आज की बात आपके साथ - विजय निगम

        ॐ गं गणपतये नमः।।
       ॐ यमाय यमाय धर्मराजाय,
       श्री चित्रगुप्ताय नमो नमः।   
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻
प्रिय साथियो। 
🌹राम-राम🌹 
🌻 नमस्ते।🌻
आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 18.सितंबर  2020 शुक्रवार की प्रातःकी बेलामें हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻
आज की बात आपके साथ  अंक मे है 
A. कुछ रोचक समाचार
B.आजके दिन जन्मे.हिंदी भाषा के हास्य
कवि काका हाथरसी का जीवन परिचय
लेख. 
C.आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D.आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
E.आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण       
   व्यक्तित्व।
F आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌲🌹💐💐🌻
    (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षिप्त)
💐(A/1)पीएम नरेंद्र मोदीजी का आज 70 व जन्मदिन। सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का ताता;-राष्ट्रपति कोविंद जी एवम अमित शाह जी उन्हें बताया सर्वव्यापी लोकप्रिय नेता।💐
💐(A/2)लोकसभा;मानसून सत्र;सितं
बर 2020:चीन नेअभी भीभारतीयजमीन
पर अवैध कब्जा कर रखा है।; रक्षा मंत्री 
राजनाथ सिंह।💐
💐(A/3)छात्रोंकी सेहतसेकोई समझौता
नही,UPमें21सितंबरसेअनलॉकमें प्रारम्भ
नही होंगे स्कूल/कॉलेज ;CM योगी💐
💐(A/4)दिशासालियान कीमौत के बाद से ही सुशांत को लगने लगा था स्वयम की मौत का डर; सिद्धार्थ पिठानी।💐
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻 (A)कुछ रोचक समाचार(विस्तृत)
💐(A/1)पीएम नरेंद्र मोदीजी का आज 70 व जन्मदिन। सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का ताता;-राष्ट्रपति कोविंद जी एवमअमितशाह जीउन्हेंबताया सर्वव्यापी लोकप्रिय नेता।💐
नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय और सशक्त प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी जीकाआज 70जन्म
दिनहै।आज उनका70वां जन्मदिनमनाया
जा रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपीदेशभर में सादगी के साथकार्यक्रम
आयोजित कर रही है। सोशल मीडिया पर जन्मदिनकी बधाई देनेवालोंका तांता लगा है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री सहित कई राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
💐लोकतांत्रिकपरंपराकाआदर्श नेता💐
राष्ट्रपतिरामनाथकोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभाकामनाएं देते हुएअपने ट्विटमें उन्हेंजन्मदिनकी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है किआपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है।मेरीशुभ इच्छाऔरप्रार्थना 
है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानंद रखे। देशको आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।
💐शाह ने भी ट्विटकर बधाई दी💐
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटमें प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी को जन्मदिन कीशुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने शुभकामना संदेश में पीएम मोदी के स्वस्थ रहने और देश का नेतृत्व करते रहने की कामना की है।इसके अलावा विदेश मंत्रीएस जय
शंकर, सीएम नीतीश कुमार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,नेपाल के पीएम केपी शर्माओली, मणिपुर केमुख्यमंत्री ने सहित कईकई मंत्रियों,मुख्यमंत्रियोंऔर गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।दिल्ली में देररातबीजेपी कार्यकर्ता
ओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।💐पीएम का मार्गदर्शन हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है💐
अद्र्धसैनिकबलसीआरपीएफआधिकारिक ट्वीटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। सीआरपीएफ के ट्विट में लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई। आपका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हमारी राष्ट्र सेवा की प्रतिबद्धता को और दृढ़ करता है। राष्ट्र निर्माण में हर संभव योगदान के लिए हम पूरी तरह तत्पर और कटिबद्ध हैं।
              💐सेवा सप्ताह💐
विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पीएम के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उनके 70वेंजन्मदिन के मौके पर नकेवल बिहार बल्किपूरादेशजनसेवा केमाध्यम से प्रधान
