आज की बात आपके साथ - विजय निगम

          ।।ॐ गं गणपतये नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु सर्वरूपेन्न संस्थिता
नमस्तस्यै,नमस्तस्यै,नमस्तस्यै,नमो नमः
       श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः।।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹
🌻 नमस्ते।🌻
आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 31अक्टूबर 2020 शनिवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
आज की बात आपके साथ  अंक मे है 
A. कुछ रोचक समाचार
B.आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध वैज्ञानिक
तथा'इसरो'केभूतपूर्वअध्यक्ष.जी.माधवननायर.का जीवन परिचय  लेख. 
C. आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D.आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E.आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F. आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌲🌸🌲🌹💐💐🌻
  (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)
💖(A/1)अजब-गजब दुनिया: लंदन की युवती 16 अजगर के साथ बिताती हे अपनी दिनचर्या ,इन्हे हे अजगर पालने का शौक।💖
❤️(A/2)आंध्र प्रदेश के इस्ट गोदावरी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत कई लोग घायल।❤️
💖(A/3)पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पश्चिमी देशों में बढ़ते इस्लामोफो-बियाका सामूहिक मुकाबला करने के लिए मुस्लिम देशों को  लिखा पत्र💖
❤️(A/4) प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी जी का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज देंगे वे भा.ज.पा. के दिवंगत नेता केशुभाई को
श्रद्धांजलि❤️
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐(A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)
💖(A/1)अजब-गजब दुनिया:लंदन की एक युवती16अजगर केसाथबिताती 
हे अपनी दिनचर्या ,इन्हे हे अजगर पालने का शौक।💖
लंदन:-हर किसी को अलग अगल शौक होता है।कोई घूमना फिरना पसंद करता है तो कोई एकांत।कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए 
किसीभी हद तक गुजारने के लिए तैयार है।आज आपको एक ऐसी लड़की के बारे मे बताने जा रहे है जो खतरनाक सांपों से बहुत प्यार करती है। लंदन की रहने वाली यह युवती ने अपने घर पर 16 खतरनाक अजगर पाल रखे है। आपकोयह जानकर हैरानी होगी कि कई बारये सांप इस लड़की कोनुकसान पहुं
चाने की कोशिश कर चुके है।इसके बाव
जूद इन सांपों के प्रति लड़की का प्यार कम नहीं हो रहा है। इन खतरनाक सांपों के साथ रखने वाली यह लड़की दुनिया
भर में छाई हुई है। जब भी कोई अजगर की बात करता है कि तो इस लड़की की जिक्र होता है।
     💖 कई प्रजाति है अजगर की💖
कोई बिल्ली पालता है तो कोई कुत्ता, लेकिन यह बंदी जहरीले सांपों के साथ रहना पसंद करती है। 21 वर्षीय इस लड़की का नाम वेटनरी है जो नर्स की ट्रेनिगले रही है।यह सांपों से इतना प्यार करती है कि उन्होंने अपने फ्लैट में 16 खतरनाक अजगर पाल रखे है।जोअलग
-अलग प्रजाति है। उसके सांपों के इस कलैक्शन में ब्लड पाइथन, बोकंस्ट्रिक्टर
,रॉयल पाइथन और बरमीस पाइथन शामिल हैं। सबसे हैरानी वाली बात तो ये हैं कि ये सभी सांपों उसके बेडरूम में उसके साथ रहते हैं।
यह भी पढ़े :— महिला ने घर में देखा दो मुंह वाला सांप: डर के मारे हो गई थी ऐसी हालत, देखें वीडियो
     💖कई बार डंस चुके है सांप💖
