आज की बात आपके साथ - विजय निगम

          ।।ॐ गं गणपतये नमः।।
         ।।ॐ यमाय धर्मराजाय-।
        -श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः।।      
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲💐🌻🌻💐प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹 
🌻 नमस्ते।🌻
आज की बात आपके साथ मे आपसभी साथीयों का दिनांक 12.अक्टूबर 2020 सोमवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
आज की बातआपके साथ अंक मे है 
A कुछ रोचक समाचार
B आज के दिन जन्मे.प्रसिद्ध क्रिकेटर
 विजय मर्चेन्ट का.जीवन परिचय    
C आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
  (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)
💥(A/1)जन्मदिवस विशेष :अमिताभ 
बच्चनने सिर्फ नायक की हीभूमिका नहीं निभाई बल्कि उन्होंने नेगेटिव किरदार से भीअपनीएकअलग ही छाप छोड़ीहै।💥
💥(A/2)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 
महात्वाकांक्षी स्वामित्व योजना की शुरु आतकी,💥।
💝(A/3)समन्दरके नीचे फैलीहेकोरॉना
से भी भयंकर तबाही अचानक से 95% से अधिकसमुद्री जीवों की मौत💝
❤️(A/4)सुशांत सिंहराजपूत मौत प्रकरण:वकीलविकाससिंहनेजतायाअफसोस कहा:मुझसेगलती हुई मुझेडॉक्टर सुधीर गुप्ता से मोबाइल पर हुई बात  रिकॉर्ड कर लेना थी
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
   (A) कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)
💥(A/1)जन्मदिवस विशेष :अमिताभ बच्चन ने सिर्फनायक की हीभूमिका नहीं निभाई बल्कि उन्होंने नेगेटिव किरदार से भीअपनीएकअलग ही छाप छोड़ीहै।💥
नई दिल्ली:बॉलीवुड के शहंशाहकहलाए
जाने वालेअमिताभबच्चन कोमहानायक 
और बिग बी के नाम से भी जाना जाता है।11अक्टूबर1942 कोजन्मे अमिताभ
बच्चनका आज 77वां जन्मदिन है। बिग बीनेसाल 1969 में अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। डेब्यू करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्म देते चले गए।बिगबी की एक्टिंग, डायलॉग्स और पर्सनैलिटी की दुनिया दीवानी हो गई।अमिताभ बच्चन ने सिर्फनायक की हीभूमिका नहींनिभाई
बल्किउन्होंनेनेगेटिव किरदारसेभीअपनी
एकअलग छाप छोड़ी हैआजहमआपको
 उनकी ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें वह खलनायक के रोल में दिखे थे।
               💥परवाना💥
साल1971 में रिलीज हुई फिल्मपरवाना
में बिग बी ने नेगेटिव किरदान निभाया था।यह एक साइकोलॉजिकलऔरथ्रिलर
फिल्म थी। इसमें बिग बी कुमार सेन के रोल में थे।अमिताभ बच्चन के अलावा इसमें योगिता बाली,शत्रुघ्नसिन्हा, नवीन औरओम प्रकाशनेअहम भूमिका निभाई थी।यहपहली फिल्मथी,जिसमेंअमिताभ
बच्चन ने नेगेटिव रोल किया था। इसमें वह एक ऐसे प्रेमी का किरादर निभाते हैं जो प्यार के लिए कातिल बन जाता है।
               💥फरार💥
शंकरमुखर्जी द्वारा डायरेक्टिडयह फिल्म साल1975 में रिलीज हुई थी।इसमेंअमि
ताभबच्चनकेअलावाशर्मिलाटैगोरसंजीव
कुमार,सुलोचनाजैसेशानदारएक्टर्सशामिल थे।बिग बी ने इस फिल्म मेंराजेशनाम केशख्स का किरदार किया थाजो अपनी बहन की मौत का बदला लेता है।
               💥डॉन💥
इसफिल्मके बारे मेंभला कौननहींजानता
। साल 1978 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके निर्देशक चंद्र बरोट थे।अमिताभ बच्चन केअलावा जीनतअमान प्राण और हेलन इस फिल्म मेंअहमभूमिकामेंथे।इसमें बिगबीने अंडर
वर्ल्डबॉसडॉनऔरउसके हमशक्लविजय' काडबल रोल निभाया था।
                  💥आंखें💥
