उज्जैन। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी के दौरान कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। आदेश के तहत सभा मण्डप में अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट श्री संजीव साहू, सहायक प्रशासक श्री महाकालेश्वर मन्दिर श्री प्रतीक द्विवेदी और तहसीलदार कोठी महल श्री सुनील पाटिल की ड्यूटी लगाई गई है। महाकाल मन्दिर की सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री अवि प्रसाद होंगे।
श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर से मुख्य प्रवेश द्वार से बड़ा गणपति से हरसिद्धि चौराहा तक अनुविभागीय अधिकारी उज्जैन शहर श्री आरएम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार श्री योगेश मेश्राम, नायब तहसीलदार सुश्री भूमिका जैन की ड्यूटी लगाई गई है। इस सम्पूर्ण रूट के प्रभारी श्री आरएम त्रिपाठी होंगे।
हरसिद्धि चौराहा से झालरिया मठ तक डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष गोस्वामी और नायब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा गीते की ड्यूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण रूट के प्रभारी श्री आशुतोष गोस्वामी होंगे। झालरिया मठ से सिद्धाश्रम तक तहसीलदार उज्जैन शहर सुश्री पूर्णिमा सिंघी, नायब तहसीलदार कोठी महल श्री नवीन छलोत्रे की ड्यूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण रूट की प्रभारी सुश्री पूर्णिमा सिंघी होंगी।
सिद्धाश्रम से रामघाट तक तहसीलदार श्री श्रीकान्त शर्मा और नायब तहसीलदार सुश्री अनु जैन की ड्यूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण रूट के प्रभारी श्री श्रीकान्त शर्मा होंगे। रामघाट पर आयुक्त नगर निगम श्री क्षितिज सिंघल, डिप्टी कलेक्टर श्री जगदीश मेहरा और अतिरिक्त तहसीलदार कोठी महल श्री आदर्श शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। रामघाट पर सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री क्षितिज सिंघल होंगे।
रामघाट से रामानुजकोट से हरसिद्धि पाल तक डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप शिवा और तहसीलदार घट्टिया श्री शिवराम कनासे की ड्यूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण रूट के प्रभारी श्री संदीप शिवा होंगे। हरसिद्धि पाल से राम मन्दिर से हरसिद्धि चौराहा से महाकालेश्वर मन्दिर तक अनुविभागीय अधिकारी घट्टिया श्री गोविन्द दुबे, नायब तहसीलदार पानबिहार श्री लोकेश चौहान और नायब तहसीलदार उज्जैन सुश्री प्रियंका मिमरोट की ड्यूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण रूट के प्रभारी श्री गोविन्द दुबे होंगे।
कलेक्टर ने आदेश दिये हैं कि उक्त सभी अधिकारी मय नाम पट्टिका और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के बैज के साथ कार्यस्थल पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले उपस्थित होकर मौके की वस्तुस्थिति से कलेक्टर एवं एडीएम श्रीमती बिदिशा मुखर्जी को अवगत करायेंगे। श्री महाकालेश्वर मन्दिर की सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी प्रशासक महाकालेश्वर मन्दिर श्री सुजानसिंह रावत होंगे तथा सम्पूर्ण लॉ एण्ड ऑर्डर की प्रभारी श्रीमती बिदिशा मुखर्जी होंगी।