।।ॐ गं गणपतये नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
ॐयमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻
प्रिय साथियो।
🌹राम-राम🌹
🌻 नमस्ते।🌻
आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक .21.नवम्बर 2020 शनिवार.की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻
आज की बात आपके साथ अंक मे है
A. कुछ रोचक समाचार
B. आज के दिन जन्मे. प्राचीन भारत में तीसरी से पाँचवीं सदी तक शासन करने वाले गुप्त राजवंश के आठवें राजा.स्कन्दगुप्त जीवन परिचय
C. आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D. आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण
व्यक्तित्व
E. आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण
व्यक्तित्व।
F. आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
(A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)
💝(A/1)केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में हो सकता है 4% का इजाफा, जानिए कब💝
💝(A/2)विश्व दूरदर्शन दिवस :- जानिए आज के दिवस के बारे में 💝
💖(A/3)सीएम हाउस में होने वाली बैठक स्थगित:सिंधिया समर्थकों को संगठन में जगह मिलना तय, इमरती देवी के पुनर्वास को लेकर संशय💖
💖(A/4)45 साल की सुष्मिता सेन से लेकर 48 सालकी तब्बू तक,40 पार इनअभिनेत्रियों ने अब तक नहीं की शादी💝
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐।
(A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)
💝(A/1)केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में हो सकता है 4% का इजाफा, जानिए कब?💝
: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल में सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA की बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी, वह जल्द हट सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल जून में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग के तहत मिलने वाला महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया जा सकता है। कोरोना काल में सरकार में कहा था कि जून 2021 तक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ेगा, लेकिन मौजूदा दर पर महंगाई भत्त मिलता रहेगा। नियमानुसार, साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) में महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है।
कोरोना महामारी के समय केंद्र सरकार ने कहा था कि वह 21 फीसदी डीए नहीं दे पाएगी। इसके ऐवज में कर्मचारियों को 17 फीसदी डीए मिलता रहेगा। बहरहाल, अच्छी खबर यह है कि अब सरकार ने डीए में चार फीसदी का इजाफा करने का मन बना लिया है। यह राशि जून 2021 से मिलने लगेगी। हालांकि अभी मीडिया के हवाले से यह खबर दी जा रही है। सरकार की ओर से बयान नहीं आया है। खबर यह भी है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के एरियर का भुगतान नहीं किया जाएगा और डीए की दर एक जुलाई को संशोधित की जाएगी।
इससे पहले दशहरे से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेलवे,रक्षा, डाक, ईपीएफओ समेत अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के लिए वर्ष 2019-2020 के लिए उत्पादकता लिंक्ड बोनस (पीएलबी) का भुगतान करने के लिए मंजूरी दे दी थी। इससे 16.97 लाख कर्मचारियों को 2,791 करोड़ रुपए का भुगतान होगा। वहीं दीवाली पर सरकार ने 30 लाख कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान कर गिफ्ट दिया था। साथ ही सरकार ने लीव ट्रैवल अलाउंस और लीव ट्रैवल कन्सेशन (एलटीसी) पर अहम फैसले लिए हैं। हाल में सरकार ने पेंशनर्स के लाइफ सर्टिफिकेट सबमिशन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। इन तमामम राहत के अब अगले साल बढ़ा हुआ डीए भी मिलने की उम्मीद जगी है।
इसलिए वे सभी कर्मचारी जो 7 वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे हैं, सरकार की ओर से इस मोर्चे पर किसी भी स्पष्टता की उम्मीद जून 2021 के बाद ही कर सकते
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻💝(A/2)विश्व दूरदर्शन दिवस :- जानिए आज के दिवस के बारे में 💝
पूरे विश्व में मनाया जाने वाला दिवस है। वर्तमान समय में दूरदर्शन के बढ़ते हुए प्रभाव और उसके महत्त्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। तिथि 21 नवम्बर संबंधित लेख संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासभा, दूरदर्शन अन्य जानकारी दूरदर्शन को जनता को प्रभावित करने में एक प्रमुख साधन के रूप में स्वीकार किया गया है। विश्व राजनीति के ऊपर इसके प्रभाव और इसकी उपस्थिति को किसी भी रूप में नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। विश्व दूरदर्शन दिवस प्रत्येक वर्ष '21 नवम्बर' को मनाया जाता है। दूरदर्शन (टेलीविज़न) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1996 में इस दिवस को मनाये जाने पुष्टि की गई थी। यह विभिन्न प्रमुख आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे विश्व के ज्ञान में वृद्धि करने में मदद करता है। वर्तमान में यह मीडिया की सबसे प्रमुख ताकत के रूप में उभरा है। यूनेस्को ने टेलीविज़न को संचार और सूचना के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में