आज की बात आपके साथ- विजय निगम

       ॐ गम गम गणपतये नमः।।
      ।ॐ यमाय यमाय धर्मराजाय,
        श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻
प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹 
🌻 नमस्ते।🌻

आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 08 सितंबर  2020 मंगलवारकी प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन।
A.कुछ रोचक समाचार
B.आजकेदिन जन्मे प्रसिद्ध उपन्यासकार
कहानीकार, नाटककार, व्यंग्यकार,कवि.
राधाकृष्ण.का जीवन परिचय  लेख
C आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
F आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻
    (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)
💐(A/1)राजस्थान रॉयल टीम 2020 का जानिए पूरा शेड्यूल ,कब कंहा किस टीम के साथ भिड़ेगी राजस्थान रॉयल टीम💐
🌻💐(A/2)।दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे 709b: दिल्ली से उत्तर प्रदेश आने जाने वाले मुसाफिरों के लिए फ्लाई ओव्हर के कार्य के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण।होगा आना जाना आसान।💐
💐(A/3)बिग-बॉस-13, फेम कॉंटेस्टैंन शहनाज गिल काट्रांसफार्मर लुकदेखलोगो
के उड़े होश स्लिम ट्रिम वे आई नजर💐
🌻💐(A/4) शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने कंगना के पोस्टर पर बरसाए जूते चप्पल💐
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻 (A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)
💐(A/1)राजस्थान रॉयल टीम 2020 का जानिए पूरा शेड्यूल ,कब कंहा किस टीम के साथ भिड़ेगी राजस्थान रॉयल टीम💐
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के13वें
सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2020 का पहला मैच 22 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शारजाह के मैदान में खेलेगी। वहीं टीम अपना आखिरी लीग मैच 1 नवंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
 जानिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल
            💐ये है पूरी टीम💐
राजस्थान रॉयल्स की टीम में स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, डेविड मिलर, जोस बटवर, मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाय, कार्तिक त्यागी, अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनाद्कट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओशाने थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जयसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम करन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ( Ben Stokes ) के आईपीएल खेलने पर संशय बना हुआ है। क्योंकि बेन स्टोक्स लीग शुरू होने से पहले ही अपने देश न्यूजीलैंड लौट गए हैं।
 जानिए किंग्स इलेवन पंजाब का पूरा शेड्यूल
देखें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल
22 सितंबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, शारजाह
27 सितंबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS किंग्‍स इलेवन पंजाब, शारजाह
30 सितंबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई
3 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अबु धाबी
6 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS बनाम मुंबई इंडियंस, अबु धाबी
9 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS दिल्‍ली कैपिटल्‍स, शारजाह
11 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई
14 अक्‍टूबर:राजस्‍थान रॉयल्‍स VS दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दुबई
17 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई
19 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, अबु धाबी
22 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई
25 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS मुंबई इंडियंस, अबु धाबी
30 अक्‍टूबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS किंग्‍स इलेवन पंजाब, अबु धाबी
