जल्द निपटा लें अपने सारे काम; अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक...


क्टूबर के महिनें में इस बार त्यौहारों की बाढ़ सी लगी हुई हैं, जिसके कारण बैंक के साथ कई शासकीय संस्थान भी बंद रहेगें। यदि आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम बाकी हैं तो आप उसे जल्द ही बैंक ब्रांच जाकर निपटा लें, क्योंकि इस माह पर कई त्यौहार आने के चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेगें। अक्टूबर माह में आप जब भी बैक जाने के बारे में सोचें तो पहले यह जान लें कि किस दिन बैंक जाना उचित है, उस दिन बैंक की छुट्टी तो नहीं है। यदि आप बैंक की छुट्टियों के बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते है तो जानें बैंकों की कब-कब हैं छुट्टियां..
     छुट्टियों के बारे में बात करें तो बैंक रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बंद रहते हैं। 



  • कब-कब बंद रहेंगे बैंक :-



  1. 02 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती

  2. 04 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक छुट्टी

  3. 08 अक्टूबर, गुरुवार- चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी

  4. 10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार छुट्टी

  5. 11 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक छुट्टी

  6. 18 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक छुट्टी

  7. 23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी

  8. 24 अक्टूबर, शनिवार- महाअष्टमी/महानवमी और महिने का चौथा शनिवार 

  9. 25 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक छुट्टी

  10. 26 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा पूजा/ विजयादशमी

  11. 29 अक्टूबर, गुरुवार- ईद-ए-मिलाद. पैगंबर मोहम्मद जयंती और दुर्गा पूजा

  12. 30 अक्टूबर, शुक्रवार- ईद ए मिलाद


     यह बता देना जरूरी है कि बैंक के बंद होने से आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन सेवा और एटीएम संबंधित सेवाएं आपके लिए बनी रहेंगी। इसके अलावा आरबीआई ने पहले ही बैंकों को आदेश दे दिया है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होनी चाहिए।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image