पहचाना है। साथ ही यह भी माना है कि इस माध्यम ने व्यापक स्तर पर लोगों के बीच ज्ञान के प्रवाहमान को बरकरार रखा है। इतिहास संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर, 1996 को '21 नवम्बर' की तिथि को विश्व दूरदर्शन दिवस के रूप घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1996 में 21 और 22 नवम्बर को विश्व के प्रथम विश्व टेलीविज़न फोरम का आयोजन किया था। इस दिन पूरे विश्व के मीडिया हस्तियों ने संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान टेलीविज़न के विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव के सन्दर्भ में काफ़ी चर्चा की गयी। साथ ही उन्होंने इस तथ्य पर भी चर्चा की कि विश्व को परिवर्तित करने में इसका क्या योगदान है। उन्होंने आपसी सहयोग से इसके महत्व के बारे में चर्चा की। यही कारण था कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 नवंबर की तिथि को विश्व टेलीविज़न दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻💖(A/3)सीएम हाउस में होने वाली बैठक स्थगित:सिंधिया समर्थकों को संगठन में जगह मिलना तय, इमरती देवी के पुनर्वास को लेकर संशय💖
सिंधिया समर्थकों को संगठन में जगह मिलना तय, इमरती देवी के पुनर्वास को लेकर संशय|
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलना तय हो गया है, लेकिन मंत्री इमरती देवी के पुनर्वास को लेकर संशय बना हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सिंधिया के साथ दिल्ली में हो चुकी है बैठक
💥भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी💥
में सांसद ज्याेतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को जगह मिलना लगभग तय है, लेकिन मंत्री इमरती देवी के पुनर्वास को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सिंधिया के साथ 18 नंवबर को दिल्ली में पहले दौर की बैठक हो चुकी है। दोनों नेताओं की 19 नंवबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक होना थी, लेकिन मुख्यमंत्री के गोंदिया में रुकने के कारण यह बैठक नहीं हुई। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर चर्चा होना थी। हालांकि मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार की जल्दबाजी नहीं है। भोपाल प्रवास के दौरान सिंधिया ने भी कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार सीएम का विशेषाधिकार है। दरअसल, प्रदेशाध्यक्ष जल्दी से जल्दी नई टीम भी घोषित करना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष की टीम में 10 उपाध्यक्ष और 10 प्रदेश मंत्री रहेंगे। सिंधिया समर्थकों को कार्यकारिणी में शामिल करने पर सहमित बन गई है, लेकिन इमरती देवी को संगठन में जगह मिलेगी या चुनाव हारने के बाद भी किसी निगम-मंड़ल में पद देकर उनका मंत्री का कद बरकरार रखा जाएगा। इसको लेकर संगठन स्तर पर निर्णय होना अभी बाकी है।
उपचुनाव के बाद भाजपा अब निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के मुताबिक निकाय चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले हो जाएंगे। यही वजह है कि पार्टी का निकाय चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के साथ निगम-मंडलों में नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करने पर फोकस है। उपचुनाव में शिवराज कैबिनेट के तीन मंत्रियों के हारने के बाद 4 पद खाली हैं। इन पदों पर सिधिंया समर्थकों को जगह मिलेगी या नहीं? इस पर सीएम हाउस में होनी वाली बैठक में निर्णय हो सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि हारे हुए मंत्री इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एदल सिंह कंसाना को निगम मंडल में नियुक्ति देने को लेकर सिंधिया ने शिवराज सिंह को सहमत कर लिया है। यदि ऐसा होता है, तो मंत्रिमंडल के खाली 4 पदों पर भाजपा के वरिष्ठ विधायकों को मौका मिल सकता है।
💥पांच साल से नहीं बनी नई टीम💥
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पांच साल से बदलाव नहीं हुआ है। सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने नई टीम बनाई थी, लेकिन इसके बाद से अभी तक प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन नहीं हो पाया है। चौहान के बाद सांसद राकेश सिंह को प्रदेश संगठन की कमान मिली थी, लेकिन वे भी टीम नहीं बना पाए थे। सिंह के बाद इसी साल फरवरी में सांसद वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन वे भी अभी तक कार्यकारिणी घाेषित नहीं कर पाए। हालांकि उपचुनाव के बीच शर्मा ने अपनी टीम में पांच महामंत्री भगवान दास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक,शरतेंद्रु तिवारी, कविता पाटीदार को शामिल कर लिया, लेकिन शेष कार्यकारिणाी घोषित होने के बाद किया जाएगा।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻💖(A/4)45 साल की सुष्मिता सेन से लेकर 48 सालकी तब्बू तक,40 पार इनअभिनेत्रियों ने अब तक नहीं की शादी💝
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने 30 तो क्या 40 साल की उम्र पार हो जाने के बावजूद शादी नहीं की है. आज नज़र डालते हैं कुछ ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर जिन्होंने 40+ हो जाने के बाद भी शादी नहीं की है.