1 नवंबर: राजस्‍थान रॉयल्‍स VS बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻💐(A/2)।दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे 709b: दिल्ली से उत्तर प्रदेश आने जाने वाले मुसाफिरों के लिए फ्लाई ओव्हर के कार्य के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण।होगा आना जाना आसान।💐
नई दिल्ली।दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे 709b: दिल्ली से उत्तर प्रदेश आने जाने वाले मुसाफिरों के लिएअच्छी खबर है।दिसंबर बाददिल्ली
से यूपी जाना और आसान हो जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर709 बी राष्ट्रीयराजमार्ग
यका अधूरा निर्माण कार्य जल्द शुरूहोगा। 
इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी का दो चरणों का कार्य बचा हुआ है। अक्षरधाम मंदिर एनएच-नौ से बागपत स्थितईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे(ईपीई)
जंक्शन तक का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो जाएगा, इसकी कुल दूरी 31.20 किलोमीटर है। छह लेने के साथ ही छह सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। वहीं, 17 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड बनाया जाएगा। बता दें कि 2019 में इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ था,, लेकिन तकनीकी कारणों और फिर कोरोना की वजह से कार्य आरंभ नहीं हो सका।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे 31 दिसंबर तक 
पूरा होगा बचा हुआ काम,टोल पर नहीं पड़ेगीरुकनेकी जरूरत,ऑटोमेटिककटेगा
पैसा।2022 तक होगा तैयारदिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधानहो गया है।ऐसे में सालकेआखिरी 
में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण की समय सीमा अगले वर्ष 2022 तक रखी गई है। वहीं 303 करोड़ रुपये कीलागत से सीलमपुरशास्त्री पार्क फ्लाई
ओवर और शास्त्री पार्क का लूप बनकर तैयार हो गया है।
इधर, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मनोज तिवारी को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि अक्षरधाम, गीता कॉलोनी, शास्त्रीपार्क, खजूरी खास से यूपी बॉर्डर तक 14.75 किलोमीटरऔर यूपी बॉर्डर से मंडोला होते हुए बागपत स्थित ईपीई जंक्शन  तक
16.45किलोमीटर केदो चरणों कानिर्माण 
कार्य शुरू कराने के लिए 30 सितंबर तक टेंडर मांगे गए हैं।
 💐जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति💐
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में लगने वाले जाम से जनता को निजात मिल सकेगी। इसके अलावा सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून तक जाने वालों को भी आसानी होगी। पुस्ता रोड, वजीराबाद रोड, रोड नंबर 66, और लोनी रोडपर वाहनों का दबाव कम होने से करा
वल नगर,घोंडा, सीलमपुर, रोहताश नगर, सीमापुरी,गोकलपुर,बाबरपुरऔर मुस्तफा
बाद विधानसभा क्षेत्रवासियों का सफर आसान हो जाएगा।
💐सरकार का बड़ा फैसला : FASTag को वाहन सॉफ्टवेयर से जोड़ा,💐
गाड़ी नंबर डालते ही सामने आएगी वाहन मालिक की पूरी जानकारी कुल लंबाई
155 किलोमीटरदिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी की कुल लंबाई 155 किलोमीटरहै।पहले चरण में बागपतस्थित
 ईपीई जंक्शन से शामली बाईपास तक 61.40 किलोमीटर का निर्माण कार्य दिसं
बर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शामली बाईपास से सहारनपुर बाईपास तक का कार्य दिसंबर 2021 तक पूरा होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 4788.66 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐💐(A/3)बिग-बॉस-13, फेम कॉंटेस्टैंन शहनाज गिल काट्रांसफार्मर लुकदेखलोगो
के उड़े होश स्लिम ट्रिम वे आई नजर💐