मंत्री का जन्मदिन मनाएगा। 20 सितंबर तक बिहार में गरीब कल्याण,पर्यावरण संरक्षणऔर स्वच्छताअभियान सेसंबंधित
अनेक गतिविधियां चलाई जाएंगी।
💐403विधानसभा क्षेत्रों में कराए जाएंगे 5-5 नए काम💐
पीएम मोदी के 70वें जन्दिन में पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी सेवाकार्यकरते  हुए ट्राइ-
सिकिल बांटेगी। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसादमौर्य ने17 से 25सितंबरतक सांसद
आदर्श गांवोंमें सड़कोंकेनिर्माण व मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मौर्य ने कहा है कि प्रदेश के सभी 403विधानसभा क्षेत्रों मेंजनहितको ध्यान में रखते हुए सड़क,लघु सेतु, सम्पर्क मार्ग आदि के 5—5 काम चिन्हित किए जाएं। यह कार्य 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच पूरा किया जाए।आजबीजेपी महिला मोर्चायूपी के कईजिलों मेंफल का वितरण करेगी।
           💐रक्तदान शिविर💐
वहींएमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान नेकहा किपीएम के जन्मदिन पर भारतीय जनतायुवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविआयो
जित किया जाएगा।उन्होंने कहाहै कि यह पवित्र काम भाजमुयो के कार्यकर्ता दूसरे अस्वस्थ व्यक्तियोंकाजीवन बचाने के लिए कररहेहैं।राजस्थानबीजेपीकेप्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण करने, गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐💐(A/2)लोकसभा;मानसूनसत्र;सितंबर
2020: चीन ने अभी भी भारतीय जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।; रक्षा मंत्री 
राजनाथ सिंह।💐
नई दिल्ली। गुरुवार को संसद के मॉनसून  
सत्र लोकसभा;मानसून सत्र काचौथा दिन है।देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारत
-चीन सीमा विवाद को लेकर राज्यसभा में बयान दे रहे हैं।उन्होंने गलवान वैली हिंसा
औरपैंगोंगसेक्टर में चीनी सेनाकी हरकतों से उत्पन्न सीमा विवाद पर जवाब देते हुए कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
सेना ने चीन की गलत हरकतों कामुंहतोड़ 
जवाब दिया। हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया। एलएसी को लेकर भारत और चीन की राय अलग-अलग है।सीमा पर शांति बेहतर द्विपक्षीयसंबंधों के लिए जरूरी है। सीमाविवाद का समाधाननिकालनेके लिए
दोनों पक्षों के बीच जारी है।दोनों देशों ने माना है कि सीमा का प्रश्न जटिल् मुद्दा है।चीन नेअभी भी भारतीय जमीनपर अवैध कब्जा कर रखा है।
चीनने सीमापरसेना की संख्या में बढ़ोतरी
की है।चीनने गलवानघाटीक्षेत्र में पेट्रोलिंग में बाधा डालीइसलिए हिंसक घटनाएं हुईं।
  💐पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश   
      कोरोना से जंग लड़ रहा है💐
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हॉ हर्षवर्धन ने कहा कि बीते कुछ महीने से राज्य और केंद्र की सरकारें कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के निर्देशन में पूरा देश मिलकर कोरोना की लड़ाई को लड़ रहा है। 7 जनवरी को WHO से सूचना को मिली थी कि चीन में कोरोना का केस मिला है। 8 जनवरी सेभारत सरकार इस महामारी को लेकर सक्रिय है।
   💐चीन पर राजनाथ देंगे बयान💐
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के साथ पूर्वी लद्दाख सेक्टर में वास्तवित नियंत्रण रेखा जारीतनातनी पर बयानदे सकते हैं।  बुधवार को प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक में बहस को लेकर मुद्दों पर सहमति बनी थी। विपक्ष सीमा विवाद के मुद्दे पर सरकार के साथ है।जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद पर राज्यसभामें 12 बजेबयान देंगे। उनके बयान के बाद विपक्षी दलों के नेताअपना पक्ष रखेंगे।आवश्यकता पड़नेपर रक्षामंत्री राज्यसभा में स्पष्टीकरण दे सकते हैं।
Monsoon Session : पक्ष और विपक्ष के बीच बनी सहमति, इन मुद्दों पर दोनों पक्ष बहस के लिए तैयार
💐यथास्थिति में बदलाव भारत को स्वीकार्य नहीं💐
राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोक सभा में एक बयान दिया था, जिसमें कहा गया है कि बीजिंग को साफ शब्दों में बता दिया गया है कि एलएसी के साथ यथास्थिति में "एकतरफा" बदलाव करने का कोई भी प्रयास भारत को स्वीकार्य नहीं है। अगर चीन ने युद्ध की शुरुआत की तो मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार है।
   💐चीन के साथ बातचीत जारी💐
रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी विवाद को लेकर चीन के साथ सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर वार्ता जारी है। एलएसी पर अधिकार क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद है। इसे बातचीत के जरिए दूर करने का प्रयास जारी है।
💐लोकसभा की कार्यवाही कल 3 बजे तक के लिए स्थगित, सत्र के पहले दिन 2 बिल हुए पास💐
        💐इस बार दबाव में चीन💐
भारतीय सेना ने मई और जून, 2020 में एलएसीपर चीनी सेना द्वारा सीमा बदलने
 के प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया था। हमारी सेना ने चीन की मंशा को पहले ही भांपलिया था। यही वजह है कि ड्रैगन इस बार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ। इतना हीनहीं काला पहाड़ सहित कुछ अन्य चोटियों पर भारतीय सेना अपनी पकड़ मजबूत कर चीन को मुश्किल में डाल दिया है।
इस मुद्दे पर केंद्र का मानना है कि गलवान के बाद पैंगोग में भी सीमा को बदलने का जिस तरह से चीनी सेना ने प्रयास किया वो सामान्य घटना नहीं।
🌻💐🌹🌲🌸🌲🌹💐💐🌻💐💐(A/3)छात्रोंकी सेहतसेकोई समझौता
नही,UPमें21सितंबरसेअनलॉकमें प्रारम्भ
नही होंगे स्कूल/कॉलेज ;CM योगी💐
लखनऊ.अनलॉक 4 में स्कूल खुलने को लेकरकेंद्र सरकार द्वारागाइडलाइन्स जारी कर दी गई थी। 21 सितंबर से कक्षा नौ से बारह तक के स्कूलों को खोले जाने को लेकर केंद्र ने प्रदेश सरकारों को परिस्थि-
-तियों के अनुसार फैसला लेने के लिए स्वतंत्र छोड़ है।हालांकि यूपी में अनुकूल परिस्थितियांबनती नहीं दिखरही है। प्रदेश में कोरोना के मामले अगस्त की तुलना में सितंबरमाह मेंऔरतेजी से बढ़ रहेहैं।जिस
से अभिभावकों में अपने बच्चों को लेकर चिंता हैं।प्रदेश सरकार भी इससे परिचित हैऔर ऐसे में 21 सिंतबर से स्कूलों को खोलने की संभावना कम हैं।इसपर डिप्टी सीएम ने यह तक कह दिया है कि कम से कमइस माहतो स्कूल नहीं खुल सकते हैं।
छात्रों की सुरक्षा से समझौता नही- दिनेश शर्मा ।21 सितंबर से स्कूलों को आंशिक रूप से खोला जाना था।जिसमें 9 से 12
वीं तक के छात्र-छात्राएंस्वेच्छा या माता
-पिता की इजाजत लेकर अध्यापकों से पढ़ाई संबंधित मदद के लिए स्कूल जा सकते थे, लेकिन यह हो, इसकी उम्मीद कम हैं। ऐसा यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कहना है।उन्होंने कहा कि छात्रों कीसुरक्षासे समझौतानहींकियाजा सकता
उन्होंने कहाकिकोरोना के मामले लगातार बढ़रहे हैं।इस कारण21 सितंबर से स्कूलों के आंशिक रूप से खुलने की संभावना बेहद कम है। स्कूलों को आंशिक रूप से कार्य करने की अनुमति कम से कम इस महीने तो नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरी है। इससे किसी भीतरह कासमझौतानहीं कियाजासकता।
सूत्रों कीमानेंतोसीएमयोगी इस पर अंतिम फैसलालेंगेकि इस महीने स्कूल खुलेंगे या नहीं।लेकिन फिलहार सरकार के पास स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलने की अनुमति देने की कोई योजना नहीं है। माता-पिता भी महामारी के दौर में बच्चों कोस्कूलभेजने के पक्ष में नहीं दिख रहे है।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻💐(A/4)दिशा सालियान की मौत के बाद से हीसुशांत को लगने लगाथा स्वयम 
की मौत का डर; सिद्धार्थ पिठानी।
नई दिल्ली |सुशांतसिंह राजपूतमौतमामले 
सेउनकीपूर्व मैनेजर दिशा सालियान की
सुसाइडको शुरुआतसे ही जोड़ा जातारहा 
है।बीजेपीनेता नेयहां तक दावा किया कि
दिशा ने सुसाइड नहीं की बल्कि उनका मर्डर हुआ हैऔर इसका सीधा कनेक्शन सुशांतकी मौत से भी है।हालांकिअभीतक
सीबीआई को कोई ऐसाअहम सबूत नहीं मिला है जिसके आधार पर दोनों केस को एकसाथ जोड़ा जा सके।लेकिनड्रग मामले में जेल में बंद सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानीने एकबार फिर चौंकानेवाला खुला
सा किया है। उन्होंने सीबीआई को दिशा की मौत को लेकर अहम जानकारी दी है। सिद्धार्थ ने बताया कि दिशा की मौत के बाद सुशांत की हालत बेहद खराब हो गई थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,सिद्धार्थ
 पिठानी ने सीबीआई (CBI) को बताया हैकिदिशाकी मौत कीखबर सुनकरसुशांत
 का हाल बहुत बुरा हो गया था। वो बेहद डरे हुए लग रहे थे। यहां तक कि एक बार वो बेहोश तक हो गए और खुद की सुरक्षा बढ़ाएजाने की भी बात कर रहे थे। सुशांत बार-बारकह रहे थेअब उन्हेंभी मार दिया
जाएगा।सिद्धार्थ केइसबयान के बाद CBI  अब इसएंगल परभी जांच करेगी की कहीं
दिशा केस से सुशांत मामले का कोई कने
क्शनतो नहीं? जांच एजेंसी ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि दिशा के निधन से सुशांतकोअपनीजिंदगी का डरक्यों सताने
लगा था?