ऐसाकहा जाता है कि जब यह छह साल की थी तब से इसका सांपों की प्रति रुझान  है। 14 साल की उम्र वेटनरी ने अपने लिए पहला पाइथन खरीद कर लाई थी। इसके लिए उन्होंने अपने भाई से पैसे लिए थे। अब उसके पास सांपों कोलेकर अच्छा खास कलैक्शन हो गया है। ऐसा कहा जाता है कि कई बार सांप उसे डंस भी लेते है। कई बार तो खून भी निकलआते है।इसके बावजूद यहलड़की
उनकी नाराज नहीं होती है। युवती का मानना है कि इस लड़की को यकीन है कि इसके पालतू सदस्य इस पर गुस्से में कभी हमला नहीं करेंगे।
💖खाने को देती है खरगोश, चिकन और चूहे 💖
वेटनरी इन सभी सांपों को उनके डब्बों सेनिकाल कर फ्लैट में छोड़ देतीहै।सभी 
सांपपूरेफ्लैट में रेंगने-घूमने रहते हैं। कई
बार ये रेंगकर दीवार पर पहुंच जाते हैं।इन्हेंवापस पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड कीमदद लेनी पड़ती है।बड़े अजगरों को महीनेमेंएक बार करीबतीन से छहकिलो का खरगोश खिलाती है।वहीं छोटेसांपों को वह चिकन और चूहे खिलाती है।
🌻💐🌹🌸🌲🌹💐💐🌻।   ❤️(A/2)आंध्र प्रदेश के इस्ट गोदावरी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत कई लोग घायल।❤️
नई दिल्ली। बड़ी खबर आंध्र प्रदेश   ईस्ट गोदावरी इलाके में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
 ❤️सड़कहादसे में छहलोगों कीमौत❤️
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात ईस्ट गोदावरी इलाके में शादी समारोह में शामिल लोगों को वैन वापस लेकर लौट रहीथी।लेकिन,बीच रास्ते मेंअचानक वैन पलट गई।वैन में कई लोग सवार थे। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।सभी घायलों को फिलहालजिलाहॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट में के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वैन में कुल 15 लोग सवार थे।
🌻💐🌹🌸🌲🌹💐💐🌻💐💖(A/3)पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पश्चिमी देशों में बढ़ते इस्लामोफो-बियाका सामूहिक मुकाबला करने के लिए मुस्लिम देशों को  लिखा पत्र💖
इस्लामाबाद। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंद्वाराइस्लामकोलेकरदिए गए बयान पर पूरी दुनिया में हंगामा मचा हुआ है। तमाम मुस्लिम देशों में फ्रांस का विरोध किया जा रहा है और मैक्रों के बयान की आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं, कई मुस्लिम देशों में फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार  की मुहिम भी तेज हो गई है।
इन सबके बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी मुस्लिम देशों को एक खत लिखा है। इस खत में उन्होंने तमाम मुस्लिम देशों के शीर्ष नेताओं से इस्लामो
फोबिया  के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।इमरान खान ने दो पन्ने के अपने पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा 'मुस्लिम देशों के नेताओं को सामूहिक रूप से गैर-मुस्लिम देशों खास
करपश्चिमी देशोंमें बढ़ते इस्लामोफोबिया
का सामूहिक मुकाबला करने के लिए मेरा पत्र। यह दुनिया भर के मुसलमानों में बढ़ती चिंता का कारण बन गया है’।
पश्चिमीदेशोंमेंहो रहा हैपैगंबरका उपहास
इमरान ने लिखा है कि यूरोप में मस्जिदों को बंद किया जा रहा है,महिलाओं को उनके स्वेच्छा के अनुसार सार्वजनिक कपड़ेनहीं पहनने दिए जा रहे हैं, जबकि नन और पादरी अपने धर्म के अनुसार पहनते हैं।उन्होंने आगेअपने पत्र मेंलिखा 'आज हम अपने उम्मा (समुदाय) में एक बढ़ती चिंता और बेचैनी का सामना कर रहे हैं, क्योंकि वे पश्चिमी देशों में हमारे प्रिय पैगंबर पर उपहास और मजाक के जरिए बढ़ते इस्लामोफोबिया और हमलों को देख रहे हैं’।पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने फेसबुक को लिखा खत, इस्लामोफोबिक कंटेंट हटाने का किया आग्रहइमरान खान ने आगे लिखा है कि इस्लाम, ईसाई धर्म या यहूदी धर्म के किसी भी पैगंबर की निंदा हमारे आस्था में अस्वीकार्य थी। अब समय आ गया है कि मुस्लिम देशों के हमारे नेताइस संदेश कोदुनिया केबाकीहिस्सोंखासकरपश्चिमी