नई दिल्ली। छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय गेम शो 'बिग बॉस' के वैसे तो कई सीज़न आज भी सुर्खियों में रहते हैं।इसशो ने कई चेहरों को खूब लोकप्रियता दी है। घर से बाहर निकलने के बाद भी शो का हिस्सा रहे कई कंटेस्टेंट लाइम लाइट में बने रहते हैं। वहीं बात करें बिग बॉस के सीज़न 13 कीतो यह सीज़नअब तकमोस्ट एंटरटेनिंग सीज़न रहा है। जिसकी वजह कंटेस्टेंट 'शहनाजगिल' को बताया जाता है। शहनाज अब तक की ऐसी प्रतिभागी रही हैं जिनके नाम से शो को सबसे ज्यादा टीआरपी मिली है। जहां बिग बॉस के घर से शहनाज को खूब फेम मिला वहीं आज भी घर से बाहर आने के बाद भी वह खूब सुर्खियों बंटोर रही हैं।गेम शो में अपनी क्यूटनस के चलते चर्चाओं में रहने वाली कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज कल अपने ग्लैमरसऔर बदले-बदलेअंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछतस्वीरें सामने आई हैं।जिन्हें देखसभी लोगकाफी हैरान हैं।शहनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक से सभी के होश उड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शहनाज ने कुछ समय पहले अपना एकफोटोशूट करवाया था।जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी। क्यूट शहनाज इनतस्वीरों मेंग्लैमरस अंदाज मेंनज़रआईं। दरअसल,बिग बॉस के घर में शहनाज का वज़नबढ़ा हुआ था। वहीं अब वह स्लिम अवतारमें नज़रआ रही हैं।शोमें वह पंजाब
की कैटरीना कैफ के नाम से काफी फेमस हो गई थीं। यही नहीं शहनाज शो के होस्ट सलमान खान की फेवरेटकंटेस्टेंट भी बन चुकी थीं। शहनाज एक ऐसी प्रतियोगी थीं,जिन्होंने कईजाने-मानेचेहरों को गेम में पीछे छोड़ते हुए टॉप फॉर में अपनी जगह बनाई थी। शहनाज गिलके वर्कफ्रंटकी बात करें तो कुछसमय पहले उनके दो लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज़ हुए हैं। जिसमें से एक गाना उन्होंने बिग बॉस 13 केविजेता सिद्धार्थशुक्ला संग शूट किया था।जिसका 
नाम भूला दूंगा' है। गाने में दोनों जोड़ी को काफीपसंदकिया गया है।वहींटॉनीकक्कड़
संग कुर्ता पाजमा में उन्हें देखा गया। इस गाने को उनके फैंस ने खूब पसंद किया।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻💐(A/4) शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने कंगना के पोस्टर पर बरसाए जूते चप्पल💐
नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में कई खुलासे होते जा रहे है। केस को अब एक एजेंसी नहीं बल्कि तीन बड़ी एंजेसियां सुलझाने में लगी हई है। जिसमें ईडी,सीबीआई और एनसीबी शामिल है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इंडस्ट्री पर लगातार निशाना साध रही हैं। वह अपने ट्वीट के चलते काफी सुर्खियां बटोंर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने मुंबई को पीओके कह डाला था। जिसके बाद से इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलेब्स ने उनके खिलाफ ट्वीट करना शुरू कर दिया और कुछ हैशटैग ट्रेंड करने लगे। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भी कंगना के खिलाफ कई बयान दिए
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग कंगना के पोस्टर पर चप्पल और जूते मारते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में कंगना पर गुस्सा बरसाने वाले लोग शिवसेना के कार्यकर्ता हैं। जो अभिनेत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर देखी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कई कंगना को मुंबई ना आने की भी धमकियां लगातार मिल रही हैं। जिसे लेकर हाल में ही अभिनेत्री ट्वीट करते हुए कहा था कि 'वह मुंबई आएंगी और जिसमें दम वह उन्हें रोक के दिखाए।'
बता दें जब से सुशांत की मौत हुई है। तब से ही कंगना लगातार ट्वीट कर इंडस्ट्री में छुपे कई बड़े राज से पर्दा उठाती जा रही हैं। यही वजह है कि सभी उनके खिलाफ हो गए हैं। केस में अब मुंबई में हो रहे ड्रग्स की सप्लाई को लेकर पूछताछ हो रही है। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्त सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 4 दिनों की रिमांड पर रखा गया है। आज एनसीबी रिया से पूछताछ करेगी। बीते दिन एनसीबी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि 'वह अभी हाथ लगे सबूतों की जांच कर रही हैं। मामले को देखते हुए हो सका तो सभी को एक साथ बिठाकर पूछताछ करेंगे।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आज के दिन जन्मे.प्रसिद्ध उप-
न्यासकार,कहानीकार, नाटककार, व्यंग्यकार,कवि.राधाकृष्ण..का जीवन परिचय  लेख
           जीवन परिचय  लेख. 
