    बिपिन चंद्र का जन्म
1867 पौलैंड की महिला चिकित्सक  मैरी क्यूरी  का जन्म
1879 युक्रेन के प्रसिद्ध   राजनीतिज्ञ
त्रोत्स्की का जन्म
1979बॉलीवुड की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राइमा सेन का जन्म।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌲💐💐💐💐🌻💐E)आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
वर्षनाम/वर्ग/देश
1862 भारत के  स्वतंत्रता सेनानी बहादुर शाह जफर
 1978 भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञजीवराज नारायण मेहता
2011  संयुक्त राज्य अमेरिका के  प्रसिद्ध खिलाड़ी         जो फ्रैज़ियर 
2016    भारत की प्रसिद्ध  राजनीतिज्ञ जयवंतीबेन मेहता 
🌻💐🌹🌲🌱💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(F) आज का दिवस का नाम
1.भारतिय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  बिपिन चंद्र का जयन्ती दिवस।
2. पौलैंड की महिला चिकित्सक मैरी क्यूरी  का आज जयंती दिवस।
3 .युक्रेन के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ त्रोत्स्की का जयन्ती दिवस।
4.भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञजीवराज नारायण मेहता का पुण्यतिथि दिवस।
5.संयुक्त राज्य अमेरिका के  प्रसिद्ध खिलाड़ी         जो फ्रैज़ियर का पुण्यतिथि दिवस।
6.भारत की प्रसिद्ध  राजनीतिज्ञ जयवंतीबेन मेहता का पुण्यतिथि दिवस।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌸🌲🌹💐💐💐💐   
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जयमहाकाल,बोलेसोनिहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐
💐  निवेदक;-💐
💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image