दुनिया में एकजुट होकर स्पष्टता के साथ पहुंचाएं इससे इस्लामो फोबिया,इस्लाम
और हमारे पैगंबर पर हमले को समाप्त किया जा सके।इससे पहले इमरान खान ने मैक्रों केबयान की निंदा की थी,तोवहीं 
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी एक खत लिखा था और मांग की थी कि इस्लामोफोबिया से संबंधित हर तरह केकंटेंट को अपने पेज सेहटा दियाजाए। इसके अलावा पाकिस्तानी संसद ने फ्रांस से अपने राजदूत को वापस बुलाने के लिए एक प्रस्ताव भी पास किया है, हालांकि फ्रांस में अभी पाकिस्तान का कोई राजदूत नहीं है।                      🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻❤️(A/4) प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी जी का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज देंगे वे भा.ज.पा. के दिवंगत नेता केशुभाई को
श्रद्धांजलि❤️ 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  से आज से दो दिवसीय गुजरात  दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी के दिवंगत नेता केशुभाई पटेल को गांधी नगर में श्रद्धांजलि भी देंगे। वहीं,गुजरात
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कुछ योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
  ❤️पीएम मोदी का गुजरात दौरा❤️
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह 10 गुजरात के गांधी नगर पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले वह केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम आरोग्य कुटी और आरोग्य वन जाएंगे। दोपहर एक बजे के करीब प्रधानमंत्री एकता मॉल का उद्घाटन भी करेंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री बिहार विधासभा चुनाव में व्यस्त थे। पीएम ने एक के बाद एक कई चुनावी रैलियां की। वहीं, गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया, जिस पर पीएम ने गहरा दुख प्रकट किया। लिहाजा, अब गांधी नगर में पीएम केशुभाई को श्रद्धांजलि देंगे। यहं आपको बता दें कि हाल ही में पीएम ने गुजरात में कई योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया था।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा'इसरो'केभूतपूर्वअध्यक्ष.जी.माधवन
नायर.का जीवन परिचय  लेख. 

      💖प्रसिद्धभारतीय वैज्ञानिक      
    तथा' इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष जी 
    माधवन नायर का जीवन परिचय💖


जन्म :-31 अक्टूबर, 1943 
जन्म भूमि:- तिरुवनंतपुरम, केरल
कर्म भूमि:- भारत 
कर्म-क्षेत्र:- भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम भाषा:- हिन्दी, अंग्रेज़ी 
शिक्षा:- इंजीनियरिंग में स्नातक, 
विश्वविद्यालय :-भाभा परमाणुअनुसंधान
केंद्र,मुंबई से प्रशिक्षण
विद्यालय:- केरल 
विश्वविद्यालय:-भाभा परमाणुअनुसंधान
केंद्र,(मुंबई)
पुरस्कार:-उपाधि पद्म भूषण (1998), पद्म विभूषण (2009), नई दिल्ली में लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, 2009 से "मैन ऑफ़ द ईयर" (31 मार्च, 2009) आदि। 
प्रसिद्धि:- वैज्ञानिक तथा 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष 
नागरिकता :-भारतीय .
