बापू नगर में पुलिस की छापामार कार्रवाई; सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को धरदबोचा, 2 महिलाएं फरार

रतलाम। शहर के बापू नगर इलाके में पुलिस ने बीती रात एक मकान पर छापा मार कर यहां चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल छह महिलाओ और तीन पुरुषो को धर दबोचा। सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाये पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई है इनकी तलाश की जा रही है। यह सेक्स रैकेट किराये के मकान में चलाया जा रहा था।


सीएसपी ने बताया
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह चौहान ने इस पुरे मामले की जानकारी दी। सीएसपी चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से इस आशय की सुचना मिली थी कि बापू नगर में रतलाम पब्लिक स्कुल के पास अनीता नमक एक महिला अपने किराये के मकान में लड़कियों और महिलाओ से देह व्यापार करवा रही है। सुचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान की खोजबीन की और इस सुचना की तस्दीक हुई कि अनीता नामक महिला सेक्स रैकेट संचालित कर रही है। सुचना की पुष्टि होने पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात इस मकान पर दबिश दी तो मकान के भीतर बने कमरों में महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। प्रारम्भिक पूछताछ में इन लोगो ने देहव्यापार में लिप्त होने की बात को कबूल किया।


यह लिफ्त थे देह व्यापार में
पुलिस ने इस मांमले में कुल आठ महिलाओ व तीन पुरुषो के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर छह महिलाओ व तीन पुरुषो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो महिलाये अभी फरार है।


यह हैं देह व्यापार में लिप्त आरोपी
गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है -1 .अनीता पति मनोज सोनी 30 वर्ष नि. बापू नगर ,2 भावना पिता अनिल शर्मा 19 नि बापू नगर,3 सिमरन पति सादिक चूहा मुसलमान 24 वर्ष नि मोहन नगर,4 पूजा पिता मोहनलाल चौहान 24 वर्ष नि ग्राम खेतलपुर,5 हीना उर्फ़ नेहा हरिजन पति अर्जुन सोनी 27 वर्ष नि डोंगरे नगर,6 दीपमाला पति सुनील जैन 36 वर्ष नि गायत्री मंदिर के पीछे नामली,7 पवन पिता भेरूलाल राव 35 वर्ष नि नीमचौक स्थानक ,के पास 8 सोनू पिता सुरेंद्र कुमार राठौर 28 वर्ष नि दीनदयाल नगर 9 . कुंदन पिता भीमसिंग राजपूत 19 वर्ष नि मोतीनगर। इसके आलावा काजल पति कैलाश डामर नि सैलाना बस स्टैंड और जोया उर्फ़ डॉली पति शाहरुख़ खान नि ग्रीन सिटी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ये दोनों महिलाये फरार है और इनकी तलाश की जा रही है। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद प्रकरण में और आरोपी भी जोड़े जा सकते है। सेक्स रैकेट चलाने वाली अनीता सोनी ने किसका मकान किराये पर लिया था और मकान मालिक ने किरायेदार की सूचना सम्बंधित पुलिस थाने को दी थी या नहीं यह भी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।


जप्त वस्तु
गिरप्त में आये आरोपियों के कब्जे से देह व्यापार में उपयोग होने वाले कंडोम ,नकद राशि तथा 9 मोबाइल जब्त किए हैं ।


इनकी रही भूमिका
नगर पुलिस अधीक्षक हेमन्त सिंह चौहान ,उप पुलिस अधीक्षक अजाक बीआर सोलंकी, थाना प्रभारी रेवल सिंह बर्डे,उप निरीक्षक अनुराग यादव साइबर सेल,उप निरीक्षक पिंकी आकाश (महिला थानाप्रभारी) उप निरीक्षक अल्केश सिंगाड,आर जुझार सिंह राठौर,आर विपुल भावसार, प्रतिभा परिहार,रधुवीर सिंह,आरक्षक गोपाल, अशोक सिनम, अर्जुन प्रजापत की सराहनीय भूमिका रही।



Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image