बता दें कि सुशांत की बहन मीतू सिंह  ने भीअपने बयान में इसबात का जिक्रकिया
था कि दिवंगत एक्टर ये कहते थे वो लोग मुझेमार देंगे।दिशा सालियान ने 8 जून को अपनी बिल्डिंगकी14वीं मंजिलसे कूदकर जान दे दी थी।अभी तक इस तथ्य से हर कोई वाकिफ रहा है।लेकिन बीजेपी नेता नितेशनारायण राणे इसबात का दावा कर चुके हैंकिउनकेपास दिशा के मर्डरकेसबूत
हैं।उन्होंनेकहाथा कि दिशा केमंगेतर रोहन
राय को सच पता है लेकिन वो बताने से डर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर रोहननेसच नहीं बताया तो वो खुद CBI  को दिशा की मौत की सच्चाई बताएंगे। नितेशराणे केमुताबिक, दिशाने 8 जून को
एक पार्टी अटेंड की थी जहां कुछ सेलेब्स और एक नेता शामिल था।दिशा की मौत केबाद सुशांत कोई प्रेस कॉनफ्रेंसभी करने वाले थे जिसमें वो कुछ बड़ा सच बताने वाले थे।सिद्धार्थ पिठानी ने ये भी बताया
कि सुशांत अपने लैपटॉप औरहार्ड ड्राइव को ढूंढ रहे थे जिसे शायद रिया चक्रवर्ती लेकरचली गई थीं।सुशांतने रिया को फोन भी किया था लेकिन वो उन्हें ब्लॉक कर चुकी थीं। अब सीबीआई इन सभी एंगल्स पर जांच करेगी।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐 💐(B)आज के दिन जन्मे.हिंदी भाषा के हास्यकवि.काका हाथरसी.जी का जीवन 
परिचय लेख.
   
             काका हाथरसी
      हिंदी भाषा के हास्य कवि
।सन 1906 में हाथरस में जन्मे काका हाथरसी (असली नाम: प्रभुलाल गर्ग) हिंदी हास्य कवि थे। उनकी शैली की छाप उनकी पीढ़ी के अन्य कवियों पर तो पड़ी ही, आज भी अनेक लेखक और व्यंग्य कवि काका की रचनाओं की शैली अपनाकर लाखों श्रोताओं और पाठकों का मनोरंजन कर रहे हैं।            
         💐 काका हाथरसी 💐
जन्म नाम:-    प्रभुलाल गर्ग
जन्मदिनांक;-18 सितम्बर 1906
जन्मस्थल :-  हाथरस, उत्तर प्रदेश, भारत
मृत्यु;-      18 सितम्बर 1995 (उम्र 89)
व्यवसाय;-हास्य कवि
हाथरस स्थित काका हाथरसी का निवास स्थान - बाँके भवन
व्यंग्य-  विधा एवं काका 
व्यंग्य का मूल उद्देश्य लेकिन मनोरंजन नहींबल्किसमाज में व्याप्तदोषों, कुरीतियों
भ्रष्टाचारऔर राजनीतिक कुशासनकी ओर ध्यान आकृष्ट करना है। ताकि पाठक इनको पढ़कर बौखलायेऔरइनका समर्थन रोके। इस तरह से व्यंग्य लेखक सामाजिक दोषों के ख़िलाफ़ जनमत तैयार करता है और समाज सुधार की प्रक्रिया में एक अमूल्य सहयोग देता है। इस विधा के निपुण विद्वान थे काका हाथरसी, जिनकी पैनी नज़र छोटी से छोटी अव्यवस्थाओं को भी पकड़ लेती थी और बहुत ही गहरे कटाक्ष के साथ प्रस्तुत करती थी। उदाहरण के लिये देखिये अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार पर काका के दो व्यंग्य :


बिना टिकिट के ट्रेन में चले पुत्र बलवीर
जहाँ ‘मूड’ आया वहीं, खींच लई ज़ंजीर
खींच लई ज़ंजीर, बने गुंडों के नक्कू
पकड़ें टी.टी., गार्ड, उन्हें दिखलाते चक्कू
गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार बढ़ा दिन-दूना
प्रजातंत्र की स्वतंत्रता का देख नमूना
        -       या फिर:
राशन की दुकान पर, देख भयंकर भीर
‘क्यू’ में धक्का मारकर, पहुँच गये बलवीर


पहुँच गये बलवीर, ले लिया नंबर पहिला
खड़े रह गये निर्बल,बूढ़े,बच्चे,महिला
कहँ ‘काका' कवि, करके बंद धरम का काँटा
लाला बोले - भागो, खत्म हो गया आटा
                   या फिर:
काका’ वेटिंग रूम में फंसे देहरादून।
नींद न आई रात भर, मच्छर चूसे खून॥


मच्छर चूसे खून, देह घायल कर डाली।
हमें उड़ा ले ज़ाने की योजना बना डाली॥
किंतु बच गए कैसे, यह बतलाए तुमको।
नीचे खटमलजी ने पकड़ रखा था हमको 
 
हुई विकट रस्साकशी, थके नहीं रणधीर।
ऊपर मच्छर खींचते नीचे खटमल वीर॥
नीचे खटमल वीर, जान संकट में आई।
घिघियाए हम- “जै जै जै हनुमान गुसाईं॥
पंजाबी सरदार एक बोला चिल्लाके –
त्व्हाणूँ पजन करना होवे तो करो बाहर जाके॥
काकाहाथरसी का अविस्मरणीय योगदान
उनकी सदा याद दिलायेगा।
         जानकारी एवं कवितायें 
संक्षिप्त जीवनी Hathras Online
संक्षिप्त परिचय एवं कविताओं का संग्रह IndiaWorld on the Net
संक्षिप्त परिचय एवं कुछ कवितायें Anubhuti Hindi
काका हाथरसी की चुटकियां