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा डायरेक्टिड यहफिल्मसाल 2002 में रिलीज हुईथी।इस मूवी में अमिताभ बच्चन के अलावा अक्षयकुमार,सुष्मितासेन,अर्जुनरामपाल 
और परेश रावल नज़र आए थे। विजय सिंहराजपूतकीभूमिकामेंअमिताभबच्चन
ने शानदार एक्टिंग की थी।
                 💥आग💥
यह फिल्म साल 2007 में आई थी। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,अजय देवगन,सुष्मिता
सेनलीडरोल में थे।इसफिल्ममें अमिताभ बच्चन ने एक खूंखार डाकू बब्बन सिंह का किरदार निभाया था।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻💥(A/2) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने महा
त्वाकांक्षी स्वामित्व योजना की शुरुआत की,💥।
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी ने रविवारकोवीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महात्वाकांक्षी स्वा
मित्वयोजनाकी शुरुआत की।इसयोजना केतहत करीब एक लाख लोगोंकोप्रॉपर्टी
कार्ड वितरित किए जाएंगे। यह कार्ड मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजे गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरु
आत केबाद प्रॉपर्टी कार्ड के लाभार्थियों से बातकीजिन्हें केंद्र सरकार ने स्वामित्व कार्ड मुहैया कराया है। इस दौरान पीएम ने कहा कि अब आपकी संपत्ति पर कोई गलत नजर नहीं डाल सकेगा।बता दें कि 
पंचायती राज मंत्रालय के तहत शुरू हुई इस योजना से 6राज्यों के763 पंचायतों के एक लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100 मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के दो पंचायत शामिल हैं।
पीएमओ से जारी बयान के मुताबिक महाराष्ट्र को छोड़कर इन सभी राज्यों के लाभार्थियों को एक दिन के भीतर अपने संपत्ति कार्ड की भौतिक रूप से प्रतियां प्राप्त हो जाएंगी।महाराष्ट्र में संपत्तिकार्डों 
के लिएकुछराशि लिए जाने की व्यवस्था है। इसलिए इसमें एक महीने का समय लगेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2अप्रैल
 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर स्वामित्व योजना की घोषणा की थी। योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के मालिकों कोअधिकारसंबंधीरिकॉर्डसेसंबद्धसंपत्ति 
कार्ड उपलब्ध कराना है।इस योजनाको चरणबद्धतरीके से2020-24में पूरे देश मेंलागू किया जाना है। इसके दायरे में करीब 6.62 लाख गांव आएंगे।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻💝(A/3)समन्दरके नीचे फैलीहेकोरॉना
से भी भयंकर तबाही अचानक से 95% से अधिकसमुद्री जीवों की मौत💝
नई दिल्ली। रूस में प्रशांत महासागर  की अवाचा खाड़ी के समंदर में 95 प्रतिशत समुद्री जीवों की मौत हो चुकी है। ये अबतक की सबसे बड़ी प्राकृतिक तबाही  बताई जा रही है। हाल ही में तट पर लाखों की संख्या में समुद्री जीव मृत पाएगएथे।डेलीमेलकेमुताबिकवैज्ञानिकों
कोअबतक इसत्रासदी की वजह कापता 
नहीं चल सका है लेकिन वे लगातार इस घटना की वजह तलाशने में लगे हुए हैं। रिपोर्टकेमुताबिकअवाचाखाड़ी केखलक
टायर स्काई  बीच पर हजारों की संख्या में सील,केकड़े,मछलियांऔर ऑक्टोपस समेत कई जीव मृत पाए गए हैं।इनजीवों 
केशव कीतस्वीर सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद लोग इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांगकर रहे हैं।कईवैज्ञानिकइनजीवों 
के मरने की वजह प्रदूषण को वजह बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसके लिए समंदर के अन्दर ज्वालामुखी फटने को वजह बतारहे हैं।दमास्को टाइम्स कीएकरिपोर्ट 
