आज की बात आपके साथ - विजय निगम

         ।ॐ गं गणपतये नमः।।    
  या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता
  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
  ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
ॐयमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः.
⚽️🌲🏀🌱🏐🌸🏈🌸🌹⚽️🌲🏀🌱🏐🌸🏈🌸                     
प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹 
🌻 नमस्ते।🌻
आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 28नवम्बर 2020 शनिवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻
आज की बात आपके साथ  अंक मे है 
A. कुछ रोचक समाचार
B. आज के दिन जन्मे.दुनियाभर में मशहूर 'जयपुर पांव' के जनक..डॉक्टर प्रमोद करण सेठी.का जीवन परिचय  लेख
C. आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D. आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E. आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F. आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌱🎱⚽️🌸⚽️⚽️🌲🌹💐🍭
 ⚽️(A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)⚽️
💥(A/1)बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस तोड़ने पर आज बॉम्बे हाई कोर्टने सुनायाफैसला ,बीएमसी ने गलतनीयत 
के साथयह एक्शन लिया था।अतःबी.एम.सी.
को एक्ट्रेस को मुआवाज़ा देना होगा💥
🏀(A/2)भारतीयमौसम विभाग के मुताबिक आनेवालेदो-तीन दिनों में उत्तरभारतमें कड़ाके
 की ठंड पड़ेगी।🏀
🏀(A/3)नएकृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब औरहरियाणा सेचला किसानों का आन्दोलन
,वे अब सिंधु बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं।किसानो को हटाने के लिये  पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन से की पानी की बौछार। 🏀
🏀(A/4)चपटे बाल और बढ़े वजन के साथ दिखे ऐश्वर्या राय के पति,अभिषेक बच्चन का लुक देख पहचानना हो रहा मुश्किल🏀
🌻💐⚽️🌹🏀🌲🏉🌱🏈🌸🏀🌸            
 🏀(A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)🏀
💥(A/1)बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस तोड़ने पर आज बॉम्बे हाई कोर्टने सुनायाफैसला ,बीएमसी ने गलतनीयत 
के साथयह एक्शन लिया था।अतःबी.एम.सी.
को एक्ट्रेस को मुआवाज़ा देना होगा💥
कोर्ट का फैसला एक्ट्रेस का हक में आया है कोर्ट नेकहा बीएमसी कोएक्ट्रेसको मुआवाज़ा देना होगा
नई दिल्ली। बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस तोड़ने पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट का फैसला एक्ट्रेस का हक में आया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि बीएमसी ने गलत नीयत के साथ यह एक्शन लिया था। वहीं इसी के साथ अब बीएमसी को एक्ट्रेस को मुआवाज़ा देना होगा। यह खबर मिलते ही कंगना ने ट्वीट कर कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है।
       🌀हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला🌀
एक्ट्रेसकंगना रनौत नेकुछ समय पहले शासन महराष्ट्र सरकारके खिलाफकुछ बातेंकहीथीं।जिसकेबाद बीएमसी ने कुछ हीपलों में एक्ट्रेस के ऑफिस पर हमला कर दिया था। जिसके बाद कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बीएमसी के
खिलाफ याचिका दायर की थी।जिसमें उन्होंने मुआवजे की मांग की थी। इस पूरे मामले पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया हैऔर गलत इरादे के साथ कंगनाकाऑफिस तोड़नेकी बातकही है।कोर्ट नेबीएमसीको फटकार लगाते हुएकहा कि यह नागरिकों के अधिकार के बिल्कुल खिलाफ है।
   💖फैसले पर कंगना ने जताई खुशी💖
बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसलाआने केबाद कंगना
ने ट्वीट कर खुशी जताई है। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जब भी कोई सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है तो वह जीत उस इंसान की ही नहीं होती,बल्कि लोक