इंडिया वर्ल्ड ऑन दि नेट
काका हाथरसी @ कविता कोश: हिन्दी कविताओं का अकूत
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(C) आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ💐
1180 -फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना। 
1615-इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबे
-सडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा। 
1803 - अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया। 
1809-लंदन में रॉयलऑपेरा हाउस खुला
1851-न्यूयार्कटाइम्स अख़बार नेप्रकाशन
शुरू किया।
1922-हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ। 
1926 - अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1967-नागालैंडनेअंग्रेज़ीको आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। 
1987 - अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।
1988-बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1986 - मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया। 
1997 - सं.रा. अमेरिका ने 'होलोग' नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया। 
1998 - सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा। 
2003 - ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू। 
2006 - रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानि
-स्तानकेपूर्व वित्तमंत्रीअशरफ़गनीशामिल। 
2007 - कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
2008- शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009 - सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली। 
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐(D)आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण    
    व्यक्तित्व
1983 - सनाया ईरानी,भारतीय अभिनेत्री 
1900 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल
1906- काका हाथरसी भारतीय-हास्य
कवि 
1931-श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ। 
1950 - शबाना आज़मी - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री। 
1957 - स्नेहलता श्रीवास्तव - लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव हैं। 
1979 - विनय राय, भारतीय अभिनेता 
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(E)आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
1899 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1930 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1953 - असित सेन - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1957 - सारंगधर दास - स्वतंत्रता सेनानी थे।
1958 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1961 - डैग हैमरस्क्जोंल्ड - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1992 - मुहम्मद हिदायतुल्लाह - भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।
1995 - काका हाथरसी - भारतीय हास्य कवि
2002 - शिवाजी सावंत - मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐🌻(F) आज का दिवस का नाम
1शिवसागर रामगुलाम-मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर 
जनरल थे उनका जयंति दिवस।
2.काका हाथरसी भारतीय-हास्य
कवि थे उनका जयंति दिवस।
3.श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ थे उनका जयंति दिवस।
4.सनाया ईरानी,भारतीय अभिनेत्री है इनका जन्म दिवस
5.राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
6.-जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता थे उनका पुण्यतिथि दिवस है।
7.असित सेन - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे उनका पुण्यतिथि दिवस
8.सारंगधर दास -स्वतंत्रता सेनानी थे उनका पुण्यतिथि दिवस।
🌻💐🌹🌲🌱🌸🌸🌲🌹💐💐   
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणयदिवस होउनको भी हार्दिकबधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐
💐  निवेदक;-💐
💐 चित्रांश ;-विजय निगम।💐


Comments