45 साल की Sushmita Sen से लेकर 48 साल की Tabu तक, 40 पार इन अभिनेत्रियों ने अब तक नहीं की शादी
इंडिया में कोई महिला 30 साल की हो चुकी है और उसकी शादी नहीं हुई तो नाते-रिश्तेदार और करीबी जल्द से जल्द उसकी शादी करवाने के लिए कमर कस लेते हैं. 30 साल से ऊपर हो चुकी महिलाओं के लिए सिंगल रहना तो जैसे गुनाह मान लिया जाता है लेकिन हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस धारणा में कतई यकीन नहीं करती हैं. बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने 30 तो क्या 40 साल की उम्र पार हो जाने के बावजूद शादी नहीं की है. आज नज़र डालते हैं कुछ ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर जिन्होंने 40+ हो जाने के बाद भी शादी नहीं की है.
💥सुष्मिता सेन💥
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुष्मिता का है. मिस यूनिवर्स सुष्मिता 19 नवंबर को 45 साल की हो गई हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. सुष्मिता का नाम विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, मुद्दसर अजीज आदि से जुड़ा लेकिन किसी के भी साथ उनका रिश्ता टिक नहीं पाया. हालांकि, सुष्मिता ने भले ही अब तक शादी नहीं की है लेकिन वह पिछले दो साल से मॉडल रोहमन शॉल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं. इसके अलावा सुष्मिता दो बेटियों को गोद लेकर उनकी मां की तरह परवरिश कर रही हैं.
💥तब्बू💥
अपने बेहतरीन एक्टिंग करियर के चलते सुर्खियों में रहने वाली तब्बू ने भी घर नहीं बसाया. 48 साल की हो चुकीं तब्बू को शादी ना करने का कोई अफसोस भी नहीं है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था-यह टॉपिक अब पुराना हो गया, जो नहीं है, उसके बारे में क्या बात करना. तब्बू हाल ही में मीरा नायर की फिल्म 'ए सूटेबल ब्वॉय' में नज़र आई थीं.
💥शमिता शेट्टी💥
फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू करने वाली शमिता भी 41 साल की उम्र में शादीशुदा नहीं हैं. शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता का फ़िल्मी करियर भी कोई खास मुकाम पर नहीं पहुंच पाया. अब वह जल्द ही वेबसीरीज 'ब्लैक विडो' में नज़र आएंगी.
💖तनीषा मुखर्जी💖
काजोल की छोटी बहन तनीषा ने भी 42 साल की उम्र हो जाने के बावजूद अब तक शादी नहीं है. बिग बॉस 9 के दौरान अरमान कोहली के साथ उनकी नजदीकियों की काफी चर्चा थी लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जोड़ी का ब्रेकअप हो गया था
💝साक्षी तंवर💝
फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाने वाली साक्षी ने भी शादी नहीं की है. 47 साल की साक्षी ने भले ही शादी ना की हो लेकिन 2019 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम दित्या तंवर रखा
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐 💐 (B)आज के दिन जन्मे. प्राचीन भारत में तीसरी से पाँचवीं सदी तक शासन करने वाले गुप्त राजवंश के आठवें राजा.स्कन्दगुप्त जीवन परिचय।
💝गुप्त राजवंश के आठवें राजा.स्कन्दगुप्त
जीवन परिचय लेख.💝
स्कन्दगुप्त प्राचीन भारत में तीसरी से पाँचवीं सदी तक शासन करने वाले गुप्त राजवंश के आठवें राजा थे। इनकी राजधानी पाटलिपुत्र थी जो वर्तमान समय में पटना के रूप में बिहार की राजधानी है कर लिया और फिर महान गुप्त साम्राज्य पर धावा बोला। परंतु वीर स्कन्दगुप्त ने उनका सफल प्रतिरोध कर उन्हें खदेड़ दिया। हूणों के अतिरिक्त उसने पुष्यमित्रों को भी विभिन्न संघर्षों में पराजित किया। पुष्यमित्रों को परास्त कर अपने नेतृत्व की योग्यता और शौर्य को सिद्ध कर स्कन्दगुप्त ने विक्रमादित्य कि उपाधि धारण की. उसने विष्णु स्तम्भ का निर्माण करवाया।।
💝शासन नीति 💝
यद्यपि स्कन्दगुप्त का शासन काल महान संक्रान्ति का युग रहा था और उसे दीर्घकाल तक उन संकटों से जूझना पड़ा| हमे ज्ञातहोता
हैकि अपने सिंहासनारोहण के शीघ्रबाद उसने योग्यप्रान्तपतियो को नियुक्त कि जुनागढअभि
लेख से पता चलता है कि सौराष्ट्र प्रांत का शासक चुनने के लिए अनेक दिन रात उसने चिंता में बिताई अन्त में पर्न दत्त को वहाँ का गोप्ता नियुक्त किया तब उसके हृदय कोशान्ति
मिली एक लेखक लिखता है कि उशने शासन काल में न तो कोइ विद्रोह हुआ न कोइ बेघर हुआ।
सुदर्शन झील का निर्माण-स्कन्दगुप्त के शासन काल की सबसे मह्त्वपूर्ण घटना सुदर्शन झील केबांध को बनवाना था इस झील का इतिहास बहुतपुराना है सर्वप्रथम चन्द्रगुप्त ने पार्वती नदी के जल को रोककर इस झील का निर्मान लोकहित में करवाया बाद में सम्राट अशोक ने सिच्हाइके लिये उसमे से नहर निकालि एक बार 150 ई. में बान्ध टूट गया। तब रुद्रदामन ने ब्यक्तिगत कोश से उसका जिर्णोद्धार कर
वाया था। 456 ई. में उस झील का बांध फिर टूटगया जिससे सौराष्ट्र के लोगोकष्ट कासामना
करना पड़ा । तब स्कन्दगुप्त ने अपने कोश से अपारधन राशि व्यय कर पुनःनिर्माण करवाया
इस निर्माण के साथ उसने उसीजगह विष्णुजी
का एकमन्दिर बनवाया दुर्भाग्य से वह झील