तंत्र की होती है। कंगना ने अपने ट्वीट में उन तमाम लोगों का शुक्रिया किया है। जिन्होंने उनका समर्थन किया था।आपको बताते चलें कि कोर्ट नुकसान काअनुमान लगाकर मुआ
वजे की धनराशि तय करेगी।कंगना ने2 करोड़ के मुआवजे की मांग की थी।
🌻🌹⚽️🌲🏀🌱🏀🌸🌹🏀💐🌻🏀(A/2)भारतीयमौसम विभाग के मुताबिक आनेवाले दो-तीनदिनों मेंउत्तरभारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।🏀
नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। चक्रवाती तूफान निवार केकहर के बाद एक बार फिरदेश केकईराज्यों
में मौसमनेकरवटलीहै।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर भारतमेंकड़ाके की ठंड पड़ेगी।दरअसलपहाड़ों
परबर्फबारीकादौरजारी है,ऐसेमेंमैदानीइलाकों 
मेंसर्दी तेजीसेअपने पैर पसार रही है।वहीं इस 
बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सर्द हवाओं के बीच बारिश ठिठुरन बढ़ाएगी।
    🌻हिमचाल प्रदेश में जारी बर्फबारी🌻
पहाड़ोंपरबर्फबारी का दौर जारी है। खास तौर परहिमाचल प्रदेश के कई जिलों मेंहिमपात से जनजीवनपर सीधा असर पड़ा है। कुछ जिलों में बारिश के बाद पारा भी तेजी से लुढ़का है। लाहौलऔर स्पीति के प्रशासनिककेंद्रकहेजाने
 वालेकेलांगपाराशून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचेदर्ज किया गया है।यानी केलांग प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं अन्य इलाकों की बात करें तो किन्नौर के कल्पा में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया,वहीं शिमलामें न्यूनतमतापमान 6.5डिग्री
रहा।हिमाचल के तीन से ज्यादा जिलों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।
🌻उत्तरकाशी समेतचारधाम सफेद चादरसे ढंके🌻
उत्तराखंड में भी ताजा बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसेऊंचाईवाले
इलाकों में इसी कारण ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी का दौर जारी है।
हिमपात के चलते जहां ट्रैकिंग वाले रूट पर सैलानियों की आमद बढ़ रही है वहीं स्थानीय लोगों को बिगड़े मौसम के चलते परेशानियों कासामना करना पड़ रहा है।चारोंधामभी बर्फ की सफेद चादर से ढंक चुके हैं।मौसम विभाग केमुताबिकआने वाले दिनों में बर्फबारी में और इजाफा होगा।
  🌻घाटी में जमी बर्फ की मोटी परत🌻
जम्मू-कश्मीर में जोरदार बर्फबारीकादौर जारी है।तीन दिन तक लगातार हुए हिमपात के बाद 12जिलोंमें हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के बीच लोगों को पहाड़ी इलाकोंसेदूररहनेकी सलाह दीगई है।दरअसल 
लगातार हिमपात के चलते पहाड़ों की वजन बढ़ गया है, ऐसे में कई इलाकों में हिमस्खलन होने के आसार भी बढ़ गए हैं।
      🌻दिल्ली में बारिश के आसार🌻
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली मेंशुक्रवार को कुछ इलाकों में बारिशकेआसार
हैं।इसकेसाथ ही दिल्ली-एनसीआरसमेत उत्तर भारत में ठंड अपने पैर और पसार सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के दक्षिण
-पश्चिम के इलाकों में छिटपुट बारिश होगी। इसकेअलावा झुंझनू, नरवाना,कैथल, कुरुक्षेत्र
,जींद,शादीपुर-जुलाना औरआसंद मेंभीबारिश
की संभावना है।
आपकोबता दें कि राजधानी में पारानीचेजाना 
शुरूहो गया है।राजधानी का न्‍यूनतम तापमान
10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो कि सामान्‍य सेएक डिग्री कम है।नवंबर केआखिर
और दिसंबर की शुरुआत से कोहरा पड़ना शुरू होगा और पारा तेजी से नीचे जाएगा।
🌻💐🌹⚽️🌲🏀🌱🌸🏀🌸🌲🌹🏀(A/3)नएकृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब औरहरियाणा सेचला किसानों का आन्दोलन
,वे अब सिंधु बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं।किसानो को हटाने के लिये  पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन से की पानी की बौछार। 🏀