के अनुसार इस भयावह घटना के जांच के लिए एक स्पेशल कमीशन गठित कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना का असर समुद्री जीवों के साथ-साथ इंसानों पर भी पड़ा है। तट के पानी से किसी पेस्टीसाइड जैसी गंध आ रही है।वहीं, समंदर में सर्फिंग करने वाले लोगोंने बताया कि उन्हें तट के पास रहने सेउन्हें उल्टियां,गले में दर्द और आंखों में जलन हो रही है।इन शिकायतों के बाद पानीके चार टेस्ट किए।जिसमें पता चला कि पानी में कोई पेट्रोलियम जैसा पदार्थ है, जिसकी वजह से ये सब हो रहा है।
🌻💐🌹🌸🌲🌹💐💐🌻💐❤️(A/4)सुशांत सिंहराजपूत मौत प्रकरण:वकीलविकाससिंहनेजतायाअफसोस कहा:मुझसेगलती हुई मुझेडॉक्टर सुधीर गुप्ता से मोबाइल पर हुई बात  रिकॉर्ड कर लेना थी।💥
नई दिल्ली सुशांतसिंहराजपूतमौतमामले
मेंतीनजांचएंजेसियों द्वारा पड़ताल की जा रही है।लेकिन हर तरफ से कुछ भी हाथ नहींलगा है।लगभग चारमहीने बीत
जानेकेबावजूदये केसअभीभी एकपहेली
बनाहुआ है।हाल ही में सामने आई एम्स कीरिपोर्टने सुशांत के परिवारऔरचाहने
वालों को हैरान कर दिया। गौरतलब हो कि सुशांत की मौत को लेकर कई तरह कीथ्यौरी सामने आती रही हैं।दिवंगत एक्टर कापरिवार और उनके चाहने वाले सुशांत की मौत का कारण उनकी हत्या बताते रहे हैं। लेकिन सीबीआई (CBI) जांच और एम्स रिपोर्ट बिल्कुल इसके उलट सामने आई।सुशांत के परिवार ने सीबीआई से एम्स की डॉक्टरों नई टीम गठनकरनेकी मांग की है।वहींअबसुशांत 
केपारिवारिक वकील विकास सिंहने एक
बार फिर कई सवाल उठाए हैं। जिसमें उन्होंने कुछ हैरान करने वाले जरूरी प्वाइंट्स रखे हैं।हाल ही में वकीलवकीस सिंहनेरिपब्लिक टीवी से बातचीतमें कहा कि वो एम्स की मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ.सुधीर गुप्ताकी बात सुनकर हैरान हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर गुप्ता की मुझसे जबफोन परबात हुई थीतबउन्होंनेसुशांत
की मौत को हत्या बताया था। जब हमने एफआईआर रजिस्टर की थी उसके बाद डॉ.गुप्ताने मुझे फोन किया था।मैंनेउनसे
कहा था कि मुझे मदद नहीं चाहिए बस सच जानना चाहते हैं।तबहमनेमीतू द्वारा ली गई सुशांत की असली तस्वीरें भेजी थीं।जिसे देखने के बाद सुधीर गुप्ता ने कहाथा कि सुशांत की मौत 200% गला दबानेसे हुई है।विकास सिंह ने डॉ सुधीर गुप्ताकी आवाजरिकॉर्ड ना करने कादुख 
जताया।उन्होंने कहा कि ऐसी मेराआदत
नहीं हैहालांकि मुझे लगता है किउसवक्त फोनरिकॉर्डकरनाचाहिएथाइसकेअलावा 
विकास सिंह ने सिद्धार्थ पिठानी से भी सख्तीसे पूछताछ की जाने की बात कही है।उन्होंनेकहा कि सिद्धार्थ पिठानी हमारे एफआईआर करने से पहलेतक फेवर में था।हमसेबात कर रहा था।लेकिनजैसेही सुशांतकेपरिवार ने एफआईआर करवाई उसकापूरारुख बदल गया।रिया चक्रवर्ती
को बचानेके लिए उसने चिट्ठी भीलिखी। वोजरूर कुछ जानता है।तभी उसने ऐसा किया।बतादेंकि इससे पहले विकाससिंह डॉक्टरसुधीरगुप्ता को लेकरप्रेसकॉन्फ्रेंस
में भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं। सुशांतकापरिवार एम्स की रिपोर्ट से पूरी तरहसेहैरान है।उनका मानना है कि सीधे तौर पर सुशांत की मौत को आत्महत्या कैसे कहा जा सकता है?
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आज के दिन जन्मे.प्रसिद्ध क्रिकेटर
 विजय मर्चेन्ट का.जीवन परिचय    
           जीवन परिचय लेख. 
              विजय मर्चेन्ट 
पूरा नाम:-विजयसिंहमाधवजी ठाकरसे
अन्यनाम:- विजय मर्चेन्ट 
जन्म:- 12 अक्टूबर, 1911 
जन्मभूमि:-मुम्बई, महाराष्ट्र .