जी. माधवन नायर  G. , 
जन्म- 31 अक्टूबर,1943
आपभारत के प्रमुखसम्मानित वैज्ञानिकों
में से एक हैं।ये 'इसरो'(भारतीय अंतरिक्ष
अनुसंधान संगठन) के अंतरिक्ष विभाग के भूतपूर्व अध्यक्ष और सचिव पद पर कार्यरत थे।इनका ध्यान हमेशाउच्चप्रौद्यो
गिकी के क्षेत्रों में आत्म-निर्भरता हासिल करनेऔरराष्ट्रीय विकास के लिएअंतरिक्ष
प्रौद्योगिकी के लाभों को पहुँचाने, विशेष
कर समाज के ग्रामीण और निर्धन वर्गों की ज़रूरतों को लक्षित करने पर केंद्रित रहा।वे इसरो की गतिविधियों के भावी विकास के लिए पथप्रशस्त करने, विशेष रूप से प्रमोचन यानों के क्षेत्र में अंतरिक्ष तककम लागत मेंपहुँच कोसुसाध्यबनाने 
के लिएतत्पर रहते थे।जी.माधवन नायर नेअपने छह वर्षों के कार्यकाल के दौरान 25 सफल मिशन पूरे किए थे। 
जन्म तथा शिक्षा:-जी.माधवन का जन्म
31 अक्तूबर,1943 को केरल के तिरुव
-नंतपुरम में हुआ था। उन्होंने 1966 में केरल विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि ग्रहण की और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र,मुंबईमें प्रशिक्षण प्राप्तकिया।1967 में उन्होंनेथुम्बाभूमध्य 
रेखीय रॉकेट प्रमोचन केंद्र'(टर्ल्स) में पद
भार ग्रहण किया। तब से उन्होंने इसरो के अध्यक्ष पद को सँभालने तक मार्ग में कई शानदार उपलब्धियाँ हासिल करते हुए विभिन्न पदों को सँभाला। उपलब्धियाँ माधवन जी ने अध्यक्ष,इसरो
सचिव, अंतरिक्ष विभाग के रूप में अपने छहवर्षोंके कार्यकाल के दौरान25सफल 
मिशनों की उपलब्धियाँ हासिल कीं, जो निम्नलिखित हैं- 
1.इन्सैट-3ई, 
2.रिसोर्ससैट-1, 
3.एडुसैट, 
4.कार्टोसैट-1, 
5.हैमसैट-1, 
6.इन्सैट-4ए, 
7.पीएसएलवी-सी5, 8.जीएसएलवी-एफ़1, 9.पीएसएलवी-सी6, 
10.कार्टोसैट-2, 
11.इन्सैट-4बी, 
12.एसआरई-1, 
13.पीएसएलवी-सी7, 14.पीएसएलवी-सी8, 15.जीएसएलवी-एफ़04, 16.इन्सैट-4सीआर, 17.पीएसएलवी-सी10, 
18.कार्टोसैट-2ए, 
19.आईएमएस-1, 
20.पीएसएलवी-सी9, 
21.चंद्रयान-1, 
22.पीएसएलवी-सी11, 23.पीएसएलवी-12, 24.पीएसएलवी-C14 और 
25.ओशनसैट-2
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(C) आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ💐
31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1759 - फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये। 
1864 - नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना। 
1905 - अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
 1908 - चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन। 
1914 - ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
 1920 - मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
 1953 - बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ। 
1956 - स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
 1959 - सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1960 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत। 
1966 - भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
 1978 - ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू। यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
 1982 - पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
 1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें। 
1989 - तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
 1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
 2003 - हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया। 
2003 मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी। 
2003 में मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ। 
2004 - फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
 2005 - फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
 2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
 2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
 2015 - रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
1875 - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री 
1889 - नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त। 
1922 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।
1943 - ओमान चांडी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 
1943 - जी. माधवन नायर, भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष 1962 - सर्बानन्द सोनोवाल - असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(E)आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
1975- सचिन देव बर्मन, बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। प्रमुख फ़िल्में- आराधना 
1984 - इन्दिरा गांधी - भारत की चौथी प्रधानमंत्री
2005 - अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(F) आज का दिवस का नाम
1.राष्ट्रीय एकता दिवस
2 सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री थे आज इनका जयंती दिवस हे। 
 3 नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त थे आज इनका जयंती दिवस हे। 
4 नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।आज इनका जयंती दिवस हे। 
5 सचिन देव बर्मन, बंगला और हिन्दी सिनेमा केप्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक
 प्रमुख फ़िल्में- आराधना आदि,थी आज इनका पुण्यतिथि दिवस हे।
6 - इन्दिरा गांधी - भारत की चौथी प्रधानमंत्री थी आज इनका पुण्यतिथि दिवस हे।
7 - अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार थी आज इनका पुण्यतिथि दिवस हे।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐   
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जयमहाकाल,बोलेसोनिहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐
💐  निवेदक;-💐
💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image