सोशल मीडिया पर चल रही 15 लोगों की मृत्यु की खबर गलत; कलेक्टर की अपील "बिना पुष्टि के भ्रामक  समाचारों का प्रसारण ना करें"

   उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि- संभवतः डीनेचर्ड स्पिरिट पीने से अब तक  (18 अक्टूबर  की सुबह 10  बजे  तक) कुल 12 व्यक्तियों की  ही संदिग्ध मृत्यु हुई  है। सभी 12 मृतकों का  पोस्ट मार्टम करने  के बाद विसरा जांच हेतु ग्वालियर लेबोरेटरी में  भेज  दिया  गया है। 


मृतक अय्यूब पिता  शफी हुसैन  का विसरा  जांच के  लिए  उसके  परिजनों  के  आग्रह  पर  लेबोरेटरी  को  भेजा गया है । ड्यूटी डॉक्टर के  अनुसार, और पोस्टमार्टम में  भी, प्रथमदृष्टया  अल्कोहल  पॉयजनिंग  से  मृत्यु  का मामला  नही  पाया  गया  है । संदिग्ध रूप से डीनेचरड स्पिरिट के सेवन से उज्जैन में कुल 12 लोगों की मृत्यु हुई है। सोशल मीडिया पर 15 लोगों की मृत्यु की खबर चल रही है जो  गलत है। कलेक्टर ने अपील की है कि सोशल मीडिया  बिना  पुष्टि के भ्रामक  समाचारों का प्रसारण ना करें।



Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
महू में बाबा साहब की जयंती पर एनसीपी (एसपी) ने किया भव्य आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने डाली जीवनी पर रोशनी
Image
बर्जर पेंट्स ने लॉन्‍च की ‘गर्मी गॉन, ठंडक ऑन’ पहल
Image
बजट में गर्मियों की यात्रा? जानिए कैसे पेटीएम ट्रैवल से करें ज़्यादा बचत
Image
मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा — "विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच समय की मांग है"
Image