मृत्यु:-27 अक्टूबर, 1987 
मृत्युस्थान:- मुम्बई 
कर्मभूमि:- भारत 
खेल-क्षेत्र:- क्रिकेट 
पुरस्कार:-उपाधि ‘विजडन क्रिकेटर आफ दईयर’ (1937) 
प्रसिद्धि:-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी नागरिकता :-भारतीय 
संबंधित लेख:- विजय मर्चेन्ट अपनी
पारियों की फिल्म बनवाते थे,फिर उन्हें 
गौर से स्टडी करते थे
।यद्यपि उन्होंने प्रारम्भिक दिनों में खेलने की कोई कोचिंग नहीं ली थी, परन्तु वह एल.पी. राय की स्टाइल-भरी बल्लेबाजी से बहुत प्रभावित थे। 
विजयसिंह माधवजी ठाकरसे, जन्म- 12 अक्टूबर, 1911, मुम्बई, महाराष्ट्र; मृत्यु- 27 अक्टूबर, 1987)डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् क्रिकेट खिलाड़ी थे, जितनेआज सचिन तेंदुलकर हैं। उनका वास्तविक नाम 'विजयसिंह माधवजी ठाकरसे' था।यदि उनके प्रथम श्रेणी के आकड़ों पर नजर डालें तो वह डॉन ब्रैडमैन के बाद अगले नम्बर पर आते हैं। उनका इन मैचों में औसत 71.64 रहा था।
विजयमर्चेन्ट का जन्म 12 अक्टूबर सन 1911को तत्कालीन बम्बई प्रेसीडेंसी
महाराष्ट्र केएक धनी परिवार में हुआ था।जबवहमात्र15 वर्ष के थे,तब उन्होंने 
एक मैच में दो शतक बना दिए।5'फीट7''की ऊंचाई हो जाने पर उन्होंने अपना फुटवर्क सुधारते हुए गेंद के बेहत
रीन ‘कट’ लगानेआरम्भ करदिए। उन्होंने 1929से1946 के बीच बम्बई टूर्नामेंट्‌स में ‘हिन्दूज’ का प्रतिनिधित्व किया। 1930 से1952 मेंअपने रिटायरमेंट तक विजयमर्चेन्ट ने रणजी ट्राफी मेंबम्बई का प्रतिनिधित्वकिया।उनके प्रथमश्रेणी मैचों
के 44 शतकों में 11 में 200 से अधिक रन बने थे, जिनमें 9 भारत के ब्राबोर्न स्टेडियम में बने थे।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(C) आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ💐
 1860 - ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया। 
1986 - 12 अक्टूबर - जनवरी 87 से आगामी 5 वर्षों के लिए जेवियर परेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
 1992 - मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत। 
1997 - अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।
 1999 - पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छ: अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा। 
2000 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
 2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। 2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया। बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
 2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
 2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 
2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी। 
2013 - वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत। 
2014 - इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए। 
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
1864 - कामिनी राय - प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं। 
1888 - पेरीन बेन - पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं। 
1908- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक 
1911 - विजय मर्चेन्ट - डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। 
1919 - विजयाराजे सिंधिया - 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता थीं। 
1935- शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष 
1938- निदा फ़ाज़ली- प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार 
1963 - शिवकुमार 'बिलगरामी' - समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते। 
1980 - किरण मिश्रा - समाजशास्त्र
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(E)आज के निधन हुवे महत्व
पूर्ण व्यक्तित्व।
1967.डा. राममनोहर लोहिया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का निधन
2010: संयुक्त राज्य अमेरिका  की प्रसिद्ध लेखिका बेलवा पालिन का निधन
2013:संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रसिद्ध उपन्यासकार ऑस्कर हिजुएलोस का निधन
2013:अखिल भारतीय कायस्थ समाज उज्जैन इकाई, महिला जागृति मंडल की
अध्यक्षा एवम् समाज सेविका श्रीमती शोभा रानी निगम का निधन। 
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻(F) आज का दिवस का नाम
1.विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
2.राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
3.कोलम्बस दिवस
4  कामिनी राय - प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं उनका जयंती दिवस
5. पेरीन बेन - पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थींउनका जयंती दिवस 
6 .भारतीय प्रसिद्धवैज्ञानिक आत्माराम थे उनका जयंती दिवस।
7. विजय मर्चेन्ट - डॉन ब्रैडमैन केज़माने
 के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। उनका जयंती दिवस
8. राममनोहर लोहिया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का पुण्यतिथि दिवस
9 संयुक्त राज्य अमेरिका  की प्रसिद्ध लेखिका बेलवा पालिन का पुण्यतिथि दिवस।
11.संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रसिद्ध उपन्यासकार ऑस्कर हिजुएलोस का पुण्यतिथि दिवस।
12:अखिल भारतीय कायस्थ समाज उज्जैन इकाई, महिला जागृति मंडल की
अध्यक्षा एवम् समाज सेविका स्व.शोभा रानी निगम का पुण्यतिथि दिवस। 
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐   
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल
💐।जय हिंद जय भारत💐
💐निवेदक; चित्रांश विजय निगम


Comments