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से चला किसानों का काफिला सिंधु बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं। इस समयसोनीपत से भारी संख्या में किसान सिंधु बॉर्डर पहुंचगए हैं।सिंधु बॉर्डरपर पहुंचेकिसानों 
को दिल्ली पुलिस ने कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि आप लोग दिल्ली में प्रवेश न करें। आप लोग पीछे हट जाइए। हमें आपको दिल्ली में प्रवेश देने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद जब किसान नहीं मानें तो पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की। साथ ही टीयर गैस भी छोड़े गए हैं।
      दिल्ली प्रवेश की इजाजत नहींसिंधु बॉर्डर
पर पुलिस ने आंदोलनरत किसानों से कहा कि सिंघू बॉर्डर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। अंतरराज्यीय वाहनों को वेस्टर्न और इस्टर्न एक्सप्रेसवे पर रोका जा रहा है। सिंघु बॉर्डर पर बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली चलो मार्च के तहत हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं।
🌻⚽️🌲🏀🌸🏀🌸⚽️🌹💐⚽️💐। 
 🏀(A/4)चपटे बाल और बढ़े वजन के साथ दिखे ऐश्वर्या राय के पति,अभिषेक बच्चन का लुक देख पहचानना हो रहा मुश्किल🏀
मुंबई.कोरोना का कहर अभी भी कम होने का नामनहीं ले रहा है। इस खरतनाक वायरस की चपेट में अभीभी लोग आ रहे हैं।सरकार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम कदम उठा रही है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। हालांकि, कुछ अभी भी घर पर ही रहकर लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने तो फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी है।इन्हीं में से एक है अभिषेकबच्चन,  अभिषेक इन दिनों कोलकाता में अपनी अप
कमिंग फिल्म बॉब बिस्वास की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग सेट से उनका लुक सामने आया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज जमकर वायरल हो रही है और फैन्स इसे खूब लाइक कर रहे हैं।अभिषेक के लुक की बात करें तो उन्होंने एक तरफ से मांग निकाल कर बाल सेट किए हैं। नीलेरंग की शर्ट और ग्रे पैंट में वो आम आदमी लग रहे हैं।मगर फिल्म की स्टोरी ही कुछ ऐसी हैजिसमें ये दिखायाजाएगा कि कैसे एक आम आदमीका दूसरा रूप एक
सीरियल किलर का भी रहता है।अभिषेक बच्चनअपनीआने वाली थ्रिलर फिल्म बॉब बिस्वास की शूटिंग कर रहे हैं। अभिषेक ने कोलकाता में शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और 9 दिसंबर तक वे यही रहेंगेफिल्म का प्रोडक्शन गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा ने किया है और निर्देशन की कमान संभाली है दिया अन्नपूर्णा घोष ने।
अभ‍िषेकबच्‍चन और चित्रांगदासिंह के अलावा अमर उपाध्‍याय, दीपराज राणा, गोपाल के. सिंह, टीना देसाई, पूरब कोहली, देव गिल और दीप्‍त‍िप्रिया रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।अभिषेक की कुछ फोटोज इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। इनमें अभिषेक को पहचान पाना मुश्किल है। कई फैन क्लबों ने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।अभिषेक अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहतें है और अपने हरकिरदार को बड़े अच्छे से निभाते ,हैकोरोना 
कीवजह से सिनेमाघरों में रिलीजके लिए बनी उनकी फिल्म लूडो नेटफ्लिक्स पर रिलीजहुई।इस फिल्म में वहबिट्टू के किरदार में नजर आएहैं।लूडो में बिट्टू का किरदारबहुत गुस्सैल हैअभिषेक फिल्म के पहले शेड्यूल को खत्म करने के बाद बॉब बिस्वास की शूटिंग पर जब निकले,तब उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। वे सोमवारको कोलकाता केलिए रवाना हुए और फ्लाइटसे एक फोटो पोस्ट करतेहुएलिखा था.