तथा मन्दिर वर्तमान में स्थित नहीं है। स्कन्दगुप्त सिंचाई के साधनों का पूरा ख्याल रखता था।
💥 धर्म 💥
स्कन्दगुप्त वैष्णवधर्म का थापरन्तुअपनेपुर्वजो
की भाति उसने भी धार्मिक क्षेत्र उदारता तथा सहिविस्नुता किनीति का पालन कियावह जॅन तिर्थकरोकिपाच पासान प्रतिमाओ का निर्मान करवायाथाऔरवह सुर्यमन्दिर में दीपकजलाने
के लिये अत्यधिक धन दान में दिय था।
🔥साहित्य में स्कंदगुप्त 🔥
यह हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित नाटक 'स्कंदगुप्त' का नायक है। यह एक स्वाभिमानी, नीतिज्ञ, देशप्रेमी, वीर और स्त्रियों के सम्मान की रक्षा करने वाला शासक है।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(C) आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ💐
1871 - मोजे़स गेल द्वारा सिगार लाइटर को पेटेण्ट कराया गया।
1962 - चीन की जनवादी मुक्ति सेना ने भारत-चीन सीमा पर एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा की।
1971 - मुक्ति वाहिनी वारा समर्थित भारतीय सेना ने गरीबपुर की लडा़ई में पाकिस्तानी सेना को परास्त किया।
1877 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1906 – चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1921 – प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1947 – आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1962 – भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 – केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
1963 – भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1979 – मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1986 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
1999 – चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 – मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – बुल्गारिया, इस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2005 – श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 – भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 – पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 – प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
1872 – केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1899 – हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1916 – नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1931 – ज्ञानरंजन - हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार हैं।
1935 - स्कन्दगुप्त प्राचीन भारत में शासन करने वाले तीसरी से पांचवीं सदी में आंठवे राजा थे
1941 – आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री
1968 न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी
एण्डी कैडिक का जन्म
1970 - आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी जस्टिन लैंगर
1976 -पाकिस्तानी के प्रसिद्ध क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी सलीम इलाही
1982 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री एवम् माडल आरती छाबड़िया
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(E)आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
1517 – सिकन्दर लोदी- बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान
1970 – चन्द्रशेखर वेंकटरमन, भारतीय वैज्ञानिक
1970 - सी वी रमन, प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(F) आज का दिवस का नाम
1.विश्व हेलो डे
2.विश्व टेलीविज़न डे
3.विश्व दूरदर्शन दिवस
4.नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
5.राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)
6.राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)
केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
7.हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक थे उनका जयंती दिवस
8 नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक थे का जन्मदिवस
9. ज्ञानरंजन - हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार हैं का जन्मदिवस
10.स्कन्दगुप्त प्राचीन भारत में शासन करने वाले तीसरी से पांचवीं सदी में आंठवे राजा थे
का जयंती दिवस
11.सिकन्दर लोदी- बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान था उनका पुण्यतिथि दिवस
12. चन्द्रशेखर वेंकटरमन, भारतीय वैज्ञानिक थे उनका पुण्यतिथि दिवस
13. सी.वी.रमन, प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक थे उनका पुण्यतिथि दिवस
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
आज जन्म लिये सभी व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई। बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जयमहाकाल,बोलेसो निहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐
💐 निवेदक;-💐
💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐
आज की बात आपके साथ - विजय निगम