नई शिक्षा नीति की मंजूरी पर आभार - शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने भारत सरकार द्वारा निर्मित नई शिक्षा नीति की मंजूरी पर आभार व्यक्ति किया

उज्जैन। देश के विशाल जनमानस से संवाद और श्रेष्ठ विद्वानों के गहन चिन्तन के बाद भारत सरकार द्वारा निर्मित नई शिक्षा नीति-2020 को मंजूरी प्रदान की गई है। नई शिक्षा नीति की मंजूरी पर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ.यादव ने इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम आभार व्यक्त करने का पत्र प्रेषित किया है। साथ ही उन्होंने मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानमंत्री के निर्देशन में शिक्षा नीति को अन्तिम स्वरूप प्रदान करने वाले विद्वान वैज्ञानिक एवं चिन्तक डॉ.केएस कस्तूरीरंगन का भी आभार व्यक्त किया है।


 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने आभार-पत्र में कहा है कि कई सालों बाद 21वी सदी के लिये प्रस्तावित नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों की क्षमताओं को विकसित करने और उनका आंकलन कर उसे योग्य तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर देश के विकास में जोड़ने के लिये उल्लेखनीय कदम है। नई शिक्षा नीति देश में स्कूल और उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों का मार्ग प्रशस्त करेगी। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करना और शिक्षा में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा क्रान्तिकारी कदम है। नई शिक्षा नीति में छात्रों को कला, मानविकी विज्ञान, खेल और व्यावसायिक विषयों में अध्ययन करने जैसे विषयों की स्वतंत्रता, सरलता और गुणवत्ता पर विशेष जोर देकर भारत ज्ञान की दृष्टि में महाशक्ति बनाने के प्रयासों पर बल मिलेगा, ऐसा उनका दृढ़ विश्वास है।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image