Back To Being Bob Stay safe everyone. Travel safe. mask on keep your
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आज के दिन जन्मे.दुनियाभर में मशहूर 'जयपुर पांव' के जनक..डॉक्टर प्रमोद करण सेठी.का जीवन परिचय  लेख                   
              ⚽️ डॉक्टर प्रमोद करण सेठी⚽️
                ⚾️ जीवन परिचय  लेख.⚾️ 
डॉक्टर प्रमोद करण सेठी (28 नवम्बर 1927 - 06 जनवरी 2008) दुनियाभर में मशहूर 'जयपुर पांव' के जनक थे। श्री रामचन्द्र शर्मा केसाथ मिलकर उन्होने सन् 1969 में 'जयपुर पांव' नामक सस्ता एवं लचीला कृत्रिम पैर का विकासकिया।वेहड्डी रोग विशेषज्ञ व मैगसाय
साय व पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित थे।
                   🍭 परिचय 🍭
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)मेंभौतिकी 
के प्रोफेसर डॉ॰ एन. के. सेठी के यहां 23 नवम्बर 1927 को जन्मे डॉक्टर प्रमोद करण सेठी ने आगरा विश्वविद्यालय से सात विषयों में सर्वोच्च अंकों के साथ एमबीबीएस की परीक्षा और 1952 में मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) की उपाधि हासिल की। डॉ॰ सेठी ने 1954 मेंइंग्लैंड केएडिनबरा से एफआरसीएस की डिग्री ली।
डॉक्टर प्रमोदकरण सेठी ने एक सर्जन के रूप में 1954में सवाई मानसिंहअस्पताल मेंअपनी सेवा शुरू की और नवस्थापित अस्थि विभाग में खुद को एक विशेषज्ञ के रूप में स्थापित किया।यहां कार्यरत रामचंद के सहयोग से डॉ. प्रमोदकरन सेठी ने 1969 में 'जयपुर फुट' को विकसित कर उसे विश्वपटल पर स्थानदिलाया
उनकी इस खोज ने किसी न किसी वजह से अपना पांव गंवाने वाले लाखों-करोड़ों लोगों को अपने पांवों पर चलने के काबिल बनाया। जयपुर के नाम पर रखे गए 'जयपुर फुट' का पूरी दुनिया में इतने लोगों ने इस्तेमाल किया कि डॉक्टर सेठी को इसके लिए गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में स्थान दिया गया। मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन को भी जयपुर फुट से नई जिंदगी मिली थी।
🌻💐🌹🌱🎱⚽️🌸⚽️⚽️🌲🌹💐  
⚽️(C)आज केदिनकी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ⚽️
1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की। 
1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ। 
1676-बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्ड
चेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया। 
1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया। 
1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
 1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया। 
1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की। 
1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए। 
1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया। 
1990 - चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1996-कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयर बस ए-300
विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं। 
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता,भारत
ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे। 
2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
 2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
 2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए। 
2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये। 
🌻⚽️🌲🏀🌸🏈🌸🏉🌲🌹🏵️(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व🏵️
1922 - भगवत झा आज़ाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 
1927-प्रमोद करण सेठी प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक
1945 अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार। 
🌻🌲🏀🌱🏐🌸🏈🌸🏉⚽️(E)आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व⚽️।
1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1962 - सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।
1981 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1989 - देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।
1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
🌻🌹⚽️🏀🌱🏐🌸🏈🌸🏉।   
 ⚽️(F)आज के दिन/दिवस का नाम⚽️
1.एन सी सी स्थापना दिवस
2. भगवत झा आज़ाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे उनका जयंती दिवस
3. प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक है आज जन्मदिवस।
4 .अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्य कार  व उपन्यासकार का जन्म
दिवस
5.ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी थे उनका पुण्यतिथि दिवस
6- सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक
थे उनका पुण्यतिथि दिवस।
7 शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे उनका पुण्यतिथि दिवस।
8 देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक थे उनका पुण्यतिथि दिवस
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐   
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐
💐  निवेदक;-💐
💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐


Comments