राधाकृष्ण 
पूरा नाम :-राधाकृष्ण 
जन्म;- 8 सितंबर, 1910
जन्मभूमि;- रांची, (झारखंड) 
मृत्यु :-03 फ़रवरी -1979
कर्मभूमि;- भारत 
कर्म-क्षेत्र;- उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार, व्यंग्यकार, कवि
मुख्यरचनाएँ;- 'रामलीला', 'सजला', 'गेंद और गोल', 'गल्पिका', 'फुटपाथ' आदि। भाषा;;- हिंदी 
नागरिकता;;- भारतीय 
अन्यजानकारी;- राधाकृष्ण रांची में एक समाज कल्याण विभाग की पत्रिका के संपादक थे। इनमें चुटीले व्यंग लिखने की अद्भुत शक्ति थी।  साहित्यकार सूची 
           💐राधाकृष्ण💐  
जन्म: 8 सितंबर, 1910
मृत्यु: 3 फ़रवरी, 1979
आप बिहार में जन्मे हिन्दी के यशस्वी कहानीकार थे। हालांकि उन्होंने लेखन की शुरुआत कहानी से की, लेकिन आगे चलकर उपन्यास भी लिखे, संस्मरण भी लिखा, हास्य-व्यंग्य, नाटक, एकांकी पर भी अपनी कलम चलाई और बच्चों के लिएभी खूब मन से लिखा। यानी साहित्य कीऐसी कोई विधा नहीं,जिसमें राधाकृष्ण की कलम न चली हो। संक्षिप्त परिचय राधाकृष्ण रांची में एक समाज कल्याण विभाग की पत्रिका के संपादक थे। इनमें चुटीले व्यंग लिखने की अद्भुत शक्ति थी। वे प्रेमचंद के ‘हंस’ के समय से ही लिखते रहे। राधाकृष्ण की कहानियों में देश एवं समाजकी कुरीतियों पर गहरा व्यंग्य रहता है।भाषा सरल, सीधी किन्तु हृदयग्राही है। अब तक कई उपन्यास तथा कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें रूपान्तर एवं सजलाकोहिन्दी-साहित्यमें समुचित आदर
मिला है। उनकी हिन्दी कहानी जगत् में अपनीअलगपहचान थी।साहित्यकीदुनिया
में पाँच दशकों तक लगातार सक्रिय रहने वालेराधाकृष्णकाजीवनसंघर्ष मेंही व्यतीत
हुआ। अभाव और वेदना के बीच। बचपन सेलेकर बुढ़ापे तक का उनका सफरकिसी
ट्रेजडी से कम नहीं है। फिर भी राधाकृष्ण जी जिए अपनी शर्तों पर।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(C) आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ💐
 1271 - जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन । 
1320 - गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना। 
1331 - स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया। 
1449 - टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया। 
1553 - इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण। 
1563 - मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 - चीन और रूस ने नेरट्स जिंस्क
(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया। 
1900 टेक्सास के गैलवेस्टोन मेंचक्रवाती 
और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत 
1952 जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर। 
1962 - चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1988 - जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे। 
1991 - मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ। 
1997-अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियन-
-शिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला। 
1998-2001में निर्धारित13वें गुटनिरपेक्ष
आंदोलनकी मेजबानीबांग्लादेश को सौंपी गयी। 
2000 तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री  ने7 अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
 2002 - नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। 
2006 - महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके। 
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी। प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की। 
2009 - भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
1910 - राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार। 
1926 - भूपेन हज़ारिका - भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। 
1933 - आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
1952 - गिरिराज सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
2002 - लॉरी विलियम्स, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर
 🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(E)आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
1960- फ़ीरोज़ गाँधी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य। 
1982 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने। 
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(F) आज का दिवस का नाम
1. उत्सव विश्व साक्षरता दिवस
2.राधाकृष्ण,हिन्दीके यशस्वी कहानीकार
 का जयन्ति दिवस।
3.भूपेन हज़ारिका भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार,जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे,उनका जयन्ति दिवस
4.आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका है उनका जन्म दिवस
5.गिरिराज सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं उनका जन्मदिन।
6.फ़ीरोज़ गाँधी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य थे उनका पुण्यतिथि दिवस
7.शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने,उनका पुण्यतिथि दिवस।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐   
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐
💐  निवेदक;-💐
💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐


Comments